Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए अमेरिका में हलचल, कमला हैरिस तक पहुंची बात, भारत पर दबाव डालने की तैयारी…
    विदेश

    अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए अमेरिका में हलचल, कमला हैरिस तक पहुंची बात, भारत पर दबाव डालने की तैयारी…

    By June 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए अमेरिका में हलचल, कमला हैरिस तक पहुंची बात, भारत पर दबाव डालने की तैयारी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए अब अमेरिका में आवाज उठने लगी हैं।

    खबर है कि मामला देश की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस तक भी पहुंच चुका है।

    इतना ही नहीं सिंह के समर्थन में मुहिम चला रहे भारतवंशी वकील जसप्रीत सिंह अब अमेरिकी नेताओं से बात कर भारत पर दबाव डालने की तैयारी कर रहे हैं। अमृतपाल फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंह ने अमृतपाल को हिरासत में लिए जाने को अन्याय करार दिया है। साथ ही वह 100 से ज्यादा अमेरिकी नेताओं से संपर्क साधने की योजना बना रहे हैं, ताकि अमृतपाल की रिहाई के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाया जा सके।

    रिपोर्ट के मुताबिक, सिंह ने एक वीडियो में कहा, ‘बीते दो-तीन महीनों में मैंने उनसे दो बार मुलाकात की है। मैंने उनसे इमीग्रेशन के मुद्दे पर बात की। मैंने इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने मुझे दफ्तर में मिलने का समय दिया है। मैं उनसे 11 जून को मिलूंगा।’

    सिंह का कहना है, ‘अमृतपाल ने बड़ी जीत दर्ज की है और उनका हिरासत में रहना मानवाधिकार पर गंभीर सवाल उठाता है।’ अमृतपाल ने पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था।

    यहां उसने कांग्रेस नेता कुलबीर सिंह के खिलाफ करीब 2 लाख वोट के अंतर से जीत हासिल की है। खास बात है कि यह पहली बार है जब सिंह भारत से जुड़े किसी मुद्दे को जोर शोर से उठा रहे हैं।

    जारी है बड़े नेताओं से मुलाकात
    सिंह ने यह भी बताया है कि वे सांसद जैक्लिन शेरिल रोजेन और कांग्रेसमैन रुबेन गैलेगो से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने विस्तार में एक रिपोर्ट भी तैयार की है और कई नेताओं को पत्र भी भेजे हैं। इनमें उपराष्ट्रपति हैरिस और सीनेटर रॉब मेन्डेज का नाम शामिल है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंह ने कहा, ‘मैंने 20 से ज्यादा अमेरिकी नेताओं से बात की है और वे सभी सहमत है कि इस मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा होनी चाहिए। अमेरिका मानवाधिकार का मूल्य जानता है, फिर चाहे वह देश में हो या विदेश में।’

    कहा जा रहा है कि इस मामले में सिंह की मदद कर रही कानूनी टीम ने केस के बारे में बारीकी से जानकारी जुटाई है। साथ ही उन्हें लगता है कि अमृतपाल को हिरासत में रखना अन्याय है।

    सिंह के मुताबिक, ‘कानून में एक सिद्धांत है कि सजा अपराध के बराबर होनी चाहिए। हमने मानवाधिकार के एंगल से इस मामले को अमेरिकी सरकार के सामने उठाया है।’

    अमृतपाल की गिरफ्तारी
    वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल को अप्रैल 2023 में गिरफ्तार किया गया था। उसने पंजाब के मोगा जिले में सरेंडर कर दिया था।

    खास बात है कि एक महीने से ज्यादा चली तलाशी के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। उसके खइलाफ 23 फरवरी को पंजाब पुलिस ने अभियान शुरू किया था।

    दरअसल, अजनाला कांड में अमृतपाल और उसके समर्थकों ने हाथों में हथियार लेकर पुलिस थाने में बवाल किया था। कहा जा रहा था कि बवाल लवप्रीत सिंह तूफान की रिहाई के लिए किया गया था।

    The post अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए अमेरिका में हलचल, कमला हैरिस तक पहुंची बात, भारत पर दबाव डालने की तैयारी… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    अमेरिकी दूतावास पर बगदाद में हेलीपैड पर मिसाइल और ड्रोन से हमला

    March 14, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए

    March 13, 2026

    बांग्लादेश के निर्यात पर अमेरिका की नजर, जांच शुरू होने की रिपोर्ट

    March 13, 2026

    मिड-एयर रिफ्यूलिंग के दौरान अमेरिकी विमान हादसे का शिकार, 4 लोगों की जान गई

    March 13, 2026

    अलविदा जुमा पर तेहरान में ब्लास्ट से दहशत, इजरायल विरोध प्रदर्शन के बीच अफरातफरी

    March 13, 2026

    US एयरफोर्स का टैंकर विमान इराक में दुर्घटनाग्रस्त, चार सैनिकों की जान गई

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, लागत से 4-6 गुना अधिक वसूली पर होंगे टोल निरस्त

    March 14, 2026

    परीक्षा की तैयारी तेज: 5वीं और 8वीं की गोपनीय सामग्री बांटी गई, सुरक्षा के लिए थाने में जमा

    March 14, 2026

    मुख्यमंत्री का स्नेह और प्रोत्साहन हमेशा हौसला बढ़ाता है : आकांक्षा सत्यवंशी

    March 14, 2026

    MP में गर्मी का कहर: नर्मदापुरम में 40.1°C तापमान, हीट स्ट्रोक का खतरा, 15-17 तारीख को बारिश का अलर्ट

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.