Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कहा- बंगाल में जम्मू-कश्मीर जैसे हालात, हिंदुओं को पलायन के लिए किया जा रहा मजबूर
    व्यापार

    ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कहा- बंगाल में जम्मू-कश्मीर जैसे हालात, हिंदुओं को पलायन के लिए किया जा रहा मजबूर

    AdminBy AdminApril 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कहा- बंगाल में जम्मू-कश्मीर जैसे हालात, हिंदुओं को पलायन के लिए किया जा रहा मजबूर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पुरुलिया
    पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मालदा और मुर्शिदाबाद के बाद अब दक्षिण 24 परगना जिले में हिंसा देखने को मिली है। पुरुलिया से भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने दक्षिण 24 परगना जिले में हुई हिंसा को लेकर राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हालात ठीक नहीं हैं। भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "देखिए, भाजपा कई दिनों से कह रही है कि पश्चिम बंगाल में हालात ठीक नहीं हैं। यहां जम्मू-कश्मीर जैसे हालात पैदा हो गए हैं। जिस तरह से 1990 में कश्मीर में हिंदुओं को पलायन करने के लिए मजबूर किया गया था, उसी तरह मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया और दक्षिण 24 परगना में भी हो रहा है।"

    उन्होंने आगे कहा, "मैंने पश्चिम बंगाल के हालात के बारे में गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। मैंने उनसे गुहार लगाई है कि सेंट्रल फोर्स की तैनाती की जाए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को ग्रेटर बांग्लादेश बनाने की योजना बना रही हैं। आप देखेंगे कि हिंसक घटनाएं धीरे-धीरे पुरुलिया तक पहुंच जाएंगी। ममता बनर्जी सिर्फ वोट बैंक के लिए हिंदुओं की मौत की साजिश रच रही हैं। ऐसा करने से नहीं रोका गया तो बंगाल नहीं बचेगा।"

    उल्लेखनीय है कि संसद से वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पारित होने के बाद मुर्शिदाबाद में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए, जो बाद में हिंसक हो गए। बड़ी संख्या में हिंदू वहां से पलायन कर रहे हैं। इस बीच, कलकत्ता हाई कोर्ट की एक विशेष डिवीजन बेंच के निर्देश के बाद मुर्शिदाबाद जिले में भड़की हिंसा के बाद केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल को तैनात किया गया है। कोर्ट ने कहा था कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा हाल के दिनों में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान सांप्रदायिक अशांति को नियंत्रित करने के लिए किए गए उपाय पर्याप्त नहीं थे। बेंच ने यह भी कहा कि अगर पहले सीएपीएफ तैनात किया गया होता, तो स्थिति इतनी गंभीर और अस्थिर नहीं होती।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    RBI की कटौती से मिला मजबूती का संकेत, देश की इकोनॉमी को लेकर SBI चेयरमैन का बड़ा बयान

    December 6, 2025

    वक्फ और बागी हुमायूं: ममता के ‘खेला’ में BJP को मदद करेगी ये तीन शक्तियां

    December 6, 2025

    सरकार का इंडिगो पर सख्त कदम, 7 दिसंबर तक रिफंड लौटाने का आदेश, CEO पर गिरी गाज

    December 6, 2025

    एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर 1257 करोड़ का जुर्माना, यूरोपीय संघ का कड़ा कदम

    December 6, 2025

    टैक्स के बाद सरकार का अगला मास्टरस्ट्रोक! वित्त मंत्री ने इस बड़े बदलाव पर दिया इशारा

    December 6, 2025

    कांग्रेस, BJP और लेफ्ट का चौंकाने वाला गठबंधन, किसे हराने के लिए हुई ये राजनीतिक रणनीति?

    December 6, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    नाइटक्लब में लगी आग ने छीनी 14 कर्मचारियों की जान, गोवा हादसे का भयावह वीडियो वायरल

    December 7, 2025

    घर बनाने का सपना हो जाएगा सच, आज़माएँ शनिदेव को प्रसन्न करने का यह उपाय

    December 7, 2025

    पद्मासन में बैठी गांधी की अनोखी मूर्ति की नीलामी, बोली लगाने वालों में जबरदस्त हलचल

    December 7, 2025

    बढ़ी सर्दी की दस्तक: दिल्ली-एनसीआर में तापमान लुढ़का, IMD का नया अपडेट जारी

    December 7, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    December 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.