Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»इंदौर में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने सभी पर्यटक स्थलों पर कैमरे लगाने के निर्देश दिए
    मध्यप्रदेश

    इंदौर में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने सभी पर्यटक स्थलों पर कैमरे लगाने के निर्देश दिए

    AdminBy AdminJune 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंदौर में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने सभी पर्यटक स्थलों पर कैमरे लगाने के निर्देश दिए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     इंदौर

    इंदौर जिले के नवविवाहित कपल राजा और सोनम रघुवंशी मेघालय में हनीमून मनाने गए और हादसे का शिकार हो गए। राजा का शव मिल गया है और सोनम की तलाश जारी है। हादसे का कारण अभी तक साफ नहीं हुआ है। इस घटना के बाद इंदौर में प्रशासन अलर्ट पर आ गया है और सभी पर्यटक स्थलों पर कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। हर जगह लाइव मानिटरिंग की जाएगी। गौरतलब है कि इंदौर के पर्यटक स्थलों पर भी कई बार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कई बार हादसे हुए हैं तो कई बार अपराधियों ने उन्हें अपना शिकार बना लिया है।

    सभी संबंधित विभागों को तुरंत एक्शन के निर्देश
    कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि समय रहते सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ तैयारी करें ताकि त्वरित कार्यवाही की जा सके। यह निर्णय लिया गया कि वर्षाकाल के दौरान जिले के प्रमुख पर्यटन एवं पिकनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, सीसीटीवी कैमरों के जरिये निरंतर मॉनिटरिंग होगी, और असुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए जाएंगे।

    प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियों पर जोर
    कलेक्टर आशीष सिंह के द्वारा ली गई इस बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज श्रीवास्तव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य एवं रोशन राय सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को जानकारी दी गई कि अतिवृष्टि व बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर कार्यालय, नगर निगम, पुलिस मुख्यालय, एमपीईबी और अन्य कार्यालयों में आपदा नियंत्रण केंद्र (कंट्रोल रूम) स्थापित किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मानसून के दौरान बिजली की आपूर्ति सतत बनी रहे और यशवंत सागर के गेट खोलने से पहले नागरिकों को सूचना दी जाए। खदान क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए फेंसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, वहीं जलनिकासी, पुल-पुलिया और तालाबों की पाल की मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जाए।

    बचाव दल और राहत शिविरों की योजना तैयार
    कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकारियों से कहा कि ऐसे गांवों की सूची अभी से तैयार की जाए जो पहुंच विहीन हैं, और वहां पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न का भंडारण किया जाए। बैठक में बताया गया कि होमगार्ड द्वारा पर्याप्त संख्या में बचाव एवं राहत दल गठित किए जा रहे हैं, जो विकासखंड मुख्यालयों पर भी तैनात रहेंगे। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि मानसून के दौरान शुद्ध पेयजल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही आकस्मिक स्थिति में राहत शिविरों की स्थापना के लिए स्थानों का चयन अभी से कर लिया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तुरंत चालू किया जा सके।

    जलभराव और अतिक्रमण पर नगर निगम को निर्देश
    बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि मानसून के दौरान जिले के जलीय पर्यटन स्थलों पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए जाएं, ताकि वहां सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा सकें। ऐसे स्थलों पर चेतावनी संबंधी बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए गए। इसके अलावा, नगर निगम को आदेश दिए गए कि शहर के ऐसे स्थान जहां पूर्व में जलभराव की स्थिति बनी रही है, उन्हें चिन्हित किया जाए और जलभराव के कारणों की जांच कर अवरोधों को दूर किया जाए। अतिक्रमण जैसी बाधाओं को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, ताकि मानसून के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Collector Ashish Singh top-news
    Admin

    Related Posts

    बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 14 अप्रैल तक रिजल्ट संभव, 7 मई से शुरू होगी दूसरी परीक्षा

    March 15, 2026

    एक ही छत के नीचे मिल रही चिकित्सा, कानूनी और परामर्श सेवाएं, 75 जिलों में संचालित हैं 96 सेंटर

    March 15, 2026

    ओडीओपी योजना से मिली उड़ान: झांसी की वंदना ने 20-25 अन्य महिलाओं को दिया रोजगार

    March 15, 2026

    200 करोड़ का खेल! दिल्ली-UP-MP में छापेमारी, नोटों और ज्वेलरी के ढेर से चौंके अफसर

    March 15, 2026

    योगी सरकार की सतत पर्यटन की नीति के तहत विकसित हो रहा है श्रावस्ती में बुद्धवनम पार्क

    March 15, 2026

    स्तर में स्वच्छता की नई पहल: तीन पंचायतें प्लास्टिक मुक्त बनने की ओर, महिलाओं की अहम भूमिका

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 14 अप्रैल तक रिजल्ट संभव, 7 मई से शुरू होगी दूसरी परीक्षा

    March 15, 2026

    एक ही छत के नीचे मिल रही चिकित्सा, कानूनी और परामर्श सेवाएं, 75 जिलों में संचालित हैं 96 सेंटर

    March 15, 2026

    ईरान का कड़ा संदेश: ‘नेतन्याहू को ढूंढकर मारेंगे’, IRGC ने ली बदले की कसम

    March 15, 2026

    ओडीओपी योजना से मिली उड़ान: झांसी की वंदना ने 20-25 अन्य महिलाओं को दिया रोजगार

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.