Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»दौड़ाकर गोलियां मारते रहे, 50 राउंड फायरिंग से फिर दहला हरियाणा, दो की तत्काल मौत और एक गंभीर
    देश

    दौड़ाकर गोलियां मारते रहे, 50 राउंड फायरिंग से फिर दहला हरियाणा, दो की तत्काल मौत और एक गंभीर

    AdminBy AdminDecember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दौड़ाकर गोलियां मारते रहे, 50 राउंड फायरिंग से फिर दहला हरियाणा, दो की तत्काल मौत और एक गंभीर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    हरियाणा का यमुनानगर जिला आज 50 राउंड फायरिंग से थर्रा गया। जिम में गए तीन युवक जब एक्सरसाइज के बाद वापस लौट रहे थे और अपनी बुलेरो कार में बैठने जा रहे थे तो उन पर हमला हुआ। बाइक सवार युवकों ने उन्हें घेर कर गोलियां मारना शुरू कर दिया और जान बचाने के लिए भागे तो दौड़ाकर गोलियां मारी गईं। दूर से ही पूरी घटना को देखने वाले कुछ लोगों का दावा है कि 50 से ज्यादा गोलियां चली थीं। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें दिखता है कि युवक हमलावरों से बचने के लिए भाग रहे थे, लेकिन जान बचाना ही मुश्किल हो गया। दो युवकों की तो मौके ही मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है और वह अस्पताल में एडमिट है।

    यह घटना शहर के लखा सिंह खेड़ी इलाके में सुबह करीब सवा 8 बजे हुई। जानकारी मिलते ही एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने शुरुआती जांच की। मौके की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है, लेकिन हमलावरों की पहचान करना एक चैलेंज है। फायरिंग करते दिख रहे तीनों हमलावरों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। अब तक किसी गैंगस्टर या ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है, उससे साफ है कि व्यक्तिगत दुश्मनी, प्रॉपर्टी के विवाद या फिर ऐसे ही किसी मामले में यह कांड हुआ है। अब तक इस हत्या के मकसद की भी जानकारी नहीं मिली है। बीते सप्ताह ही पंचकूला में गोलीकांड हुआ था और अब यमुनानगर में ऐसा होने से कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

    वीडियो में दिखता है कि तीनों युवक जिम से बाहर निकलकर एक गाड़ी में बैठकर अपने घर को लौट रहे थे। लेकिन इसी बीच बाइक पर आए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और बिना मौका दिए गोलियां बरसाने लगे। बचने के लिए युवक इधर-उधर भागे और एक ने तो बगल के अस्पताल में भी घुसने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही गोलियां लगने से वह गिर पड़ा। इस बीच बदमाश 2 युवकों की हत्या कर फरार हो गए, वहीं घायल युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। दिनदहाड़े ऐसी फायरिंग से लोग खौफ में हैं। हालांकि सर्दी अधिक होने और हल्की धुंध के चलते लोग बाहर कम निकलने थे। बदमाश काफी देर तक जिम के बाहर खून की होली खेलते रहे।

    पुलिस सूत्रों ने कहा कि मौके पर खाली पड़े गोलियों के खोल और बिखरे हुए खून के निशान देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता था कि कैसे बदमाशों ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। जो सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। उसमें देखा जा सकता है कि, बदमाश युवकों पर कई-कई गोलियां दाग रहे हैं। युवक बच न पायें इसके चलते बदमाशों ने लौट-लौटकर युवकों को गोलियां मारीं। जबकि युवक पहले से ही जमीन पर खून से लथपथ पड़े हुए थे। यही नहीं मरे पड़े एक शख्स को तो हमलावरों ने पलटाकर भी देखा कि कहीं वह जिंदा तो नहीं बच गया है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Yamunanagar district of Haryana
    Admin

    Related Posts

    200 करोड़ का खेल! दिल्ली-UP-MP में छापेमारी, नोटों और ज्वेलरी के ढेर से चौंके अफसर

    March 15, 2026

    पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान, बंगाल में दो फेज तो चार राज्यों में एक फेज में वोटिंग

    March 15, 2026

    चुनावी शेड्यूल जारी: बंगाल में दो चरण, बाकी चार राज्यों में एक चरण में वोटिंग

    March 15, 2026

    नौसेना ने ली कमान, होर्मुज से LPG संकट को हल किया, भारत के जहाज अब तेजी से जाएंगे

    March 15, 2026

    बंगाल में चुनावी बिगुल, दो चरणों में मतदान की घोषणा

    March 15, 2026

    रातभर बाइक का इंजन चला, गैस से भरा कमरा, नींद में पूरा परिवार खत्म

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ईरान का कड़ा संदेश: ‘नेतन्याहू को ढूंढकर मारेंगे’, IRGC ने ली बदले की कसम

    March 15, 2026

    ओडीओपी योजना से मिली उड़ान: झांसी की वंदना ने 20-25 अन्य महिलाओं को दिया रोजगार

    March 15, 2026

    200 करोड़ का खेल! दिल्ली-UP-MP में छापेमारी, नोटों और ज्वेलरी के ढेर से चौंके अफसर

    March 15, 2026

    योगी सरकार की सतत पर्यटन की नीति के तहत विकसित हो रहा है श्रावस्ती में बुद्धवनम पार्क

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.