Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»नोआ को बाइक से अगवा कर ले गए थे हमास लड़ाके, इजरायली सेना ने महीनों बाद उसे छुड़ाया…
    विदेश

    नोआ को बाइक से अगवा कर ले गए थे हमास लड़ाके, इजरायली सेना ने महीनों बाद उसे छुड़ाया…

    By June 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नोआ को बाइक से अगवा कर ले गए थे हमास लड़ाके, इजरायली सेना ने महीनों बाद उसे छुड़ाया…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हमास की ओर से बंधक बनाए गए 4 इजरायली नागरिकों को मुक्त करा लिया गया है।

    इजरायली रक्षा बलों ने शनिवार को विशेष अभियान के बाद मध्य गाजा पट्टी से उन्हें बचाया। इनकी पहचान नोआ अर्गामानी, अल्मोग मीर जान, एंड्री कोजलोव और श्लोमी जिव के तौर पर हुई है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, हमास के आतंकवादियों ने 7 अक्टूबर, 2023 को सुपरनोवा संगीत समारोह से इनका अपहरण कर लिया था।

    चारों बंधकों की हालत अच्छी बताई जा रही है। फिलहाल मेडिकल जांच के लिए इन्हें तेल-हाशोमर मेडिकल सेंटर भेजा गया है। बंधकों को रिहा कराने के अभियान में इसे इजरायली सेना की बड़ी सफलता माना जा रहा है। 

    रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना के जवानों ने मध्य गाजा के नुसीरात में हमास के 2 ठिकानों पर एकसाथ छापा मारा। एक जगह पर अर्गामनी को बचाया गया, जबकि मीर जान, कोजलोव और जिव को दूसरे स्थान पर रखा गया था।

    अर्गामानी 25 साल की चीनी मूल की इजरायली महिला है। संगीत उत्सव से ही उसका भी अपहरण कर लिया गया था। इसका एक वीडियो फुटेज वायरल हुआ था।

    इसमें हमास के लड़ाके उसे मोटरसाइकिल पर ले जाते दिखाई दिए थे। इस दौरान वह चिल्लाते हुए कह रही थी, ‘मुझे मत मारो।’ लड़की के पिता याकोव अर्गामानी ने खुद इसकी पुष्टि की थी।

    गाजा पर इजरायल के हवाई हमले जारी
    इस बीच, गाजा में इजरायल की ओर से हवाई हमले जारी हैं। बीते गुरुवार को देर रात इजरायल के हवाई हमलों में बच्चों सहित 18 लोग मारे गए।

    स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे एक दिन पहले स्कूल परिसर पर किए गए हमले में 33 लोग मारे गए थे, जहां विस्थापित फलस्तीनियों ने शरण ले रखी थी।

    अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार, जान गंवाले वाले लोगों में 4 बच्चे, एक महिला और नुसैरत शरणार्थी शिविर के मेयर भी शामिल हैं।

    इजरायली सेना ने कहा कि मध्य गाजा में उसका अभियान जारी है। सैनिकों ने दर्जनों आतंकियों को मार गिराया और इलाके में बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है।

    हूती विद्रोहियों ने 11 लोगों को बनाया बंधक 
    दूसरी ओर, हूती विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के 11 यमनी कर्मचारियों को बंधक बना लिया है। अधिकारियों ने बताया कि सहायता समूहों के लिए काम करने वाले अन्य लोगों को भी बंधक बनाए जाने की आशंका है।

    ये घटना ऐसे समय हुई है जब हूती विद्रोहियों ने लगभग एक दशक पहले यमन की राजधानी पर कब्जा कर लिया था और उसके बाद से ही सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के साथ लड़ रहे हैं।

    हूती विद्रोहियों ने गाजा पट्टी में इजराइल-हमास युद्ध को लेकर लाल सागर गलियारे में जहाजों को निशाना बनाया है।

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक ध्यान आकर्षित करने के साथ-साथ इस गुप्त समूह ने घरेलू स्तर पर असहमति के खिलाफ भी कार्रवाई की है, जिसमें हाल में 44 लोगों को मौत की सजा सुनाना भी शामिल है।

    The post नोआ को बाइक से अगवा कर ले गए थे हमास लड़ाके, इजरायली सेना ने महीनों बाद उसे छुड़ाया… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव से युद्ध की आशंका, ट्रंप के पास 50 संभावित ठिकानों की जानकारी

    January 15, 2026

    स्पेन की 20 साल की राजकुमारी लियोनोर बनेंगी पहली महारानी, 150 वर्षों में पहली बार होगा ऐसा

    January 15, 2026

    ट्रंप का ईरान को दो टूक संदेश: बातचीत बंद, आर्थिक शिकंजा कसा, आंदोलनकारियों के साथ खड़े

    January 14, 2026

    ईरान संकट गहराया: बिगड़ते हालात पर भारत का अलर्ट, नागरिकों को तत्काल निकलने की सलाह

    January 14, 2026

    अमेरिका-ईरान जंग का साइड इफेक्ट: पाकिस्तान पर मंडराया तिहरा संकट, सेना प्रमुख आसिम मुनीर अलर्ट

    January 14, 2026

    ईरान का आरोप: ट्रंप और नेतन्याहू को किलर बताया, 2500 मौतों का जिम्मेदार बना अमेरिका और इज़राइल

    January 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    एमपी में कड़ाके की सर्दी, तापमान 5 डिग्री से नीचे, ग्वालियर और भोपाल में ठिठुरन, मावठा गिरने की आशंका

    January 15, 2026

    सूर्यास्त के बाद मकर संक्रांति का महत्व: ये काम करें शुभ, इन गलतियों से बचें

    January 15, 2026

    इंदौर: आबकारी विभाग ने 1.75 करोड़ रुपये की बीयर की 2.23 लाख लीटर नष्ट की, तीन दिन तक चला अभियान

    January 15, 2026

    पीसी के दौरान शॉर्ट सर्किट, मची अफरातफरी; मायावती को तुरंत सुरक्षा में निकाला गया बाहर

    January 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.