Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप में लोगों से माफी मांगते और एक और मौका देने की बात करते नजर आ रहे हैं
    व्यापार

    चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप में लोगों से माफी मांगते और एक और मौका देने की बात करते नजर आ रहे हैं

    AdminBy AdminJune 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप में लोगों से माफी मांगते और एक और मौका देने की बात करते नजर आ रहे हैं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना
    चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने के लिए जनता से घूम-घूमकर माफी मांगने लगे हैं। पहले पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के सामने ऐसा कहते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था, जहां कुछ दिन पहले जूनियर डॉक्टरों ने उन्हें पीट दिया था। अब पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से उनकी कई तस्वीरें उनके एक्स पर ट्वीट की गई है, जिसमें वो लोगों से माफी मांगते और एक और मौका देने की बात करते नजर आ रहे हैं। इससे संकेत मिल रहा है कि मनीष कश्यप दोबारा चनटपिया सीट से 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं, जहां से वो 2020 का चुनाव निर्दलीय लड़कर हार गए थे। बीजेपी इस सीट को पिछले पांच चुनाव से कैंडिडेट बदलकर लगातार जीत रही है।

    मनीष कश्यप के एक्स अकाउंट से बहुत सारे फोटो के साथ ट्वीट किया गया है- “प्रणाम चंपारण। एक बार मेरी गलतियों को आप लोग माफ कर देना और एक मौका मुझे जरूर देना।” तीन-चार दिन पहले मनीष कश्यप ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक उपाध्यक्ष और पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील यदुवंश गिरी से मुलाकात की थी। इसके बाद से अटकलें लग रही हैं कि वो प्रशांत किशोर का नेतृत्व कबूल कर जन सुराज पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांक जन सुराज पार्टी के सूत्रों ने अभी तक दोनों के बीच बातचीत से इनकार किया है। मनीष कश्यप भी हाल में कहते रहे हैं कि पार्टी ज्वाइन करने का उनका फैसला गलत था।

    यूट्यूबर मनीष कश्यप से मारपीट पर ऐक्शन, PMCH के डॉक्टरों पर केस
    मनीष कश्यप बार-बार विवादों में आते रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पश्चिम चंपारण सीट से निर्दलीय संसदीय चुनाव लड़ने की बात की थी। इस सीट से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल 2004 से लगातार सांसद बन रहे हैं। उनसे पहले उनके पिता मदन जायसवाल भी तीन बार पुरानी सीट बेतिया से सांसद रहे। उस समय भाजपा सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी उन्हें मनाकर भाजपा में ले आए थे।

    मनीष कश्यप बीजेपी से इस्तीफा नहीं देंगे, ऐलान के बाद क्यों बदला प्लान?
    मनीष कश्यप को लेकिन बाद में भाजपा में वो भाव नहीं मिला, जिसकी खोज और उम्मीद में वो शामिल हुए थे। तब से उनका मन वैचारिक समानता के बाद भी उखड़ता चला गया। पीएमसीएच में पिटाई के बाद वो खुलकर मंगल पांडेय का नाम लेकर भाजपा को चुनौती देने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिक्रमगंज रैली के समय वीडियो बयान जारी कर मनीष कश्यप ने लोगों से उसमें ना जाने की अपील की थी।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    राज्यसभा चुनाव की तैयारी तेज: महाराष्ट्र में 7 सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूल

    March 4, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    राज्यसभा रेस में नितिन नवीन, बंगाल पर फोकस बढ़ा; BJP ने जारी की 8 कैंडिडेट की लिस्ट

    March 3, 2026

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी या झटका? HRA दरों और शहरों की श्रेणी पर 8वें वेतन आयोग की नजर

    March 3, 2026

    BJP ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, नितिन नवीन जाएंगे संसद; बिहार की दूसरी सीट पर सस्पेंस

    March 3, 2026

    ग्लोबल टेंशन का असर: क्या सच में ₹3 लाख पार करेगी चांदी, 2 लाख का होगा सोना?

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    एक्सीडेंट पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, ‘PM RAHAT’ में 0 रुपये का बिल और 1.5 लाख तक कवर

    March 4, 2026

    प्लेयर्स ऑक्शन का बिग डे: 12 मार्च को तय होगा 63 पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भविष्य

    March 4, 2026

    अब दिल बोलेगा पहले: एआई तकनीक बताएगी हार्ट अटैक का संकेत समय रहते

    March 4, 2026

    Nothing का डबल सरप्राइज़: 5 मार्च को Phone 4a और 4a Pro की होगी एंट्री

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.