Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»2025 में इन 8 फिल्‍मों के भरोसे है हॉलीवुड इंडस्‍ट्री
    मनोरंजन

    2025 में इन 8 फिल्‍मों के भरोसे है हॉलीवुड इंडस्‍ट्री

    AdminBy AdminMarch 22, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    2025 में इन 8 फिल्‍मों के भरोसे है हॉलीवुड इंडस्‍ट्री
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लॉस एंजिल्स

    बॉक्‍स ऑफिस पर बॉलीवुड और साउथ की फिल्‍में लगातार ढेर हो रही हैं। हाल के दिनों में 'पुष्‍पा 2' और 'छावा' के अलावा कोई भी फिल्‍म बंपर कमाई का जादू नहीं चला सकीं। फिल्‍में लगातार रिलीज हो रही हैं और लगातार पिट भी रही हैं। लेकिन यह हाल सिर्फ भारतीय फिल्‍म इंडस्‍ट्री का नहीं है। हॉलीवुड की फिल्‍मों का भी हाल ऐसा ही है। बल्‍क‍ि एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना महामारी के बाद हॉलीवुड की फिल्‍मों की कमाई का ग्राफ जिस तेजी से गिरा है, उसकी भरपाई अभी तक नहीं हो सकी है। 2025 की पहली तिमाही भी थकी हुई बीती है। हालांकि, आगे टॉम क्रूज की 'मिशन: इस्‍पॉसिबल- फाइनल रेकनिंग', 'सुपरमैन' और 'अवतार: फायर एंड ऐश' जैसी फिल्‍मों से उम्‍मीद बंधी हुई है।

    'रॉयटर्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई 8.6 बिलियन डॉलर (73,971 करोड़ रुपये) रही। जबकि 2019 में कोरोना महामारी से पहले यही कमाई 11.4 बिलियन डॉलर (98,055 करोड़ रुपये) से करीब 25% कम है।

    2023 में एक्‍टर्स-राइटर्स की हड़ताल से भी हुआ नुकसान
    हॉलीवुड को कोरोना महामारी के बाद एक बड़ा झटका साल 2023 में लगा, जब फिल्‍म इंडस्‍ट्री राइटर्स और एक्‍टर्स लेखक हड़ताल पर चले गए। इस कारण जो फिल्‍में बन रही थीं, उनका बजट बढ़ गया। क्‍योंकि फिल्‍मों की शूटिंग बीच में रुक गई। शूट के लिए जो सेट्स बनाए गए थे, उन्‍हें हड़ताल के कारण लंबे समय तक यूं ही रखना पड़ा और किराया भरना पड़ा।

    अप्रैल में लास वेगास में जमा होंगे इंडस्‍ट्री के दिग्‍गज
    हॉलीवुड में फिल्म बिजनस के सबसे बड़े नाम अगले महीने की शुरुआत में लास वेगास में 'सिनेमाकॉन समिट' में इकट्ठा होने वाले हैं। समझा जा रहा है कि इसमें इंडस्‍ट्री के हालात पर चर्चा होगी। इस सम्‍मेलन में हॉलीवुड के स्टूडियोज और मल्टीप्लेक्स मालिकों का जमावड़ा होगा। इनमें एएमसी एंटरटेनमेंट, सिनेमार्क और सिनेवर्ल्ड के साथ-साथ छोटे शहरों में सिंगल स्‍क्रीन थिएटरों के मालिक और उनके अधिकारी भी होंगे।

    'अनोरा' के डायरेक्‍टर ने कहा था- ऐसे तो खत्‍म हो जाएंगे
    इसी महीने ऑस्‍कर अवॉर्ड्स सेरेमनी के दौरान जब 'अनोरा' को बेस्‍ट पिक्‍चर समेत 5 पुरस्‍कार मिले, तब फिल्‍म के लिए बेस्‍ट डायरेक्‍टर चुने गए सीन बेकर ने फिल्ममेकर्स, ड‍िस्‍ट्रीब्‍यूटर्स और दर्शकों से सिनेमाघरों को सपोर्ट करने की अपील की। उन्होंने कहा, 'थिएटर जाने का एक्‍सपीरियंस अब खतरे में है। महामारी के दौरान थ‍िएटर स्क्रीन्‍स की संख्या कम हो गई है। अगर हम इस ट्रेंड को नहीं बदलते हैं, तो हम अपनी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा खो देंगे।'

    OTT पर रिलीज का इंतजार करते हैं दर्शक
    रिपोर्ट में जानकारों के हवाले से लिखा गया है कि दर्शक अभी भी बड़े बजट की फ‍िल्में देखते हैं, लेकिन वे अब इसे घर पर बैठकर देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं और इसी में खुश हैं। यह बहुत आम बात है कि अब फिल्‍में तीन से आठ हफ्तों के भीतर OTT पर स्ट्रीम होने लगतीक है। जबकि पहले इसमें कम से कम तीन महीने लगते थे।

