Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»WhatsApp पर मिलेगा कलरफुल थीम्स के साथ मिलेगा वीडियो प्लेबैक स्पीड सेट करने का मौका
    तकनीकी

    WhatsApp पर मिलेगा कलरफुल थीम्स के साथ मिलेगा वीडियो प्लेबैक स्पीड सेट करने का मौका

    AdminBy AdminMarch 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    WhatsApp पर मिलेगा कलरफुल थीम्स के साथ मिलेगा वीडियो प्लेबैक स्पीड सेट करने का मौका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    प्राइवेसी और सिक्योरिटी को बेहतर बनाने के लिए WhatsApp पर समय समय पर बदलाव होते रहते हैं। साथ ही इसमें नए फीचर्स को भी ऐड किया जाते हैं। यह प्लेटफॉर्म प्राइवेसी, सिक्योरिटी और कस्टमाइजेशन को मजबूत करने के लिए खुद को लगातार अपडेट कर रहा है। अब कंपनी ने 5 नए फीचर्स रोलआउट करने शुरू कर दिए हैं, जिससे मैसेजिंग और भी सुविधाजनक हो जाएगी। वीडियो प्लेबैक में सुधार करने के लिए भी ये फीचर्स काफी काम आने वाले हैं।

    कलरफुल थीम्स से चैट को कस्टमाइज करें
    अब WhatsApp यूजर्स अपनी चैटिंग को और भी ज्यादा पर्सनलाइज कर सकते हैं। पहले यूजर्स के पास कम ऑप्शन थे। अब WhatsApp 20 नए वाइब्रेंट चैट थीम्स और 30 नए वॉलपेपर्स जोड़े हैं। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार कलर सेट कर सकते हैं, जिससे चैटिंग का अनुभव नया और फ्रेश लगेगा।

    क्लियर चैट नोटिफिकेशन से मिलेगी राहत
    अब नोटिफिकेशन को भी कस्टमाइज करने का ऑप्शन दिया जा रहा है। कई यूजर्स को अनरीड मैसेज का नोटिफिकेशन डॉट परेशान करता है, खासकर जब कई मैसेज एक साथ आते हैं। अब WhatsApp ने क्लियर चैट नोटिफिकेशन फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स खुद तय कर सकेंगे कि नोटिफिकेशन कैसे दिखें। साथ ही, बेकार के नोटिफिकेशन को हटाने का भी ऑप्शन मिलेगा। यह फीचर सेटिंग्स > नोटिफिकेशन सेक्शन में उपलब्ध होगा।

    Meta AI विजेट से मिलेगा AI चैटबॉट का इंस्टेंट एक्सेस
    WhatsApp अब AI फीचर्स को गहराई से इंटीग्रेट कर रहा है। यूजर्स अब अपने होम स्क्रीन पर Meta AI विजेट जोड़ सकते हैं, जिससे AI चैटबॉट तक इंस्टेंट एक्सेस मिलेगा। इस फीचर को ऑन करने के लिए यूजर्स को Personalization > Widgets सेक्शन में जाना होगा और फिर Meta AI विजेट को अपने फोन की होम स्क्रीन पर ऐड करना होगा। इसके बाद, सिर्फ एक टैप में AI चैटबॉट खुल जाएगा और यूजर्स की सहायता करेगा।

    वीडियो प्लेबैक स्पीड को करें एडजस्ट
    WhatsApp में अब वीडियो प्लेबैक स्पीड बदलने का ऑप्शन आ गया है! पहले यह सुविधा केवल वॉयस नोट्स के लिए उपलब्ध थी, लेकिन अब यूजर्स वीडियो को 1.5x या 2x स्पीड पर भी देख सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर लंबे वीडियो को जल्दी देखने के लिए काफी उपयोगी रहेगा।

    अनरीड चैट काउंटर अब चैट फिल्टर में भी
    WhatsApp ने पिछले साल चैट फिल्टर फीचर पेश किया था, जिससे मैसेज को बेहतर तरीके से ऑर्गनाइज किया जा सकता है। अब इसमें नया अनरीड चैट काउंटर जोड़ा गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को सीधे चैट फिल्टर में ही यह पता चलेगा कि कितने अनरीड मैसेज हैं, जिससे कोई भी जरूरी मैसेज मिस नहीं होगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    Meta का बड़ा फैसला, Instagram से हटेगा एंड टू एंड एन्क्रिप्शन, प्राइवेसी खत्म होने का खतरा

    March 14, 2026

    WhatsApp में बड़ी अपडेट, नया AI ऑप्शन सिर्फ सिंपल स्टेप्स में इस्तेमाल करें

    March 14, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026

    अब UMANG, PhonePe, Paytm जैसे ऐप से भी बुक करें गैस सिलेंडर, जानिए पूरा प्रोसेस

    March 13, 2026

    सिर्फ धूप से बनेगा खाना! जानिए सोलर चूल्हे की कीमत और जबरदस्त खूबियां

    March 13, 2026

    पावर बैंक का स्मार्ट इस्तेमाल: चार्जिंग के अलावा इन 5 तरीकों से भी मिलेगा फायदा

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    15 मार्च 2026 का राशिफल: किसे मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे रहना होगा सावधान

    March 14, 2026

    शहर को मिलेगा नया सब्जी बाजार: 3.40 करोड़ रुपए की परियोजना का भूमिपूजन

    March 14, 2026

    “विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    March 14, 2026

    गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के निर्देश

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.