Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स भी पूरी शिद्दत से आईपीएल के लिए लगी, बल्लेबाजों की फौज, स्पिनर्स भी खूब
    खेल

    डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स भी पूरी शिद्दत से आईपीएल के लिए लगी, बल्लेबाजों की फौज, स्पिनर्स भी खूब

    AdminBy AdminMarch 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स भी पूरी शिद्दत से आईपीएल के लिए लगी, बल्लेबाजों की फौज, स्पिनर्स भी खूब
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई
    आईपीएल 2025 शुरू होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। सभी टीमें इसके लिए तैयारी में जुट गई हैं। डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स भी पूरी शिद्दत से आईपीएल के लिए लगी हुई है। वैसे तो पिछली बार के विजेता टीम में इस बार कप्तान श्रेयस अय्यर से लेकर मिचेल स्टार्क और ओपनर फिल साल्ट तक नहीं हैं। लेकिन इसके बावजूद केकेआर कागजों पर काफी मजबूत दिख रही है। अब केकेआर अपने नए कप्तान का भी ऐलान कर दिया है। टीम ने वेंकटेश अय्यर के ऊपर 23.75 करोड़ रुपए की भारी भरकम रकम खर्च की थी। ऐसे में उम्मीद थी कि वेंकटेश ही नए कप्तान बनेंगे। लेकिन केकेआर ने अजिंक्य रहाणे के अनुभव को वरीयता दी है।

    क्या रहाणे करेंगे कमाल
    रहाणे का केकेआर के साथ यह दूसरा सीजन है। साल 2022 में भी वह केकेआर के साथ ही थे। हालांकि उस वक्त उनका बल्ला खामोश रहा था और वह सात मैचों में मात्र 133 रन ही बना सके थे। लेकिन पिछले कुछ अरसे में रहाणे ने टी20 को लेकर अपनी अप्रोच में बदलाव किया है। सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रहाणे ने आठ पारियों में 469 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 164.56 का था। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत मुंबई ने खिताबी जीत हासिल की थी। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद होगी कि रहाणे की कप्तानी का अनुभव केकेआर के काम आएगा।

    यह है केकेआर की मजबूती
    केकेआर का सबसे मजबूत पहलू उनकी टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की भरमार है। क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्ला गुरबाज, रहाणे, वेंकटेश अय्यार, आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह उनके शीर्ष छह खिलाड़ी हैं। सुनील नारायण का बल्ले और गेंद से योगदान आईपीएल 2024 में नजर आ ही चुका है। नारायण ने पिछले सीजन में 17 विकेट लिए थे जो हर्षित राणा और आंद्रे रसेल के बाद टीम के लिए तीसरा बेस्ट प्रदर्शन था। वरुण चक्रवर्ती के साथ सुनील नारायण की जुगलबंदी केकेआर के लिए वरदान साबित हो सकती है।

    अनुभवी तेज गेंदबाजों की कमी
    केकेआर के लिए सबसे बड़ी समस्या अनुभवी तेज गेंदबाजों की कमी है। हालांकि उनके पास स्पेंसर जॉनसन और हर्षित राणा जैसे युवा नाम हैं। लेकिन यह दोनों मिलकर भी मिचेल स्टार्क की बराबरी नहीं कर सकते। इस बार केकेआर ने दक्षिण अफ्रीकी एनरिक नॉर्किया को भी अपने साथ जोड़ा है। लेकिन नॉर्किया ने पिछले दो आईपीएल सीजन में जैसा प्रदर्शन किया है, उससे बहुत उम्मीद नहीं है। वैसे उसके पास आंद्रे रसेल भी हैं जो बतौर गेंदबाज काफी प्रभावी रहते हैं। उन्होंने पिछले साल सुनील नारायण से ज्यादा विकेट लिए थे।

    इस सीजन में क्या रहेगी उम्मीद
    कागजों पर केकेआर की टीम काफी मजबूत दिख रही है। टीम की स्ट्रेंथ को देखते हुए वह एक बार फिर फाइनल में पहुंचने की दावेदार लग रही है। हालांकि इस टीम की कुछ कमजोरियां भी हैं। लेकिन केकेआर के पास वो टीम है जो अपने खिताब की रक्षा कर सकती है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    नंबर 8 या 9 पर धोनी की बैटिंग का कोई मतलब नहीं, पुजारा का बड़ा बयान

    March 13, 2026

    क्रिकेट के मैदान पर चैलेंज लेना पसंद है: बुमराह का बड़ा बयान

    March 13, 2026

    युवराज से खास ट्रेनिंग ले रहे ऋषभ पंत, IPL 2026 में दिखेगा नया अवतार

    March 13, 2026

    कुलदीप की शादी में धूम, वंशिका संग मस्ती, चहल और रिंकू ने लगाई ठुमके

    March 13, 2026

    UEFA Europa League: Aston Villa, FC Porto और FC Midtjylland ने पहले चरण में बनाई मामूली बढ़त

    March 13, 2026

    इंडोरामा वेंचर्स ओपन: पहले राउंड में चमके राशिद खान, बनाई बढ़त

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 14 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किन्हें बरतनी होगी सावधानी

    March 13, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए

    March 13, 2026

    ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी मजबूती, देश में कोयला उत्पादन 200 मिलियन टन के पार: केंद्र

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.