Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»इतिहास रचने की तैयारी में फिल्‍म ‘पुष्पा 2: द रूल’ , 48 घंटों में बिक गए 7 लाख टिकट
    मनोरंजन

    इतिहास रचने की तैयारी में फिल्‍म ‘पुष्पा 2: द रूल’ , 48 घंटों में बिक गए 7 लाख टिकट

    AdminBy AdminDecember 2, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इतिहास रचने की तैयारी में फिल्‍म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ,  48 घंटों में बिक गए 7 लाख टिकट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई

    सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की एक्शन ड्रामा 'पुष्पा 2: द रूल' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग के मामले में इतिहास रचने की तैयारी में है। महीनों से सूने पड़े बॉक्‍स ऑफिस पर यह फिल्‍म बंपर कमाई के संकेत दे रही है। ऐसा इसलिए कि प्री-सेल्‍स बुकिंग के आंकड़ों को देखकर लग रहा है कि यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्‍म बनने वाली है। फिल्‍म की एडवांस बुकिंग 30 नवंबर से शुरू हुई और इसने दो दिनों में 1 दिसंबर की रात तक सभी पांच भाषाओं में पहले दिन के लिए करीब 22 करोड़ रुपये रुपये की प्री-सेल्‍स बुकिंग कर ली है।

    सुकुमार के डायरेक्‍शन में बनी 'पुष्‍पा 2' साल 2024 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है। साल 2021 में 'पुष्‍पा: द राइज' के बाद से ही दर्शकों, खासकर अल्‍लू अर्जुन के फैंस को इस फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार है। गुरुवार, 5 दिसंबर को फिल्‍म रिलीज हो रही है और इसके पास एडवांस बुकिंग के लिए अभी भी तीन दिनों का वक्‍त है। यह फिल्‍म तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्‍नड़ में 2D, 3D और IMAX वर्जन में रिलीज हो रही है।

    48 घंटों में बिके हैं 'पुष्‍पा 2' के 6.74 लाख टिकट

    sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 48 घंटों के भीतर 'पुष्‍पा 2: द रूल' की प्री-सेल्स ने सभी संस्करणों में ओपनिंग डे के लिए 21.99 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। जबकि ब्‍लॉक सीटों के साथ कुल 31.32 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। फिल्‍म के 16 हजार से अध‍िक शोज के लिए रविवार रात तक 6.74 लाख से अध‍िक टिकटों की बिक्री हुई है।

    हिंदी वर्जन में भी बंपर एडवांस बुकिंग

    'पुष्‍पा 2: द रूल' मूल रूप से तेलुगू फिल्‍म है, जो पैन इंडिया रिलीज हो रही है। बजट करीब 500 करोड़ है। दिलचस्‍प है कि हिंदी वर्जन में भी इसने करीब-करीब तेलुगू के बराबर एडवांस बुकिंग की है। शुरुआती 48 घंटों में जहां हिंदी वर्जन से 10.29 करोड़ रुपये के टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है, वहीं तेलुगू से 10.89 करोड़ रुपये की प्री-सेल्‍स बुकिंग हुई है।

    एडवांस बुकिंग से 100 करोड़ कमा सकती है 'पुष्‍पा 2'

    अल्‍लू अर्जुन, रश्‍म‍िका मंदाना और फहाद फासिल स्‍टारर इस फिल्‍म की रिलीज जैसे-जैसे नजदीक आएगी, एडवांस बुकिंग में और तेजी आएगी। ऐसे में कुछ जानकार यह भी मान रहे हैं कि 'पुष्‍पा 2' एडवांस बुकिंग से ही 100 करोड़ रुपये कमा सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह 2017 में रिलीज 'बाहुबली 2' को पछाड़ सकती है, जिसने एडवांस बुकिंग से 100+ करोड़ की कमाई की थी।

    ओपन‍िंग डे पर वर्ल्‍डवाइड 300 करोड़ कमा लेगी 'पुष्‍पा 2'

    ट्रेड विश्‍लेशकों को उम्मीद है कि 'पुष्पा 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 200+ करोड़ की ग्रॉस कमाई कर सकती है। जबकि वर्ल्‍डवाइड यह पहले दिन 300 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेकशन कर सकती है। यहां ध्‍यान देने वाली बात यह भी है कि 'पुष्‍पा 2' देशभर में मौजूद कुल स्क्रीन के 80% से अधिक पर रिलीज हो रही है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। इसके अलावा, टिकट की कीमतें भी बढ़ाई गई हैं, खासकर तेलुगू राज्यों में।

    ये हैं टॉप-5 सबसे अध‍िक एडवांस बुकिंग करने वाली भारतीय फ‍िल्‍में

    देश में रिलीज से पहले सबसे अध‍िक एडवांस बुकिंग करने वाली टॉप-5 फिल्‍मों की बात करें तो फिलहाल यह रिकॉर्ड प्रभास की 'बाहुबली 2' के पास है, जिसने 100+ करोड़ की प्री-सेल्‍स बुकिंग की थी। दूसरे नंबर पर KGF 2 है, जिसने 80+ करोड़ रुपये एडवांस बुकिंग से कमाए थे। तीसरे नंबर पर राम चरण और जूनियर एनटीआर की RRR है, जिसने 58+ करोड़ का कारोबार किया था, चौथे नंबर 51+ करोड़ के साथ प्रभास की 'कल्‍क‍ि 2898 AD' है और 5वें नंबर पर 49 करोड़ की एडवांस बुकिंग के साथ प्रभास की 'सलार' का नाम है।

    हिंदी में सबसे अध‍िक एडवांस बुकिंग करने वाली टॉप- फ‍िल्‍में

    दूसरी ओर, हिंदी में सबसे अध‍िक एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्‍मों में साल 2022 में रिलीज यश की KGF Chapter 2 ने सबसे टॉप पर है। इसने 40.65 करोड़ रुपये की कमाई प्री-सेल्‍स से की थी। दूसरे नंबर 'बाहुबली 2' है, जिसकी एडवांस बुकिंग हिंदी में करीब 40 करोड़ थी। तीसरे नंबर पर शाहरुख खान की 'जवान' है, जिसने 37.24 करोड़ रुपये कमाए थे। चौथे नंबर पर 'पठान' है, जिसकी एडवांस बुकिंग 31.18 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जबकि 5वें नंबर पर 29.25 करोड़ की प्री-सेल्‍स बुकिंग के साथ रणबीर कपूर की 'एनिमल' है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खेर-बोमन ईरानी

    March 13, 2026

    एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में ग्लैमरस देसी लुक्स से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं प्रियंवदा कांत

    March 13, 2026

    ‘कप्तान’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आयेंगे साकिब सलीम

    March 13, 2026

    फिल्म के गाने से शुरू हुई प्रेम कहानी, ऐसे गीता बसरा बनीं हरभजन सिंह के दिल की रानी

    March 13, 2026

    अक्षय ओबेरॉय ने देहरादून में शुरू की रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग

    March 13, 2026

    बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा निवेश, बुढ़ाना में 55 बीघा जमीन खरीदी

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 14 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किन्हें बरतनी होगी सावधानी

    March 13, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए

    March 13, 2026

    ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी मजबूती, देश में कोयला उत्पादन 200 मिलियन टन के पार: केंद्र

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.