Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 3.76 करोड़ महिलाओं के खाते में 17 हजार करोड़ रुपये भेजे जा चुके
    देश

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 3.76 करोड़ महिलाओं के खाते में 17 हजार करोड़ रुपये भेजे जा चुके

    AdminBy AdminMarch 5, 2025No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 3.76 करोड़ महिलाओं के खाते में 17 हजार करोड़ रुपये भेजे जा चुके
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नईदिल्ली
    गर्भवती महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से बहुत ही अहम योजना चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत महिलाओं के खाते में पैसा भेजकर उनके पोषण व देखभाल में मदद देने की कोशिश की गई है। अब तक 4.26 करोड़ से ज्यादा महिलाएं इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं।

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 3.76 करोड़ महिलाओं के खाते में 17 हजार करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। अगर आप या आपकी जान-पहचान में कोई मां बनने वाली हैं, तो वह इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। PMMVY योजना के लिए कैसे आवेदन करें? यह योजना क्या है, कितना पैसा खाते में आएगा? आइए इस लेख में जानते हैं…
    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) क्या है?

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक मातृत्व लाभ योजना है। 1 जनवरी, 2017 को केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय द्वारा इसे लॉन्च किया गया। यह योजना गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए शुरू की गई, ताकि उन्हें उचित पोषण और स्वास्थ्य देखभाल मिल सके।

    PMMVY योजना का उद्देश्य क्या है?

    इस योजना का उद्देश्य गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक मदद देकर मां और शिशु के स्वास्थ्य में सुधार करना है। इसके अलावा महिलाओं को उचित आहार और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक कर देश में कुपोषण की दर को कम करना है। मेहनत-मजदूरी कर घर चलाने में मदद करने वाली महिलाओं को प्रसव के दौरान उचित आराम मिल सके और उन्हें पैसों की चिंता न करना पड़े, इसकी भी कोशिश इस योजना के जरिए की गई है।

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के फायदे क्या हैं?

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने पर महिलाओं को 5000 रुपये दिए जाते हैं। यह पैसा दो किस्तों में आता है। अगर दूसरी बार गर्भवती होने पर महिला बेटी को जन्म देती है तो एकमुश्त 6000 रुपये दिए जाते हैं। हालांकि यह पैसा सिर्फ बेटी के जन्म पर ही मिलता है।
    क‍िस्‍त                                  शर्त                                                                                                 राश‍ि (रुपये)
    पहली क‍िस्‍त    प्रेग्नेंसी के रजिस्ट्रेशन और आखिरी पीरियड की तारीख से

    6 महीने के भीतर कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच कराने पर  

                                                                                                                                                      3000
    दूसरी क‍िस्‍त     1. श‍िशु के जन्‍म का रज‍िस्‍ट्रेशन 2. श‍िशु को पहले चरण के दौरान सभी टीके लग गए हों        2000

    नोट: अगर किसी को महिला जननी सुरक्षा योजना (JSY) का लाभ मिल रहा है तो उसे PMMVY योजना से सिर्फ अतिरिक्त रकम ही मिलेगी।

    PMMVY योजना के लिए पात्रता क्या है?

        गर्भवती महिला की उम्र कम से कम 19 साल या उससे ज्यादा हो
        वैसे यह योजना पहले जीवित बच्चे के लिए ही है। हालांकि दूसरी बार इसका लाभ बेटी के जन्म पर ही मिलेगा
        अगर दूसरी बार गर्भवती महिला जुड़वा बच्चों को जन्म देती है और उनमें से एक बेटी है तो PMMVY 2.0 का लाभ मिलेगा
        गर्भवती महिला के परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए
        महिला के पास मनरेगा कार्ड हो या किसान सम्मान निधि के तहत महिला किसान को लाभ मिल रहा हो
        महिला के पास e-Shram कार्ड या बीपीएल कार्ड हो, महिला दिव्यांगजन हो
        जो गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाएं सरकारी नौकरी (केंद्र या राज्य सरकार) में नहीं हैं
        जिन महिलाओं को किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा हो

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
    STEP-1

        ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर Sign Up करना होगा
        Sign Up के लिए अपना मोबाइल नंबर डालकर वैरिफाई के बटन पर क्लिक करें
        OTP और Captcha Code लिखकर Validate पर क्लिक करें

    STEP-2

        मोबाइल नंबर से लॉगिन करने के बाद Dashboard खुल जाएगा
        Data Entry विकल्प में Beneficiary Registration पर क्लिक करें, फॉर्म खुल जाएगा
        पहले बच्चे के लिए अप्लाई कर रहे हैं या दूसरे के लिए, यह बताना होगा
        इसके बाद नाम, पता, आधार नंबर, जन्म तिथि, उम्र वगैरह सब भरना होगा
        मनरेगा कार्ड नंबर की जानकारी भी देनी होगी, इसके बाद बच्चे से जुड़ी सारी जानकारी भरनी होगी
        घर का पूरा पता और गर्भाधारण के दौरान और शिशु के जन्म के बाद टीकाकरण के बारे में पूछा जाएगा
        अपनी पास की आंगनवाड़ी की जानकारी भरें और Submit पर क्लिक कर दें
        पूरी जानकारी के साथ फॉर्म आपके सामने होगा, अगर कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो करें, नहीं तो SUBMIT कर दें

     

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए ऑफलाइन कैसे अप्लाई करें?

