Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»कोहली से लेकर गावस्कर-सचिन तक चेतेश्वर पुजारा ने चुनी अपनी ऑल टाइम इंडिया टेस्ट XI, एक नाम कर देगा हैरान
    खेल

    कोहली से लेकर गावस्कर-सचिन तक चेतेश्वर पुजारा ने चुनी अपनी ऑल टाइम इंडिया टेस्ट XI, एक नाम कर देगा हैरान

    AdminBy AdminMay 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कोहली से लेकर गावस्कर-सचिन तक चेतेश्वर पुजारा ने चुनी अपनी ऑल टाइम इंडिया टेस्ट XI, एक नाम कर देगा हैरान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    भारतीय टेस्ट टीम की दीवान कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने हाल ही में अपनी ऑल टाइम टेस्ट XI चुनी है। इस टीम में उन्होंने सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और कपिल देव जैसे दिग्गजों को जगह दी है, जिन्होंने 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले हैं। हालांकि पुजारा ने अपनी इस टीम में एक ऐसे भारतीय खिलाड़ियों को रखा है जिसने अभी तक 45 ही मुकाबले खेले हैं। हालांकि उन्हें लगता है कि इस खिलाड़ी की गितनी ऑल टाइम ग्रेट खिलाड़ियों में की जानी चाहिए। आईए एक नजर डालते हैं चेतेश्वर पुजारा की ऑल टाइम इंडिया टेस्ट XI पर-

    पुजारा ने स्पोर्ट्स तक के पॉडकास्ट पर कहा, "ओपनर्स का कॉम्बिनेशन अजीब है, दोनों ही बहुत मजबूत बल्लेबाज हैं, लेकिन शांत और संयमित सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग बहुत आक्रामक हैं। इसलिए, यह अलग तरह से हो सकता है। नंबर 3. राहुल द्रविड़।" जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने उनका नाम लेने के बजाय द्रविड़ क्यों कहा, तो दिग्गज बल्लेबाज ने विनम्रतापूर्वक जवाब दिया कि, "वे एक बेहतर खिलाड़ी रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है।"

    पुजारा और द्रविड़ दोनों ने ही भारत के लिए टेस्ट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी की है। द्रविड़, जिन्हें 'भारतीय क्रिकेट की दीवार' के रूप में भी जाना जाता है, उन्होंने164 टेस्ट मैचों में 270 के हाईएस्ट स्कोर के साथ 13288 रन बनाए। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 36 शतक और 63 अर्धशतक लगाए।

    दूसरी ओर, पुजारा ने अब तक 103 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 203* के हाईएस्ट स्कोर के साथ 7195 रन बनाए हैं, जिसमें 19 शतक और 35 अर्द्धशतक शामिल हैं। उन्होंने सफेद जर्सी में भारत के लिए आखिरी मैच WTC फाइनल के रूप में 2023 में खेला था। पुजारा ने नंबर-4 पर सचिन तेंदुलकर और पांचवें पर विराट कोहली को रखा। उन्होंने कहा कि उन्होंने उनके डेब्यू के साल के आधार पर सचिन और कोहली के नंबर चुने हैं। सचिन चौथे नंबर पर हैं क्योंकि उन्होंने विराट से पहले डेब्यू किया था।

    पुजारा ने छठे नंबर पर लक्ष्मण को रखा है, उन्होंने कहा कि उनकी बहुत ज्यादा तीरफ नहीं होती, मगर उन्होंने बहुत योगदान दिया है। इसके बाद उन्होंने एक मजबूत बॉलिंग अटैक चुना, जिसमें दो स्पिनर्स और तीन तेज गेंदबाजों को जगह दी। स्पिनर्स के रूप में उन्होंने लीजेंड अनिल कुंबले के साथ आर अश्विन को रखा, वहीं पेसर्स में जसप्रीत बुमराह, कपिल देव और जहीर खान को जगह दी। बुमराह का नाम थोड़ा हैरान कर देने वाले इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने अभी तक 45 ही टेस्ट मैच खेले है जिसमें 19.40 की औसत के साथ 205 विकेट चटकाए हैं।

    पुजारा ने अपनी इस टीम के विकेट कीपर के रूप में राहुल द्रविड़ को ही चुना है, ताकि उनके पास एक अन्य खिलाड़ी को चुनने का विकल्प हो। जब उनसे पूछा गया कि अगर वह चुनते तो किसे चुनते तो उन्होंने धोनी का नाम लिया। टीम के विकेटकीपर के चयन पर पुजारा ने कहा, "एमएस धोनी और ऋषभ पंत करीब हैं। अभी यह एमएस धोनी हैं क्योंकि ऋषभ पंत एक क्रिकेटर के रूप में प्रगति कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि उनके करियर के अंत में मुझे यह कहना होगा कि यह ऋषभ पंत हो सकते हैं।"

    चेतेश्वर पुजारा ऑल टाइम टेस्ट XI- सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, वीवीएस लक्ष्मण, आर अश्विन, कपिल देव, अनिल कुंबले, जहीर खान, जसप्रीत बुमराह

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Cheteshwar Pujara's
    Admin

    Related Posts

    IPL में चौकों के बादशाह: इन 5 बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा बाउंड्री शॉट

    March 14, 2026

    इंदौर में आज से शुरू हो रहा राष्ट्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट, 43 साल बाद 32 राज्यों के 400 खिलाड़ी लेंगे भाग

    March 14, 2026

    टीम इंडिया के क्रिकेटर ने T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद वैष्णो देवी में मां के दरबार में सिर झुका किया आशीर्वाद

    March 14, 2026

    25 साल बाद खुलासा: वीवीएस लक्ष्मण ने किस बैट से खेली थी ऐतिहासिक 281 रन की पारी

    March 14, 2026

    क्रिकेट अपडेट: विराट और रोहित चाहते हैं ज्यादा वनडे, टी-20 को नहीं प्राथमिकता

    March 14, 2026

    नंबर 8 या 9 पर धोनी की बैटिंग का कोई मतलब नहीं, पुजारा का बड़ा बयान

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, लागत से 4-6 गुना अधिक वसूली पर होंगे टोल निरस्त

    March 14, 2026

    परीक्षा की तैयारी तेज: 5वीं और 8वीं की गोपनीय सामग्री बांटी गई, सुरक्षा के लिए थाने में जमा

    March 14, 2026

    मुख्यमंत्री का स्नेह और प्रोत्साहन हमेशा हौसला बढ़ाता है : आकांक्षा सत्यवंशी

    March 14, 2026

    MP में गर्मी का कहर: नर्मदापुरम में 40.1°C तापमान, हीट स्ट्रोक का खतरा, 15-17 तारीख को बारिश का अलर्ट

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.