Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»भारत ने ही अपने हिंदू मरवाए, हम पाकिस्तान के साथ खड़े हैं, गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सेना को दी खुली धमकी
    विदेश

    भारत ने ही अपने हिंदू मरवाए, हम पाकिस्तान के साथ खड़े हैं, गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सेना को दी खुली धमकी

    AdminBy AdminApril 28, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत ने ही अपने हिंदू मरवाए, हम पाकिस्तान के साथ खड़े हैं, गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सेना को दी खुली धमकी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नईदिल्ली
     खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान का साथ देने का ऐलान कर दिया है। हाल ही में उसने कहा है कि पंजाब के जरिए भारत को पाकिस्तान पर हमला नहीं करने दिया जाएगा। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्ते तल्ख हैं और सीमा पर भी तनाव जारी है। आतंकवादी हमले में 26 लोगों की हत्या हो गई थी।

    आजाद डिजिटल से खास बातचीत में SFJ यानी सिख्स फॉर जस्टिस के प्रमुख पन्नू ने पाकिस्तान का साथ देने की बात कही है। उसने कहा, 'यह न 1965 और न 1971 है… आज है 2025 है। मैं पाकिस्तान की आवाम को भरोसा दिलाता हूं कि हम पाकिस्तान के साथ ईंट की तरह खड़े हैं। कोई भारतीय सेना की इतनी हिम्मत नहीं होने देंगे कि वो पंजाब पार कर पाकिस्तान पर हमला करे। क्योंकि पाकिस्तान का नाम ही पाक है।'

    पन्नू ने कहा, 'यहां पाकिस्तान को समझने की जरूरत है, सिख समझ चुके हैं।' हालांकि, पन्नू ने पाकिस्तान की सरकार और आवाम के सामने खालिस्तान को मान्यता देने की शर्त रखी है। उसने पहलगाम को हिंदुओं का नरसंहार बताया और आरोप लगाए हैं कि इसके पीछे राजनीति की जा रही है। साथ ही आरोप लगाए हैं कि भारत ने पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए हिंदुओं की हत्या कराई है।

    पन्नू ने कहा, '…दुनियाभर में हम पाकिस्तान के साथ खड़े होंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत कूटनीतिक रूप से पाकिस्तान के अलग थलग न कर सके।'

    पन्नू ने कहा, 'जो पहलगाम में हुआ, उन लोगों ने अपने हिंदू को ही मारा है। इसका कारण समझना जरूरी है। इसका कारण है, राजनीतिक कारण है। राजनीतिक वोट हैं। पहलगाम में जो हिंदुओं का नरसंहार हुआ है, वो चुनाव जीतने के लिए हुआ है…।' उसने कहा, '…चुनाव जीतने और पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए, पाकिस्तान को आतंकवाद फैलाने वाला बताने के लिए उन लोगों ने अपने ही बिरादरी के हिंदू धर्म के लोग मार दिए।'

    भारत के खिलाफ उगलता रहा है जहर

    हालांकि, इससे पहले भी कई मौकों पर पन्नू भारत के खिलाफ जहर उगलता रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने उत्तर प्रदेश के अयोध्या मंदिर समेत कई स्थानों पर अशांति फैलाने की धमकी दी थी। इसके अलावा खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भी भारत सरकार पर सवालिया निशान लगा चुका है।

     शाहिद अफरीदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिया बेहद घटिया बयान

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले पर बेहद घटिया बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि भारत खुद ही लोगो को मरवाता है और फिर खुद ही कहते हैं कि वो जिंदा हैं.

    शाहिद अफरीदी ने इस आतंकी हमले पर एक वीडियो जारी किया है. इसमें वो भारत से इस हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के सबूत मांगते दिख रहे हैं. उन्होंने कहा है कि भारत आरोप लगाने से पहले साबित करे कि इस हमले में पाकिस्तान का हाथ था.

    बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. आइए देखें इस आतंकी हमले पर शाहिद अफरीदी ने क्या कुछ कहा?

    क्या कहा अफरीदी ने

    अफरीदी ने कहा,'' पाकिस्तान के एम्बेसडर होने के नाते मैं यही कहूंगा कि स्पोर्ट्स डिप्लोमेसी को लेकर मेरा बहुत मजबूत स्टैंड है. इस पर सियासत नहीं होनी चाहिए. पड़ोसी मुल्क हैं, एक-दूसरे का ख्याल रखा जाए. हालांकि मैं यह भी कहूंगा कि जब आतंकी हमला हुआ तो आपने तुरंत पाकिस्तान पर इलजाम लगा दिया. इस तरह से चीजें नहीं होनी चाहिए. इससे आपसी रिश्ते खराब होते हैं. जहां आतंकी हमला हुआ वहां आपके 8 लाख सैनिक हैं. क्यों कोई फौजी लोगों को बचाने नहीं आया. खुद ही ब्लंडर करते हैं, खुद ही लोगो को मरवाते हैं और फिर खुद ही कहते हैं कि वो जिंदा हैं. इस तरह से न करें.''

    पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने शहबाज पर उठाए सवाल

    इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा न करने के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर निशाना साधते हुए कहा कि वह (शहबाज) सच्चाई जानते हैं क्योंकि वह आतंकवादियों को ‘पालने-पोसने’ का काम कर रहे हैं.

    पूर्व क्रिकेटर ने एक्स पर लिखा, "अगर पाकिस्तान की पहलगाम आतंकी हमले में वाकई कोई भूमिका नहीं है, तो प्रधानमंत्री ने अभी तक इसकी निंदा क्यों नहीं की?" उन्होंने आगे कहा, "आपकी सेना अचानक हाई अलर्ट पर क्यों है? क्योंकि अंदर से, आप सच्चाई जानते हैं – आप आतंकवादियों को पनाह दे रहे हैं और पाल-पोस रहे हैं. आपको शर्म आनी चाहिए."

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Gurpatwant Singh Pannu
    Admin

    Related Posts

    इरान में महिलाओं के लिए बाइक चलाने की अनुमति, एक ऐतिहासिक बदलाव

    February 6, 2026

    PAK में कंगाली की हालत, गटर के ढक्कन तक हो गए गायब, सख्त कानून लाने की तैयारी

    February 6, 2026

    जुमे की नमाज के दौरान इस्लामाबाद में बड़ा धमाका, 31 की मौत, 80 से ज्यादा घायल

    February 6, 2026

    ट्रंप की नजर दुनिया के सबसे बड़े सोने के भंडार पर, बलूचिस्तान में अमेरिकी निवेश से पाक का खजाना लुटेगा

    February 6, 2026

    पाक सेना का दावा: बलूचिस्तान ऑपरेशन में 216 आतंकवादी ढेर, कई जानें गईं

    February 5, 2026

    रूस-अमेरिका परमाणु संधि खत्म, 50 साल बाद कोई समझौता नहीं; क्या इस फैसले से बढ़ेगा वैश्विक खतरा?

    February 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    7 फरवरी का राशिफल: इन राशियों के लिए ग्रहों की स्थिति से बदल सकती है किस्मत

    February 6, 2026

    संदीपनी विद्यालय घुघरी का मामला अतिथि शिक्षक की ‘अमर्यादित’ टिप्पणी पर हंगामा

    February 6, 2026

    ‘PM मोदी ने यूक्रेन पर परमाणु हमला टाला’, पुतिन को कैसे किया समझाया, जानें राज

    February 6, 2026

    जनकल्याण को बढ़ावा: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हितग्राहियों को सौगातें प्रदान कीं

    February 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.