Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में जुटे हजारों लोग, माल ले जा रहे ट्रक बांग्लादेश की सीमा पर गए रोके
    देश

    शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में जुटे हजारों लोग, माल ले जा रहे ट्रक बांग्लादेश की सीमा पर गए रोके

    AdminBy AdminDecember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में जुटे हजारों लोग, माल ले जा रहे ट्रक बांग्लादेश की सीमा पर गए रोके
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोलकाता.
    बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और इस्कॉन से जुड़े संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी को लेकर भारत में भी जबरदस्त रोष है। सोमवार को तो बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं, आम लोगों, भिक्षुओं ने आंदोलन किया। इन लोगों ने बांग्लादेश की सीमा पर पहुंचकर तमाम ट्रकों को रोके रखा, जो माल लेकर जा रहे थे। इसके चलते लगभग पूरे दिन ही बांग्लादेश के साथ कारोबार प्रभावित रहा। हजारों लोगों ने चिन्मय कृष्ण दास की बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पेट्रोपोल पर 24 घंटे के लिए मालवाहक वाहनों को रोके रखा।

    इससे बंगलादेश में आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले माल वाहनों की आवाजाही सोमवार को बाधित रही। इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि इस्कॉन के संत कृष्ण दास को रिहा नहीं किया गया तो वे जल्द ही पांच दिनों के लिए पेट्रापोल में आर्थिक नाकेबंदी करेंगे और अगले साल की शुरुआत में बड़े पैमाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वे अल्पसंख्यक समुदायों पर अत्याचार, हिंदुओं पर हमले और बांग्लादेश में मंदिरों में तोड़फोड़ के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करने के लिए जीरो पॉइंट के करीब जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि वे इस्कॉन के पूर्व पुजारी की जल्द रिहाई के लिए दबाव बनाने के लिए श्री चिन्मय कृष्ण दास की तस्वीर वाले गैस के गुब्बारे भी छोड़ेंगे। भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने भी आंदोलन में हिस्सा लिया। अखिल भारतीय संत समाज, राष्ट्रीय हिंदू जागरण मंच और कई अन्य हिंदू संगठन भारतीय झंडे और भगवा झंडे लेकर सीमा पर पहुंचे, जहां सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान हथियारों के साथ जीरो पॉइंट पर डटी रही और विरोध दर्ज कराया। उत्तर बंगाल के बीएसएफ के आईजी सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों को झरझरा सीमा पर तैनात किया गया है, क्योंकि दूसरी तरफ से लोग भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।

    उन्होंने कहा, 'हिंसा भड़कने के बाद से सीमा के दूसरी तरफ से किसी भी घुसपैठ को रोकने के लिए हमें पेशेवर रूप से नियुक्त किया गया है।' प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक बंगलादेश सरकार हिंदुओं और उनके मंदिरों पर हमले रोकने के लिए कार्रवाई नहीं करती तथा श्री दास को रिहा नहीं करती, तब तक पेट्रापोल सीमा पर आंदोलन जारी रहेगा। अखिल भारतीय संत समिति के बंगाल चैप्टर के अध्यक्ष स्वामी परमात्मानंद ने भी कहा कि जब तक बंगलादेश की पुलिस हिंदुओं और मंदिरों पर हो रहे हमले को रोकने के लिए कार्रवाई नहीं करती, तब तक पेट्रापोल सीमा पर उनका आंदोलन जारी रहेगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Thousands
    Admin

    Related Posts

    भारतीय अर्थव्यवस्था पर IMF की मुहर, भाजपा बोली—राहुल गांधी की नकारात्मक राजनीति को जवाब

    January 16, 2026

    वोट कटने का आरोप: ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को घेरा, कहा– लोकतंत्र से हो रहा खिलवाड़

    January 16, 2026

    रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात: वंदे भारत स्लीपर में मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं, पहली यात्रा में ही बन जाएंगे फैन

    January 16, 2026

    स्टार्टअप इंडिया की बड़ी सफलता: 2 लाख पंजीकृत स्टार्टअप, 21 लाख से अधिक नौकरियां सृजित

    January 16, 2026

    PWD–NHAI ने हटाए अवैध निर्माण, NH-89 पर फिर से खुला रास्ता

    January 16, 2026

    देश की आर्थिक मजबूती का संकेत: विदेशी मुद्रा भंडार 687 बिलियन डॉलर के पार

    January 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    17 जनवरी का राशिफल: ग्रहों की चाल और किस राशि की किस्मत में आएगा बड़ा बदलाव

    January 16, 2026

    प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित, शुद्ध एवं सतत पेयजल उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

    January 16, 2026

    श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिये हुई पहली रजिस्ट्री

    January 16, 2026

    स्टार्टअप इंडिया के 10 साल : उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप क्रांति को गति देते सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

    January 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.