Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»2023 में हुए हमास के हमले और पहलगाम में हुए हमले के बीच समानताएं : राजदूत रेउवेन एजर
    देश

    2023 में हुए हमास के हमले और पहलगाम में हुए हमले के बीच समानताएं : राजदूत रेउवेन एजर

    AdminBy AdminApril 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    2023 में हुए हमास के हमले और पहलगाम में हुए हमले के बीच समानताएं : राजदूत रेउवेन एजर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है. इजरायल के राजदूत रेउवेन एजर ने इसमें हमास कनेक्शन खोज निकाला है. एजर ने पहलगाम हमले को हमास के कुछ नेताओं की कथित तौर पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का दौरा करने से जोड़ा है. दावा किया गया है कि हमास के नेताओं ने जैश ए मोहम्मद के बड़े आतंकियों से मुलाकात की थी.

    एजर ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले और इजरायल में पिछले साल सात अक्टूबर 2023 को हुए आतंकी हमले में समानताएं भी बताईं. हमास के हमले में 1400 इजरायली नागरिकों की मौत हुई थी. दोनों जगहों पर पर्यटकों को निशाना बनाया गया. राजदूत ने आगाह किया कि आतंकी समूह एक दूसरे की मदद की रणनीति अपना रहे हैं. एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में एजर ने कहा, आतंकियों के बीच हर स्तर पर सहयोग और समन्वय बढ़ा है. वो हमला करने की सफल रणनीति की नकल कर रहे हैं. खुफिया एजेंसियों को भी इसी तरह मजबूत सहयोग से उनकी साजिशों को नाकाम करना चाहिए.

    राजदूत ने एजेंसी से कहा, हमें यह स्वीकार करना होगा कि आतंकी समूह एक दूसरे को प्रोत्साहन देने में जुटे हैं. दोनों हमलों में समानताएं हैं. इजरायली राजदूत ने पहलगाम हमले की प्रतिक्रिया को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की, जिसमें उन्होंने आतंकियों को पाताल से भी खोज निकालने और कल्पना से परे भयानक सजा देने की बात कही थी. सिंधु जल संधि और अटारी चेक पोस्ट से आवाजाही रोकने को लेकर राजदूत ने कहा कि वे ऐसे कड़े कदमों से उत्साहित हैं.

    एजर ने वैश्विक समुदाय से सरकार समर्थित आतंकवाद को बेनकाब करने का आह्वान किया, क्योंकि यह समस्या कुछ आतंकियों से ज्यादा बड़ी है. राजदूत ने कहा, आतंकवाद को बेनकाब करना जरूरी है, क्योंकि आतंकी कई ऐसे देशों में सुरक्षित हैं, जो उन्हें पैसा, खुफिया इनपुट और हथियार तक मुहैया कराते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

    गौरतलब है कि अमेरिका, इजरायल, रूस समेत तमाम बड़े देशों ने पहलगाम हमले की निंदा की है. साथ ही आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर भारत का समर्थन किया है. पहलगाम के निकट बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट मारे गए हैं. आतंकवादियों ने वहां हिन्दुओं से धर्म पूछ पूछकर उन्हें गोलियां मारीं. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Pahalgam Attack
    Admin

    Related Posts

    ‘आधी रात का सूरज’ का देश: जहां रात सिर्फ 40 मिनट की होती है

    March 4, 2026

    न्यूक्लियर फ्यूजन का कमाल: आधा टन का चुंबक और अनलिमिटेड बिजली, सूरज जैसी शक्ति अब इंसानों के पास

    March 4, 2026

    उच्च रक्तचाप के इलाज में क्रांति: वैज्ञानिकों ने खोजा रोज़ाना दवा से छुटकारा दिलाने वाला तरीका

    March 4, 2026

    क्या आप जानते हैं? भारत के इन पांच स्थानों पर हवाई जहाज़ उड़ाना है प्रतिबंधित

    March 4, 2026

    AI-समिट 2026 में नया आविष्कार, 30 मिनट में कैंसर डिटेक्शन संभव

    March 4, 2026

    एक्सीडेंट पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, ‘PM RAHAT’ में 0 रुपये का बिल और 1.5 लाख तक कवर

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    05 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, जानें किसके लिए होगा लाभकारी दिन

    March 4, 2026

    IND vs ENG: रोहित-विराट से लेकर बुमराह तक, ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड पर पड़ सकते हैं भारी

    March 4, 2026

    मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की कॉपी जांच 5 मार्च से, परिणाम की तारीख भी तय

    March 4, 2026

    होली के बाद बड़ी सौगात: Modern Coach Factory (Raebareli) में तैयार 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तेज

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.