        महिलाएं पास के आंगनवाड़ी केंद्र जाकर भी PMMVY योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं
        रजिस्ट्रेशन के लिए Form 1-A को भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा कराना होगा
        रजिस्ट्रेशन के दौरान महिला को अपना आधार नंबर और बैंक अकाउंट की जानकारी भी देनी होगी

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

        आधार कार्ड
        गर्भावस्था प्रमाण पत्र
        बैंक खाता विवरण
        मोबाइल नंबर
        पति का आधार कार्ड

    दूसरे बच्चे के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना का लाभ कैसे मिलेगा?

        PMMVY 2.0 के तहत दूसरी बार इस योजना का लाभ बेटी के जन्म पर ही मिलेगा
        दूसरे बच्चे के रूप में बेटी के जन्म पर योजना के तहत 6000 रुपये एकमुश्त मिलते हैं
        योजना के अंतर्गत गर्भाधारण के 6 महीने के भीतर आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा
        आंगनवाड़ी केंद्र या मान्यता प्राप्त हेल्थ सेंटर की ओर से इसे वैरिफाई किया जाएगा
        बेटी के जन्म के तुरंत बाद इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा
        बेटी के पहले चरण का टीकाकरण (14 हफ्तों) पूरा होना चाहिए

    मातृ वंदना योजना के आवेदन का स्टेटस कैसे जानें?

        प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए अपने Application का स्टेटस करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
        यहां आपको Track Application Status पर क्लिक करना होगा
        अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या बेनेफिशियरी नंबर लिखें, Captcha Code लिखें और Validate पर क्लिक करें
        आपके आवेदन फॉर्म के स्टेटस की जानकारी आपके सामने आ जाएगी।

    मातृ वंदना योजना से जुड़े अन्‍य सवाल (FAQs)

        PMMVY का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
        प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-23382393 है।
        क्या PMMVY 2.0 में आवेदन करने के लिए आधार कार्ड जरूरी होगा?
        प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) केंद्र सरकार के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आती है। आधार कार्ड इस योजना के लिए अनिवार्य है।
        क्या गर्भपात या मृत बच्चे को जन्म देने के बाद भी इस योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है?
        हां, अगर मिसकैरिज हो जाता है या महिला मृत बच्चे को जन्म देती है तो दोबारा गर्भवती होने पर उसे पहली बार में गिना जाएगा और महिला को योजना का पूरा लाभ मिलेगा।
        PMMVY के तहत पैसा महिलाओं को कैसे मिलेगा?
        आवेदन फॉर्म भरने के बाद ब्लॉक लेवल ऑफिसर से इसे मंजूरी मिलेगी। इसके बाद DBT के तहत पैसा महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हो जाएगा।
        प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना कब शुरू हुई?
        प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरुआत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत 1 जनवरी, 2017 को देशभर में लॉन्च की गई थी। इसे नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के सेक्शन 4 के तहत लागू किया गया था।
        प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का फॉर्म कैसे मिलेगा?
        प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का फॉर्म पास के आंगनवाड़ी केंद्र या आशा वर्कर्स के पास से मिल सकता है। आप चाहें तो ऑफिशियल वेबसाइट से भी Form 1-A को डाउनलोड कर सकते हैं। आप Form 1-A पर क्लिक करके भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
        पहली डिलीवरी होने पर PMMVY योजना में कितने पैसे मिलते हैं?
        प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली डिलीवरी के दौरान कुल 5000 रुपये दिए जाते हैं, जो दो किस्तों में बैंक खाते में आते हैं। 3000 रुपये की पहली किस्त गर्भाधारण के दौरान जांच कराने पर मिलती है जबकि 2000 रुपये बच्चे के जन्म पर मिलते हैं।
        प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का पैसा कैसे चेक करें?
        प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पैसा सीधे लाभार्थी महिलाओं के खाते में ही आएगा। इसके लिए आपके मोबाइल पर मैसेज भी आएगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana
    Admin

    Related Posts

    ‘आधी रात का सूरज’ का देश: जहां रात सिर्फ 40 मिनट की होती है

    March 4, 2026

    न्यूक्लियर फ्यूजन का कमाल: आधा टन का चुंबक और अनलिमिटेड बिजली, सूरज जैसी शक्ति अब इंसानों के पास

    March 4, 2026

    उच्च रक्तचाप के इलाज में क्रांति: वैज्ञानिकों ने खोजा रोज़ाना दवा से छुटकारा दिलाने वाला तरीका

    March 4, 2026

    क्या आप जानते हैं? भारत के इन पांच स्थानों पर हवाई जहाज़ उड़ाना है प्रतिबंधित

    March 4, 2026

    AI-समिट 2026 में नया आविष्कार, 30 मिनट में कैंसर डिटेक्शन संभव

    March 4, 2026

    एक्सीडेंट पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, ‘PM RAHAT’ में 0 रुपये का बिल और 1.5 लाख तक कवर

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    05 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, जानें किसके लिए होगा लाभकारी दिन

    March 4, 2026

    IND vs ENG: रोहित-विराट से लेकर बुमराह तक, ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड पर पड़ सकते हैं भारी

    March 4, 2026

    मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की कॉपी जांच 5 मार्च से, परिणाम की तारीख भी तय

    March 4, 2026

    होली के बाद बड़ी सौगात: Modern Coach Factory (Raebareli) में तैयार 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तेज

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.