Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»स्वाति मालीवाल ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा, टूटी सड़कों और खराब बुनियादी ढांचे के बारे में चिंता जताई
    व्यापार

    स्वाति मालीवाल ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा, टूटी सड़कों और खराब बुनियादी ढांचे के बारे में चिंता जताई

    AdminBy AdminNovember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    स्वाति मालीवाल ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा, टूटी सड़कों और खराब बुनियादी ढांचे के बारे में चिंता जताई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने शनिवार को सुबह कालकाजी का दौरा किया। जहां के लोगों ने टूटी सड़कों और खराब बुनियादी ढांचे के बारे में चिंता जताई। मालीवाल वहां की भयावह स्थिति देखकर बहुत स्तब्ध रह गईं। उन्होंने खस्ताहाल सड़कों, पानी की किल्लत और कूड़े के ढेर का मुद्दा उठाया। राज्यसभा सांसद ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाए।

    मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सीएम आतिशी मार्लेना के विधानसभा क्षेत्र कालकाजी का नर्क जैसा हाल।” राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने हाल ही में दिल्ली के बुराड़ी का दौरा किया था। मालीवाल ने इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मौजूदा दिल्ली की सीएम आतिशी पर सवाल उठाए थे।

    वीडियो की शुरुआत में एक ई-रिक्शा को पानी से भरी और गड्ढों से भरी सड़क पर चलने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाया गया था। इसके बाद वीडियो में और भी सड़क दिखाई गई, जो पानी से भरी और गंदी थीं।

    बुराड़ी की हालत पर हैरान मालीवाल कहती हैं कि समझ नहीं आता कि वहां लोग कैसे रहते हैं? जवाब में एक स्थानीय महिला भावुक होकर कहती है कि बिहार दिल्ली से बेहतर है। मालीवाल ने अपने पोस्ट में बताया था कि बुराड़ी के निवासियों ने उन्हें अपने क्षेत्र की दयनीय स्थिति को देखने के लिए उन्हें आमंत्रित किया था।

    इससे पहले दो नवंबर को आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मुख्यमंत्री आतिशी के घर पहुंची थी और उन्होंने द्वारका इलाके से बोतल में भरकर लाया गया गंदा पानी सीएम आवास के गेट पर डाल दिया था। स्वाति मालीवाल ने आतिशी को चेतावनी देते हुए बताया है कि अभी तो ये सैंपल था। अगर हालात ठीक नहीं हुए तो घरों से टैंकर में भरकर गंदा पानी लाया जाएगा और मुख्यमंत्री के घर के बाहर उसे डाला जाएगा।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Rajya Sabha MP Swati Maliwal
    Admin

    Related Posts

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी या झटका? HRA दरों और शहरों की श्रेणी पर 8वें वेतन आयोग की नजर

    March 3, 2026

    BJP ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, नितिन नवीन जाएंगे संसद; बिहार की दूसरी सीट पर सस्पेंस

    March 3, 2026

    ग्लोबल टेंशन का असर: क्या सच में ₹3 लाख पार करेगी चांदी, 2 लाख का होगा सोना?

    March 3, 2026

    सोने-चांदी के दाम में फिर हुआ बदलाव, भोपाल, दिल्ली और जयपुर के ताजे रेट जानें

    March 3, 2026

    पेंटागन डील के बाद OpenAI पर संकट, यूजर्स का ChatGPT अकाउंट डिलीट करने का सिलसिला, Claude AI को मिला फायदा

    March 3, 2026

    RS में कांग्रेस के LoP पद पर तलवार, ठाकरे से सीट के लिए पीछे हटने की गुहार

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल बारिश से धुला तो कौन खेलेगा फाइनल? ICC के नियम जानें

    March 3, 2026

    ₹5,083 करोड़ की डिफेंस डील, कोस्ट गार्ड को मिलेगा स्वदेशी हेलीकॉप्टर, रूस से घातक मिसाइलें आएंगी

    March 3, 2026

    रोजगार आधारित कृषि उद्योगों के विकास पर है विशेष जोर

    March 3, 2026

    इजरायली हमले में नए रक्षा मंत्री ढेर, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव; इजरायल पर गंभीर आरोप

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.