Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»कल इन राशियों को धन योग से होगा बड़ा फायदा
    धर्म

    कल इन राशियों को धन योग से होगा बड़ा फायदा

    AdminBy AdminApril 20, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कल इन राशियों को धन योग से होगा बड़ा फायदा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कल यानी 21 अप्रैल को अष्टमी तिथि का संयोग बना है और दिन है सोमवार है। ऐसे में कल का दिन सोम यानी चंद्रदेव के प्रभाव में रहेगा और कल के देवता भगवान शिव रहेंगे। और इस कल के दिन चंद्रमा का गोचर मकर राशि में होगा जिससे चंद्रमा और गुरु का नवम पंचम शुभ योग बनेगा जबकि चंद्रमा और मंगल की समसप्तक दृष्टि से कल धन योग भी बन रहा है। इस पर कल साध्य योग और श्रवण नक्षत्र का सुंदर संयोग बना है जो वृषभ, कर्क, तुला, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए बड़ा सुंदर लाभ का संयोग बना रहा है। ऐसे में कल का दिन इन राशियों को किन-किन मामलों में लाभ दिलाएगा। साथ ही जानें कल सोमवार के उपाय भी।

    ​​वृषभ राशि के लिए कल 21 अप्रैल का दिन कैसा रहेगा

    वृषभ राशि के जातकों के लिए कल सोमवार का दिन भोलेनाथ की कृपा से शुभ रहने वाला है। आपको कारोबार में अनुकूल माहौल रहेगा। किसी कार्य को लंबे समय से पूरा करने का प्रयास कर रहे थे उसमें सफलता प्राप्त होगी। हालांकि कल आपके विरोधी और आपसे ईर्ष्या करने वाले लोग सक्रिय होंगे, लेकिन आप अपनी बुद्धिमत्ता के दम पर उन्हें परास्त करने में सक्षम होंगे। आप अपने दम पर धन कमाने में सक्षम होंगे। हालांकि किसी अन्य की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन साथ में काम करने से आप भरोसा जीत पाएंगे। जो आपको भविष्य में लाभ दिलाएगा। फैशन, ब्यूटी आदि से जुड़े काम करने वालों को विशेष रूप से लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को खुशखबरी मिल सकती है। मेहनत काम आएगी। परिवार के सदस्यों के बीच मेलजोल रहेगा। भाइयों के सहयोग से आपके प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े जातकों को कहीं लोगों को संबोधित करने का मौका मिल सकता है। इससे आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

    वृषभ राशि के लिए कल सोमवार के उपाय : कल शिवलिंग को दूध, घी, दही, शहद और गंगाजल से स्नान कराएं। इसके बाद 108 बार ऊं नमः शिवाय मंत्र का जप करें।

    ​कल 21 अप्रैल का दिन ​कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा

    कर्क राशि के जातक कल सोमवार को शिवजी के आशीर्वाद से हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे। कल आपकी पद-प्रतिष्ठा में इजाफा हो सकता है। मानसिक शांति होगी। इस वजह से आप सही फैसले करने में सक्षम होंगे। कारोबार में आपको अच्छा मुनाफा होने का योग बन रहा है। कमाई के साधनों में बढ़ोतरी होगी। खास बात यह है कि आप धन संचय करने में सफल होंगे। दीर्घकालिक निवेश करना आपके लिए लाभदायक होगा। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। जल से जुड़े कार्य करने वालों के लिए दिन विशेष रूप से फायदेमंद रहने वाला है। विदेश से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े कार्य आपको लाभ दिलाएगा। अगर नौकरी में परिवर्तन की कोशिश कर रहे थे तो आपको खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको लाभ हो सकता है। ससुराल से लाभ होने के आसार हैं।

    कर्क राशि के लिए कल सोमवार के उपाय : महामृत्युंजय मंत्र का जप करते हुए शिवलिंग पर अक्षत मिलाकर जल चढ़ाएं। इसके बाद शनि चालीसा का पाठ करें।

