Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामनुजगंज में भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामनुजगंज में भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री

    AdminBy AdminJanuary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामनुजगंज में भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बलरामपुर/रामनुजगंज।

    बलरामपुर रामनुजगंज जिला मुख्यालय में नया बस स्टैंड के समीप भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, कृषि मंत्री राम विचार नेताम सहित अन्य संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में किया जाएगा।

    इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वहीं भाजपा कार्यालय के नवनिर्मित भवन को भव्य रूप से सजाया गया है। गौरतलब है कि बलरामपुर रामानुजगंज जिले के गठन हुए एक दशक से अधिक समय बीत गया है लंबे समय से जिला भाजपा कार्यालय की जरूरत महसूस की जा रही थी। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व भाजपा कार्यालय बनने के लिए भूमि पूजन का कार्य प्रारंभ किया गया था एक वर्ष में भाजपा कार्यालय को बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया भाजपा के जिला महामंत्री दीनानाथ यादव ने बताया कि जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री एवं आईटी सेल का कार्यालय विशेष अतिथि के लिए कमरा, कॉन्फ्रेंस हाल,  सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। जिले में पहले 11 मंडल थे वर्तमान में 13 मंडल है।
    यादव ने बताया कि जिले के 683 बूथ एवं 142 शक्ति केंद्र है। जिले में 1 लाख 56 हजार भाजपा के प्राथमिक सदस्य एवं 2200 सक्रिय सदस्य हैं। भाजपा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के कार्यकाल के दौरान जिला भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन हुआ एवं उन्हें के कार्यकाल के दौरान भाजपा कार्यालय का कार्य को पूर्ण कर लिया गया।

    ओपी सोनी ने जमीन के लिए किया संघर्ष
    भाजपा के तात्कालिक जिला महामंत्री ओमप्रकाश सोनी ने 16 जनवरी 2016 में जिला भाजपा कार्यालय के लिए शासकीय भूमि शासकीय दर में प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। लंबा संघर्ष किया कांग्रेस के शासनकाल के दौरान भूमि पर स्थगन जारी कर दिया गया था। लंबे संघर्ष के बाद भूमि उपलब्ध हो सका करीब 40 डिसमिल जमीन भाजपा कार्यालय के लिए आरक्षित है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    BJP building Chhattisgarh-Balrampur Ramnujganj
    Admin

    Related Posts

    संदीपनी विद्यालय घुघरी का मामला अतिथि शिक्षक की ‘अमर्यादित’ टिप्पणी पर हंगामा

    February 6, 2026

    जनकल्याण को बढ़ावा: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हितग्राहियों को सौगातें प्रदान कीं

    February 6, 2026

    द्विपक्षीय संवाद को बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात में स्विस सांसद निक्लाउस सैमुअल गुगर

    February 6, 2026

    एनसीसी के अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा से मजबूत हो रहा लोकतंत्र

    February 6, 2026

    उज्जैन में 500 हैक्टेयर क्षेत्र में वन्य जीव केन्द्र सह रेस्क्यू सेंटर के निर्माण की तैयारी तेज

    February 6, 2026

    बिजली कंपनी के वॉट्सएप चैटबॉट से बिल डाउनलोड और बिल भुगतान की सुविधा

    February 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    7 फरवरी का राशिफल: इन राशियों के लिए ग्रहों की स्थिति से बदल सकती है किस्मत

    February 6, 2026

    संदीपनी विद्यालय घुघरी का मामला अतिथि शिक्षक की ‘अमर्यादित’ टिप्पणी पर हंगामा

    February 6, 2026

    ‘PM मोदी ने यूक्रेन पर परमाणु हमला टाला’, पुतिन को कैसे किया समझाया, जानें राज

    February 6, 2026

    जनकल्याण को बढ़ावा: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हितग्राहियों को सौगातें प्रदान कीं

    February 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.