Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»नवरात्र व ईद के कारण भीड़ और बढ़ने की संभावना को देखते हुए रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनें चलाई जा रही
    देश

    नवरात्र व ईद के कारण भीड़ और बढ़ने की संभावना को देखते हुए रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनें चलाई जा रही

    AdminBy AdminMarch 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नवरात्र व ईद के कारण भीड़ और बढ़ने की संभावना को देखते हुए रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनें चलाई जा रही
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    नवरात्र व ईद के कारण भीड़ और बढ़ने की संभावना है। इसे ध्यान में रखकर रेलवे प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा, रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक कदम उठाने के साथ ही विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के साथ ही पांच अन्य स्थानों के लिए ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।

    नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष (04085/04086)
    नवरात्र के समय दिल्ली व आसपास के शहरों से बड़ी संख्या में लोग श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जाते हैं। इस कारण कटड़ा व जम्मू जाने वाली ट्रेनों में जगह नहीं है। यात्रियों की सुविधा के लिए 28 से 31 मार्च तक नई दिल्ली से दोपहर 12.30 बजे विशेष ट्रेन चलेगी। वापसी में 29 मार्च से एक अप्रैल तक कटड़ा से सुबह साढ़े सात बजे यह ट्रेन चलेगी। रास्ते में इसका ठहराव सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी, ढंढारी कलां, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मू तवी, बलिदानी कैप्टन तुषार महाजन ऊधमपुर रेलवे स्टेशन पर होगा। जनरल, स्लीपर व एसी श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

    पुरानी दिल्ली-वाराणसी विशेष (04024/04023)
    पुरानी दिल्ली से यह विशेष ट्रेन 28 से 30 मार्च तक शाम साढ़े सात बजे और वापसी में वाराणसी से 29 से 31 मार्च तक शाम 6.35 पर चलेगी। रास्ते में गाजियाबाद, मुरादाबाद, आलमनगर, लखनऊ,राय बरेली और मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी। जनरल, स्लीपर व एसी श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

    नई दिल्ली-पटना विशेष (04088/04097)
    नई दिल्ली से 28 मार्च से एक अप्रैल तक शाम 3.50 बजे रवाना होगी। वापसी में 29 मार्च से दो अप्रैल तक पटना से दोपहर 12 बजे चलेगी। रास्ते में गोविंदपुरी, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा व दानापुर रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी। इसमें सिर्फ एसी श्रेणी के कोच होंगे।

    नई दिल्ली-सहरसा विशेष (04090/04089)
    28 व31 मार्च को नई दिल्ली से दोपहर सवा दो बजे रवाना होगी। वापसी में सहरसा से 29 मार्च व एक अप्रैल को शाम पौने सात बजे चलेगी। स्लीपर व जनरल कोच वाली यह ट्रेन रास्ते में गोविंदपुरी, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलीपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया व मानसी रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।

    नई दिल्ली-इंदौर विशेष (04092/04091)
    नई दिल्ली से यह विशेष ट्रेन 28 व30 मार्च को शाम साढ़े तीन बजे और वापसी में इंदौर से 29 व31 मार्च को पूर्वाह्न 11.30 बजे चलेगी। जनरल, स्लीपर व एसी श्रेणी वाली इस ट्रेन का ठहराव मथुरा, कोटा, नागदा और रतलाम रेलवे स्टेशन पर होगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news
    Admin

    Related Posts

    एक्सीडेंट पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, ‘PM RAHAT’ में 0 रुपये का बिल और 1.5 लाख तक कवर

    March 4, 2026

    प्लेयर्स ऑक्शन का बिग डे: 12 मार्च को तय होगा 63 पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भविष्य

    March 4, 2026

    अब दिल बोलेगा पहले: एआई तकनीक बताएगी हार्ट अटैक का संकेत समय रहते

    March 4, 2026

    SA Tour पर ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल तय, टेस्ट और वनडे सीरीज में होगी कड़ी टक्कर

    March 4, 2026

    क्या पुरुष ट्रैफिक पुलिसकर्मी महिलाओं से वाहन जांच नहीं कर सकते?

    March 4, 2026

    किसानों के लिए खुशखबरी! 2585 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीदेगी सरकार, ये काम करना होगा अनिवार्य

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    कबीरधाम में उज्ज्वला 3.0 का असर, 1339 घरों में जले स्वच्छ ईंधन के चूल्हे

    March 4, 2026

    टेक जगत में हलचल: एपल के खास इवेंट में हो सकते हैं बड़े लॉन्च

    March 4, 2026

    लखपति दीदी की प्रेरक कहानी: स्व-सहायता समूह से जुड़कर प्रीति पटेल बनी आत्मनिर्भर

    March 4, 2026

    रायपुर : ग्राफ्टेड बैगन से 16 लाख रूपए की आमदनी

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.