Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»अमित शाह त्रिपुरा सरकार में मल्टी-टास्किंग स्टाफ पदों के लिए चयनित लोगों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे
    देश

    अमित शाह त्रिपुरा सरकार में मल्टी-टास्किंग स्टाफ पदों के लिए चयनित लोगों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे

    AdminBy AdminFebruary 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमित शाह त्रिपुरा सरकार में मल्टी-टास्किंग स्टाफ पदों के लिए चयनित लोगों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अगरतला
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 फरवरी को त्रिपुरा सरकार में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (ग्रेड-डी) पदों के लिए चयनित लोगों को नौकरी के प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 2021 में त्रिपुरा के संयुक्त भर्ती बोर्ड (जेआरबीटी) द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के माध्यम से 2400 से अधिक उम्मीदवारों का चयन किया गया था। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और उनके कैबिनेट सहयोगी भी यहां स्वामी विवेकानंद मैदान में 5 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    मुख्यमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सामान्य डिग्री कॉलेजों को मजबूत करने के लिए डिग्री कॉलेजों के लिए प्रिंसिपलों के 13 पदों को अधिसूचित किया गया है। सीएम साहा ने एक अलग पोस्ट में घोषणा की कि राज्य के सरकारी सामान्य डिग्री कॉलेजों के लिए 201 सहायक प्रोफेसरों की भर्ती की जाएगी और आवश्यक अधिसूचना पहले ही प्रकाशित हो चुकी है। इस बीच, साहा ने केंद्रीय बजट 2025 की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट समावेशी बजट है जो 'सबका साथ, सबका विकास' के विजन को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि यह एक अनूठा बजट है और यह युवाओं, महिलाओं, गरीबों और किसानों के लिए है।

    उन्होंने कहा कि मैंने पहले कभी ऐसा बजट नहीं देखा। इस बजट में कई पहलुओं को शामिल किया गया है। कपास उत्पादन और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है। युवाओं को नवीन विचारों के साथ आगे बढ़ाने के लिए स्टार्टअप एक बेहतरीन पहल है। हम सभी को सरकारी नौकरी नहीं दे सकते, यही वजह है कि यह बजट स्टार्टअप पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है, जबकि संशोधित उड़ान योजना की घोषणा की गई, 50 पर्यटन स्थलों के विकास के लिए प्रावधान किए गए और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

    साहा ने कहा कि 30 जीवन रक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क में छूट दी गई और अब 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं लगेगा, जिससे मध्यम वर्ग के लोगों को भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह एक व्यापक और समावेशी बजट है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देना चाहता हूं। इससे सबका साथ, सबका विकास की भावना पूरी होगी।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Union Home Minister Amit Shah
    Admin

    Related Posts

    AI-समिट 2026 में नया आविष्कार, 30 मिनट में कैंसर डिटेक्शन संभव

    March 4, 2026

    Census 2027: डिजिटल होगी जनगणना, 800 लोगों की जिम्मेदारी एक कर्मचारी पर

    March 4, 2026

    यूपी चुनाव 2027 की जंग शुरू, BJP vs सपा—किसका प्लान पड़ेगा भारी?

    March 4, 2026

    सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा, जबलपुर के 92 अस्पताल होंगे शामिल

    March 4, 2026

    एक्सीडेंट पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, ‘PM RAHAT’ में 0 रुपये का बिल और 1.5 लाख तक कवर

    March 4, 2026

    अब दिल बोलेगा पहले: एआई तकनीक बताएगी हार्ट अटैक का संकेत समय रहते

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पिता के संघर्ष को मिला साथ – चिरायु योजना ने बचाई अंजलि की जिंदगी

    March 4, 2026

    खराश से लेकर दर्द तक—गरारे से गले की हर परेशानी का समाधान

    March 4, 2026

    AI-समिट 2026 में नया आविष्कार, 30 मिनट में कैंसर डिटेक्शन संभव

    March 4, 2026

    सपा की रणनीति: 15 मार्च को सभी जिलों में कांशीराम जयंती मनाकर दलित वोटों को साधेगी पार्टी

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.