Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन होगी रवाना
    मध्यप्रदेश

    दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन होगी रवाना

    AdminBy AdminApril 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन होगी रवाना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन होगी रवाना

    भोपाल मंडल के रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से यात्रियों को मिलेगा विशेष लाभ
    भोपाल

    पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल यात्रियों की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से “दक्षिण दर्शन यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष ट्रेन दिनांक 09 जून 2025 को मध्यप्रदेश के इंदौर स्टेशन से रवाना होगी।

    यह ट्रेन इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल और नागपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले रानी कमलापति एवं इटारसी जैसे प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को इस यात्रा में आसानी से शामिल होने का अवसर मिलेगा। इससे भोपाल, होशंगाबाद, सीहोर, विदिशा तथा आसपास के जिलों के श्रद्धालु यात्रियों को बिना अतिरिक्त यात्रा किए सीधा बोर्डिंग की सुविधा प्राप्त होगी।

    वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि 09 रातों और 10 दिनों की इस विशेष यात्रा के दौरान यात्रियों को तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी एवं त्रिवेंद्रम जैसे दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा में धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ-साथ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों को देखने का अवसर भी मिलेगा।

    आईआरसीटीसी द्वारा यह यात्रा एक सर्वसमावेशी टूर पैकेज के रूप में प्रस्तुत की जा रही है, जिसमें विशेष एलएचबी कोचों में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड एवं ऑफ-बोर्ड शाकाहारी भोजन, वातानुकूलित बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण, होटल में आवास, ऑन-बोर्ड सुरक्षा, सफाई व्यवस्था, टूर एस्कॉर्ट्स और यात्रा बीमा जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

    इस यात्रा के लिए तीन अलग-अलग श्रेणियों में शुल्क निर्धारित किए गए हैं। स्लीपर श्रेणी (इकॉनॉमी क्लास) में यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रति व्यक्ति ₹18,000 खर्च वहन करना होगा। वहीं यदि कोई यात्री थ्री एसी (स्टैंडर्ड क्लास) में यात्रा करना चाहता है तो उसके लिए प्रति व्यक्ति ₹29,500 का शुल्क निर्धारित किया गया है। टू एसी (कम्फर्ट क्लास) में यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रति व्यक्ति ₹38,500 खर्च करना होगा। इन सभी शुल्कों में यात्रा से संबंधित सभी आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं।

    इस यात्रा का लाभ उठाने के इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं या आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों से संपर्क कर आरक्षण करा सकते हैं। बुकिंग शीघ्र कराने पर सीट की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।
    भोपाल मंडल के यात्रियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जिसमें घर के पास के स्टेशन से सीधा तीर्थ यात्रा शुरू करने की सुविधा उपलब्ध है। भारत गौरव ट्रेन के माध्यम से इस तरह की सुविधाजनक एवं सुरक्षित यात्रा यात्रियों को एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 14 अप्रैल तक रिजल्ट संभव, 7 मई से शुरू होगी दूसरी परीक्षा

    March 15, 2026

    एक ही छत के नीचे मिल रही चिकित्सा, कानूनी और परामर्श सेवाएं, 75 जिलों में संचालित हैं 96 सेंटर

    March 15, 2026

    ओडीओपी योजना से मिली उड़ान: झांसी की वंदना ने 20-25 अन्य महिलाओं को दिया रोजगार

    March 15, 2026

    योगी सरकार की सतत पर्यटन की नीति के तहत विकसित हो रहा है श्रावस्ती में बुद्धवनम पार्क

    March 15, 2026

    स्तर में स्वच्छता की नई पहल: तीन पंचायतें प्लास्टिक मुक्त बनने की ओर, महिलाओं की अहम भूमिका

    March 15, 2026

    प्रयागराज के परेड मैदान से केशव मौर्य का हुंकार, 2027 में ‘साइकिल पंचर’ का दिया नारा

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 14 अप्रैल तक रिजल्ट संभव, 7 मई से शुरू होगी दूसरी परीक्षा

    March 15, 2026

    एक ही छत के नीचे मिल रही चिकित्सा, कानूनी और परामर्श सेवाएं, 75 जिलों में संचालित हैं 96 सेंटर

    March 15, 2026

    ईरान का कड़ा संदेश: ‘नेतन्याहू को ढूंढकर मारेंगे’, IRGC ने ली बदले की कसम

    March 15, 2026

    ओडीओपी योजना से मिली उड़ान: झांसी की वंदना ने 20-25 अन्य महिलाओं को दिया रोजगार

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.