Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»मोटोरोला का नया स्‍मार्टफोन motorola edge 60 fusion भारत में लॉन्‍च
    तकनीकी

    मोटोरोला का नया स्‍मार्टफोन motorola edge 60 fusion भारत में लॉन्‍च

    AdminBy AdminApril 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोटोरोला का नया स्‍मार्टफोन motorola edge 60 fusion भारत में लॉन्‍च
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    मोटोरोला का नया स्‍मार्टफोन motorola edge 60 fusion भारत में लॉन्‍च हो गया है। नए मोटो फ्यूजन फोन में 6.7 इंच का 1.5K रेजॉलूशन वाला कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो pOLED पैनल वाला है। डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। 12 जीबी तक रैम दी गई है। 256 जीबी इंटरनल स्‍टाेरेज मिलता है। नया मोटोरोला फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर चलता है। इसमें इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, 5500 एमएएच बैटरी, 68 वॉट चार्जिंग जैसी खूबियां दी गई हैं। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर से पावर्ड है। और क्‍या खास है motorola edge 60 fusion में, क्‍या है इसकी कीमत, आइए जानते हैं।

    motorola edge 60 fusion की कीमत
    motorola edge 60 fusion को तीन कलर्स- पैनटोन स्लिपस्ट्रीम, पैनटोन जेफायर और पैनटोन अमेजोनाइट कलर्स में लाया गया है। इसके 8GB + 256GB मॉडल के दाम 22,999 रुपये हैं। फोन के 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 24999 रुपये है। इस फोन की सेल 9 अप्रैल की दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। मोटोरोला के ऑनलाइन स्‍टोर और प्रमुख रिटेल स्‍टोर्स से भी इसे लिया जा सकेगा।

    motorola edge 60 fusion पर डिस्‍काउंट
    motorola edge 60 fusion के साथ लॉन्‍च ऑफर्स भी आए हैं। एक्सिस बैंक और IDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने पर 2 हजार रुपये का ऑफ लिया जा सकता है। फ्लिपकार्ट से फोन लेने पर 2 हजार रुपये की एक्‍सचेंज वैल्‍यू दी जा रही है। फोन खरीदने पर रिलायंस जियो की तरफ से 10 हजार रुपये के बेनिफ‍िट दिए जा रहे हैं।

    motorola edge 60 fusion के प्रमुख फीचर्स
    motorola edge 60 fusion में 6.7 इंच का FHD+ डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 2712 x 1220 पिक्‍सल्‍स है। यह एक OLED डिस्‍प्‍ले है। HDR10+ और 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट डिस्‍प्‍ले में मिलता है। डिस्‍प्‍ले में कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 7आई का प्रोटेक्‍शन दिया गया है और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है।

    मीडियाटेक का प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम
    motorola edge 60 fusion में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12 जीबी तक रैम दी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज 256 जीबी तक मिलता है। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड लगाकर और बढ़ाया जा सकता है। नया मोटोरोला फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन करता है। फोन में डुअल सिम स्‍लॉट दिया गया है। एसडी कार्ड का स्‍लॉट अलग से मिलता है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    Meta का बड़ा फैसला, Instagram से हटेगा एंड टू एंड एन्क्रिप्शन, प्राइवेसी खत्म होने का खतरा

    March 14, 2026

    WhatsApp में बड़ी अपडेट, नया AI ऑप्शन सिर्फ सिंपल स्टेप्स में इस्तेमाल करें

    March 14, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026

    अब UMANG, PhonePe, Paytm जैसे ऐप से भी बुक करें गैस सिलेंडर, जानिए पूरा प्रोसेस

    March 13, 2026

    सिर्फ धूप से बनेगा खाना! जानिए सोलर चूल्हे की कीमत और जबरदस्त खूबियां

    March 13, 2026

    पावर बैंक का स्मार्ट इस्तेमाल: चार्जिंग के अलावा इन 5 तरीकों से भी मिलेगा फायदा

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    योगी सरकार की पहल से प्रथम और द्वितीय चरणों में 1.56 लाख से अधिक बच्चों को मिला प्रवेश

    March 14, 2026

    उपभोक्ताओं को मिलेगा 758 करोड़ रुपए का सीधा लाभ

    March 14, 2026

    जोगीपुर में राज्य के प्रथम गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास: गौधाम योजना से बेसहारा एवं घुमंतू गौवंश को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

    March 14, 2026

    डिजिटल प्लेटफॉर्म से देशभर तक पहुंचा कारोबार

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.