Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»शूटर शाहनवाज की पटना में बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या
    छत्तीसगढ़

    शूटर शाहनवाज की पटना में बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

    AdminBy AdminApril 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शूटर शाहनवाज की पटना में बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना

    बिहार की राजधानी पटना में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के जेपी गंगा पथ पर शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने बहुचर्चित नीलेश मुखिया हत्याकांड में शामिल शूटर सैयद शाहनवाज (28) को गोली मार दी। अपराधियों ने शाहनवाज को तीन गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर दोनों बदमाश फरार होने में सफल हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं से मामले की छानबीन कर रही है।

    खाजेकलां थाना क्षेत्र के सोनारटोली का रहने वाला सैयद शाहनवाज शुक्रवार की दोपहर अपने दोस्त मोहम्मद कैश के साथ स्कूटी पर सवार होकर जेपी गंगा पथ के रास्ते पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित सिविल कोर्ट जा रहा था। स्कूटी उसका साथी चला रहा था। मोहम्मद कैश ने बताया कि दोपहर करीब 12.30 बजे वे सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित जेपी गंगा पथ पर खानामिर्जा, मस्जिद घाट के समीप से गुजर रहे थे। तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और उन्होंने शाहनवाज पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगते ही स्कूटी पर पीछे बैठा शाहनवाज जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ा।

    घटना के बाद दोनों बदमाश हथियार लहराते हुए बाइक से गांधी मैदान की तरफ फरार हो गए। मो. कैश किसी तरह घायल शाहनवाज को इलाज के लिए पीएमसीएच ले गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि प्रथम दृष्या घटना का कारण आपसी रंजिश अथवा आपराधिक विवाद लग रहा है। शाहनवाज का पुराना आपराधिक इतिहास है। पुलिस गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान के लिए जेपी गंगा पथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 14 अप्रैल तक रिजल्ट संभव, 7 मई से शुरू होगी दूसरी परीक्षा

    March 15, 2026

    एक ही छत के नीचे मिल रही चिकित्सा, कानूनी और परामर्श सेवाएं, 75 जिलों में संचालित हैं 96 सेंटर

    March 15, 2026

    ओडीओपी योजना से मिली उड़ान: झांसी की वंदना ने 20-25 अन्य महिलाओं को दिया रोजगार

    March 15, 2026

    योगी सरकार की सतत पर्यटन की नीति के तहत विकसित हो रहा है श्रावस्ती में बुद्धवनम पार्क

    March 15, 2026

    स्तर में स्वच्छता की नई पहल: तीन पंचायतें प्लास्टिक मुक्त बनने की ओर, महिलाओं की अहम भूमिका

    March 15, 2026

    प्रयागराज के परेड मैदान से केशव मौर्य का हुंकार, 2027 में ‘साइकिल पंचर’ का दिया नारा

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 14 अप्रैल तक रिजल्ट संभव, 7 मई से शुरू होगी दूसरी परीक्षा

    March 15, 2026

    एक ही छत के नीचे मिल रही चिकित्सा, कानूनी और परामर्श सेवाएं, 75 जिलों में संचालित हैं 96 सेंटर

    March 15, 2026

    ईरान का कड़ा संदेश: ‘नेतन्याहू को ढूंढकर मारेंगे’, IRGC ने ली बदले की कसम

    March 15, 2026

    ओडीओपी योजना से मिली उड़ान: झांसी की वंदना ने 20-25 अन्य महिलाओं को दिया रोजगार

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.