    ​तुला राशि वालों के लिए कल 21 अप्रैल का दिन कैसा रहने वाला है

    तुला राशि के जातकों के लिए कल सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। कल आपको कारोबार में फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यापार में विस्तार की योजना फलीभूत हो सकती है। सरकारी कार्यों से जुड़े जातकों को अतिरिक्त लाभ हो सकता है। उच्च अधिकारी आपकी कार्यकुशलता से प्रसन्न होंगे। करियर में नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। कारोबार में थोड़ी चतुराई और वाक्पटुता काम आएगी। इसकी मदद से आप अच्छा मुनाफा कमाने में सफल होंगे। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली नजर आएगा। छोटी-मोटी परेशानियों को आप यूं ही नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ेंगे। शोध, लेखन, काउंसलिंग, पब्लिक रिलेशन आदि क्षेत्रों में काम करने वाले विशेष रूप से कल लाभदायी रहने वाले हैं। वे अपनी प्रतिभा के दम पर नाम कमाएंगे। धन सुगमता से प्राप्त होगा। परिवार में भी हालात अनुकूल रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। जीवनसाथी से तोहफा मिल सकता है। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

    तुला राशि के लिए कल सोमवार के उपाय : सफेद कपड़े पहनकर शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं। इसके बाद शिवलिंग पर सफेद फूल अर्पित करें। फिर 108 बार शिव गायत्री मंत्र 'ऊं तत्पुरुषाय विदमहे, महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात्' का जप करें।

    ​कल 21 अप्रैल का दिन मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

    मकर राशि वालों के लिए कल सोमवार का दिन शिव-पार्वती की कृपा से शानदार रहने वाला है। कल कारोबार में लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी का समाधान होगा। अगर पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो पार्टनर की मदद से आपको भी लाभ होगा। पूर्व में किया गया निवेश कल आपको फायदा दिला सकता है। आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। सुख-सुविधाओं की वस्तुएं खरीद सकते हैं। कल कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। संपत्ति आदि को लेकर चले आ रहे विवाद में समाधान की तरफ बढ़ सकते हैं। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। चमड़े, लोहे से जुड़ा काम और किराने की दुकान चलाने वालों को विशेष रूप से लाभ प्राप्त हो सकता है। दीर्घकालिक निवेश करना आपके लिए फायदे का सौदा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। लव पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। लव लाइफ में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

    मकर राशि के लिए कल सोमवार के उपाय : कल शिवलिंग पर काले तिल मिलाकर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। इसके बाद रुद्राष्टकम् और शिव चालीसा का पाठ करें।
     

    ​मीन राशि वालों के लिए कल 21 अप्रैल का दिन कैसा

    मीन राशि के जातकों के लिए कल सोमवार का दिन शुभ रहने वाला है। कल स्कूल-कॉलेज, कोचिंग, स्टेशनरी आदि के काम से जुड़े लोगों को विशेष रूप से लाभ मिल सकता है। कल आपके शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। शिवजी की कृपा से आपके कार्य संपन्न होंगे। मेहनत और ईमानदारी के दम पर आप मुनाफा कमाएंगे। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। अगर कारोबार के विस्तार की योजना बना रहे हैं और लोन आदि के लिए प्रयास कर रहे थे तो कल हालात अनुकूल होंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है। भवन-वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ शाम को घूमने जा सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आपके बिना कहे आपका जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझ जाएगा।

    मीन राशि के लिए कल सोमवार के उपाय : कल शिवलिंग पर जल और 108 बेल पत्र चढ़ाएं। इसके बाद शिव महिम्न स्तोत्रम् का पाठ करें।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    कौन सी मंजिल बनाती है घर को भाग्यशाली? वास्तु के अनुसार जानिए कीमती चीजें रखने की सही जगह

    March 15, 2026

    नवरात्रि में राशि अनुसार करें ये 9 उपाय, बदलेगी किस्मत

    March 15, 2026

    जब रिश्ता और आत्मसम्मान में चुनना पड़े… प्रेमानंद जी महाराज ने बताया सही रास्ता

    March 15, 2026

    आपके घर का मेन डोर तय करता है पॉजिटिविटी – ऐसे रखें इसे सही

    March 15, 2026

    खरमास की शुरुआत: अगले 30 दिन इन कामों से बचें, वरना पड़ सकता है नुकसान

    March 15, 2026

    Ram Navami 2026: राम नवमी कब है—26 या 27 मार्च, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ईरान का कड़ा संदेश: ‘नेतन्याहू को ढूंढकर मारेंगे’, IRGC ने ली बदले की कसम

    March 15, 2026

    ओडीओपी योजना से मिली उड़ान: झांसी की वंदना ने 20-25 अन्य महिलाओं को दिया रोजगार

    March 15, 2026

    200 करोड़ का खेल! दिल्ली-UP-MP में छापेमारी, नोटों और ज्वेलरी के ढेर से चौंके अफसर

    March 15, 2026

    योगी सरकार की सतत पर्यटन की नीति के तहत विकसित हो रहा है श्रावस्ती में बुद्धवनम पार्क

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.