    टॉम क्रूज पूरा करेंगे बॉक्‍स ऑफिस का 'मिशन: इम्‍पॉसिबल'
    हालांकि, हॉलीवुड को इस साल आगे के महीनों में कुछ बड़ी फिल्‍मों से कमाई की उम्‍मीद है। इनमें 'मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग' शामिल है, जो लंबे समय से चल रही इस एक्शन फ्रेंचाइजी में टॉम क्रूज की आखिरी फ‍िल्म हो सकती है। यह फिल्‍म 23 मई को रिलीज होगी।

    ब्रैड पिट की F1, डेविड कोरेंसवेट की 'सुपरमैन' कर सकती है कमाई
    इसी तरह, 27 जून को रिलीज हो रही ब्रैड पिट की 'F1' से भी खूब उम्‍मीदें हैं। ब्रैड पिट ने इस फिल्‍म में फॉर्मूला 1 ड्राइवर की भूमिका निभाई है। इसके बाद 11 जुलाई को वार्नर ब्रदर्स अपनी नई 'सुपरमैन' फिल्‍म रिलीज करेंगे, जिसका डायरेक्‍शन 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी' के निर्माता जेम्स गन कर रहे हैं। फिल्‍म में डेविड कोरेंसवेट लीड रोल में हैं।

    मार्वल की अपकमिंग फिल्‍मों पर है कमाई का भरोसा
    मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की एंटी-हीरो टीम 'थंडरबोल्ट्स' भी 2 मई को रिलीज होगी और गर्मियों के फ‍िल्मी सीजन की शुरुआत करेगी। उसके बाद जुलाई के अंत में 25 तारीख को 'द फैंटास्टिक फोर: फर्स्‍ट स्‍टेप्‍स' रिलीज होगी।

    नंबवर और दिसंबर में 'विकेड 2' और 'अवतार: फायर एंड ऐश' से उम्‍मीदें
    साल के आख‍िर में, नवंबर और दिसंबर में छुट्टियों और त्‍योहारों के बीच म्यूज‍िकल बॉक्स ऑफ‍िस की दूसरी फिल्म 'विकेड: पार्ट 2' 21 नवंबर को रिलीज होगी। इसी तरह एनिमेशन फिल्‍म 'जूटोपिया 2' भी 26 नवंबर को रिलीज होगी। जेम्स कैमरून की 'अवतार' फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्‍म 'अवतार: फायर एंड ऐश' साल के आख‍िर में 19 दिसंबर को रिलीज होगी।

    2025 में कमाई में हो सकती है 9 बिलियन डॉलर की कमाई
    बाजार के जानकार, अनुमान लगा रहे हैं कि 2025 पिछले साल की तुलना में हॉलीवुड के घरेलू बॉक्स ऑफिस की कमाई में मामूली लेकिन थोड़ी वृद्धि करेगा। साल 2025 में हॉलीवुड के घरेलू बॉक्‍स ऑफिस की कमाई 9 बिलियन डॉलर (77389 करोड़ रुपये)तक पहुंचने के आसर हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    Oscars 2026 Gift Bag: हर नॉमिनी को ₹3.20 करोड़ का तोहफा, 23 महंगे गिफ्ट्स से भरा बैग

    March 12, 2026

    पुरानी चैट लीक होते ही रश्मिका का गुस्सा फूटा, कहा– ‘सीमा पार की तो कानूनी कार्रवाई होगी’

    March 12, 2026

    सोनू निगम से मुलाकात पर दिव्या दत्ता की खुशी, तस्वीर के साथ लिखा खास संदेश

    March 12, 2026

    यामी गौतम का रोमांटिक अंदाज़, आदित्य धर के बर्थडे पर शेयर कीं यादगार तस्वीरें

    March 12, 2026

    ‘धुरंधर 2’ के लिए बिका सबसे महंगा टिकट, 3100 रुपये में भी नहीं मिली जगह

    March 12, 2026

    बिना किसी कट के ‘उस्ताद भगत सिंह’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    रसोई गैस पर राहत जारी: पीएसयू तेल कंपनियों को 30 हजार करोड़ की सब्सिडी देगी सरकार

    March 12, 2026

    जल संरक्षण में जनसहभागिता पर जोर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल से बढ़ा अभियान

    March 12, 2026

    प्रदेश के 2.92 लाख वन पट्टाधारी और 37,400 विशेष पिछड़ी जनजाति किसानों को मिल रहा योजना का लाभ

    March 12, 2026

    बांस का पौधा लगाने की सही दिशा क्या है? गलत दिशा में लगाया तो फायदे की जगह बढ़ सकती हैं समस्याएं

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.