Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»वर्ल्ड हेल्थ डे पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने हेल्थ टिप्स
    मनोरंजन

    वर्ल्ड हेल्थ डे पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने हेल्थ टिप्स

    AdminBy AdminApril 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वर्ल्ड हेल्थ डे पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने हेल्थ टिप्स
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई,

     सोनी सब के कलाकारों ने वर्ल्ड हेल्थ डे पर अपने प्रशंसकों के साथ अपने हेल्थ टिप्स साझा किये हैं। इस वर्ल्ड हेल्थ डे पर सोनी सब के कलाकार नवीन पंडिता, आरव चौधरी, प्रियम्वदा कांत और आदित्य रेडिज अपने फिटनेस मंत्र साझा कर रहे हैं, यह साबित करते हुए कि स्वास्थ्य केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है।
    पुष्पा इम्पॉसिबल में अश्विन पटेल का किरदार निभा रहे नवीन पंडिता ने कहा, मेरे लिए फिटनेस का मतलब एक तरह का संतुलन है। मैं हर दूसरे दिन वेट लिफ्टिंग करता हूं, और अगर किसी दिन नहीं कर पाता, तो कम से कम 8,000 कदम चलने की कोशिश करता हूं, जिससे एक्टिव बना रहूं। मुझे खाने का बहुत शौक है, लेकिन मैं संतुलित और अनुशासित आहार को प्राथमिकता देता हूं। फिटनेस केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं, बल्कि मानसिक शांति और स्थिरता का भी नाम है, जिस पर मैं रोज़ काम करता हूं।

    वीर हनुमान में केसरी की भूमिका निभा रहे आरव चौधरी ने कहा, फिटनेस बनाए रखने की नींव अनुशासन है, खासकर हमारी इंडस्ट्री में, जहाँ अनियमित शेड्यूल और लंबे घंटों के काम का असर शरीर पर पड़ सकता है। मैं स्वस्थ और पोषण से भरपूर भोजन को प्राथमिकता देता हूं, जिससे मेरी ऊर्जा बनी रहे। साथ ही, हाइड्रेटेड रहना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि यह ताजगी बनाए रखने और संपूर्ण स्वास्थ्य सुधारने में मदद करता है। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मैं पर्याप्त आराम करने को प्राथमिकता देता हूं क्योंकि कसरत जितनी ही रिकवरी भी महत्वपूर्ण होती है। फिटनेस सिर्फ़ शरीर को अच्छा दिखाने के लिए नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत महसूस करने के लिए भी है, ताकि मैं हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकूँ।

    तेनाली रामा में शारदा का किरदार निभा रहीं प्रियम्वदा कांत ने कहा, फिटनेस केवल एक रूटीन नहीं, बल्कि जीवनशैली है। सबसे व्यस्त दिनों में भी छोटी कोशिशें मायने रखती हैं।चाहे वह एक क्विक वर्कआउट हो, स्ट्रेचिंग हो या पैदल चलना। यह सिर्फ़ शारीरिक ताकत ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन भी है, क्योंकि शांत दिमाग ही स्वस्थ शरीर को बढ़ावा देता है। मैं अपनी फिटनेस को मज़ेदार बनाए रखने के लिए डांस, योग, आउटडोर रनिंग जैसे क्रिएटिव वर्कआउट करना पसंद करती हूँ। मेरे लिए स्वास्थ्य का मतलब संतुलन है।शरीर को पोषण देना, सही आराम करना और हर दिन स्क्रीन पर और उसके बाहर भी खुद को बेस्ट महसूस कराना।

    तेनाली रामा में कृष्णदेव राय का किरदार निभा रहे आदित्य रेडिज ने कहा, मेरे लिए फिटनेस सिर्फ़ जिम तक सीमित नहीं है।बल्कि यह अंदर और बाहर दोनों से अच्छा महसूस करने का नाम है। अनुशासन और निरंतरता ने मेरी फिटनेस जर्नी को आकार दिया है, भले ही कुछ दिन प्रेरणा कम रही हो। मैं पारंपरिक वर्कआउट के साथ डांस, हाइकिंग, या एक्टिव लाइफस्टाइल को भी शामिल करता हूँ। मेंटल फिटनेस भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, और एक सुकून भरी वॉक या डीप ब्रीदिंग से सबकुछ रीसेट किया जा सकता है। दिन के अंत में, यह सब संतुलन पर निर्भर करता है।अच्छी नींद, संतुलित आहार और सही समय पर आराम करना।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खेर-बोमन ईरानी

    March 13, 2026

    एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में ग्लैमरस देसी लुक्स से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं प्रियंवदा कांत

    March 13, 2026

    ‘कप्तान’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आयेंगे साकिब सलीम

    March 13, 2026

    फिल्म के गाने से शुरू हुई प्रेम कहानी, ऐसे गीता बसरा बनीं हरभजन सिंह के दिल की रानी

    March 13, 2026

    अक्षय ओबेरॉय ने देहरादून में शुरू की रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग

    March 13, 2026

    बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा निवेश, बुढ़ाना में 55 बीघा जमीन खरीदी

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 14 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किन्हें बरतनी होगी सावधानी

    March 13, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए

    March 13, 2026

    ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी मजबूती, देश में कोयला उत्पादन 200 मिलियन टन के पार: केंद्र

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.