Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»2024 का साल विमान हादसों के लिए बना काल, दक्षिण कोरिया विमान हादसे में 179 लोगों की मौत
    देश

    2024 का साल विमान हादसों के लिए बना काल, दक्षिण कोरिया विमान हादसे में 179 लोगों की मौत

    AdminBy AdminDecember 29, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    2024 का साल विमान हादसों के लिए बना काल, दक्षिण कोरिया विमान हादसे में 179 लोगों की मौत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार (29 दिसंबर 2024) को 181 लोगों को लेकर जा रहा जेजू एयर का विमान हादसे का शिकार हो गया. नये साल के आने से पहले एयरलाइंस के लिए दिसंबर 2024 का महीना किसी सदमे से कम नहीं रहा है. इस महीने में अभी तक (29 दिसंबर 2024) 6 बड़े प्लेन हादसे हुए, जिसमें कुल 234 लोगों की मौत हो गई. ऐसे में अब एविएशन सेक्टर में सुरक्षा प्रोटोकॉल और टेक्नीकल समस्याओं को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं.

    दक्षिण कोरिया विमान हादसे में 179 लोगों की मौत
    दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल पर हुए विमान हादसे में 179 लोगों की मौत हो गई, वहीं सुरक्षाकर्मियों ने दो लोगों को मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया. बैंकॉक से लौट रहे इस विमान का लैंडिंग के समय गियर नहीं खुला, जिससे यह रनवे से फिसल गया और कंक्रीट की बाड़ से जा टकराया. बाड़ से टकराने के बाद विमान से बड़ा आग का गोला निकला, जिससे प्लेन राख के ढेर में बदल गया. घटनास्थल पर 32 दमकल गाड़ियां और हेलीकॉप्टर बचाव अभियान के लिए लाया गया. लैंडिंग गियर क्यों नहीं खुला, इसी जांच चल रही है. जेजू एयर के इतिहास में पहली घातक दुर्घटना है. इससे पहले साल 2007 में जेजू एयर की ओर से संचालित बॉम्बार्डियर Q400 फ्लाइट को दक्षिणी बुसान-गिम्हे हवाई अड्डे पर तेज हवाओं के कारण रनवे से उतर गया. इस फ्लाइट में 74 लोग सवार थे और इस घटनना में एक यात्री घायल हो गए थे.

    अजरबैजान एयरलाइंस दुर्घटना
    इससे पहले 25 दिसंबर 2024 को कजाकिस्तान के अक्तौ एयरपोर्ट के पास अजरबैजान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर ERJ-190AR दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 38 लोग मारे गए थे. यह विमान बाकू के ग्रोज्नी के लिए उड़ान भर रहा था. तकनीकी समस्याओं और खराब मौसम की वजह से उसे डायवर्ट करना पड़ा था. ग्रोज्नी एयरपोर्ट पर कई बार लैंडिंग की कोशिश करने के बाद विमान अक्तौ एयरपोर्ट के पास जामीन से टकरा गया. इसमें 67 यात्री सवार थे. एयरलाइंस की ओर से कहा गया था कि यह हादसा बाहरी हस्तक्षेप की वजह से हुआ था.

    ब्राजील विमान दुर्घटना में 10 की मौत
    22 दिसंबर को दक्षिणी ब्राजील के ग्रामाडो शहर में एक निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक परिवार के दस सदस्यों की मौत हो गई. इस विमान को उड़ा रहे ब्राजील के बिजनेसमेन लुईज क्लाउडियो गैलेजी की पत्नी, तीन बेटियां और अन्य रिश्तेदारों के साथ दुर्घटना में मृत्यु हो गई.  रिपोर्ट के मुताबिक लैंडिग के वक्त प्लेन इस बिल्डिंग की चिमनी, घर और दुकान से टकराया. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में उस जगह जमीन पर मौजूद 17 लोग घायल हो गए थे.

    पापुआ न्यू गिनी दुर्घटना प्लेन हादसा
    नॉर्थ कोस्ट एविएशन की ओर से संचालित ब्रिटन-नॉर्मन बीएन-2बी-26 आइलैंडर, 22 दिसंबर को पापुआ न्यू गिनी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई. यह विमान वासु एयरपोर्ट से लाए-नदजाब के लिए चार्टर उड़ान पर था. अगले दिन इस विमान का मलबा मिला, लेकिन कोई भी जीवित नहीं बचा था. इस घटना की जांच अभी भी चल रही है.

    अर्जेन्टीना में लैंडिंग के वक्त बाड़ से टकराया प्लेन
    अर्जेंटीना के सैन फर्नांडो एयरपोर्ट के पास बॉम्बार्डियर BD-100-1A10 चैलेंजर 300 दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दोनों पायलट मारे गए. विमान पुंटा डेल एस्टे एयरपोर्ट से सैन फर्नांडो के लिए उड़ान भर रहा था. लैंडिंग के बाद यह विमान रनवे से आगे निकल गया और बाड़ से टकरा गया, जिससे प्लेन में आग लग गई. विमान का बयां हिस्सा टूट कर अलग हो गया था और पायलट आग में जलकर मर गए थे.

    होनोलूलू एयरपोर्ट के पास इमारत से टकराया विमान
    कामाका एयर एलएलसी की ओर से संचालित कामाका एयर सेसना 208 कारवां फ्लाइट होनोलूलू में डैनियल के इनौये अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दोनों पायलट मारे गए. एटीसी संचार के अनुसार, विमान ने उड़ान भरने के तुरंत बाद नियंत्रण खो दिया और एक इमारत से टकरा गया. कहा जा रहा है कि यह घटना ट्रेनिंग के दौरान हुई थी.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news
    Admin

    Related Posts

    ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी मजबूती, देश में कोयला उत्पादन 200 मिलियन टन के पार: केंद्र

    March 13, 2026

    IDFC First Bank घोटाले में जांच तेज: 19 लोकेशन पर रेड, 90+ बैंक खाते सीज

    March 13, 2026

    दुर्लभ खनिजों पर भारत-अमेरिका की बड़ी साझेदारी? ट्रंप के दूत ने दिए समझौते के संकेत

    March 13, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर घिरा विवाद, 193 विपक्षी सांसदों ने हटाने का प्रस्ताव लाया

    March 13, 2026

    मिड-एयर रिफ्यूलिंग के दौरान अमेरिकी विमान हादसे का शिकार, 4 लोगों की जान गई

    March 13, 2026

    होर्मुज में तनाव के बीच भारत सक्रिय, जयशंकर ने फिर की ईरानी विदेश मंत्री से बात

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 14 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किन्हें बरतनी होगी सावधानी

    March 13, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए

    March 13, 2026

    ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी मजबूती, देश में कोयला उत्पादन 200 मिलियन टन के पार: केंद्र

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.