Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा-सरेंडर आप और आपकी पार्टी ने किया होगा
    व्यापार

    जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा-सरेंडर आप और आपकी पार्टी ने किया होगा

    AdminBy AdminJune 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा-सरेंडर आप और आपकी पार्टी ने किया होगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली 
    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरेंडर' वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि सरेंडर आप और आपकी पार्टी ने किया होगा। भारत कभी सरेंडर नहीं करता। सरेंडर आपकी पार्टी कांग्रेस की डिक्शनरी में है, आपके डीएनए में है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर राहुल गांधी को जवाब दिया। जेपी नड्डा ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,''राहुल गांधी द्वारा भारतीय सेना के अप्रतिम शौर्य एवं पराक्रम को ‘सरेंडर’ कहकर संबोधित करना, न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि भारतीय सेना और राष्ट्र के साथ-साथ 140 करोड़ भारतवासियों का भी घोर अपमान है। अगर कोई पाकिस्तानी भी ऐसा कहता तो हम उस पर हंसते भी, लेकिन, जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान में तबाही मचाई, उसके बाद पाकिस्तान की जनता से लेकर उसकी सेना और उसके प्रधानमंत्री ने भी ऐसा कहने की हिम्मत नहीं की, लेकिन राहुल गांधी ऐसा बोल रहे हैं! यह देशद्रोह से कम नहीं है।''
    एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, ''भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 300 किमी घुसकर उसके 11 एयरबेस को तबाह किया, 9 आतंकी अड्डों को ध्वस्त किया, 150 से ज्यादा आतंकी मारे। पाकिस्तान तो रोते-रोते दुनिया को बता रहा है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 18 जगह हमला करके सब कुछ तबाह कर दिया और राहुल गांधी देश के सरेंडर की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता की घोषणा सरकार ने या भाजपा के किसी प्रवक्ता ने नहीं की थी, बल्कि भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई थी। 'ऑपरेशन सिंदूर' भारतीय सेना की बहादुरी, शौर्य एवं पराक्रम का उद्घोष है। वास्तव में जिनकी नीतियां सरेंडर की रही हो, उसे इसके आगे कुछ सूझ भी नहीं सकता – क्यों, ऐसा ही है न राहुल गांधी जी?''
    भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने आगे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा, ''राहुल गांधी, सरेंडर आप करते होंगे, आपकी पार्टी ने किया होगा, आपके नेताओं ने सरेंडर किया होगा क्योंकि आपका इतिहास ही ऐसा रहा है, लेकिन भारत कभी सरेंडर नहीं करता। सरेंडर आपकी पार्टी कांग्रेस की डिक्शनरी में है, आपके डीएनए में है। राहुल गांधी, आपको अपनी पार्टी की सरकारों का कार्यकाल याद करना चाहिए, किस तरह आपने इतिहास में 'सरेंडर' किया। आपने आतंकवाद के सामने सरेंडर किया, शर्म-अल-शेख में सरेंडर किया, 1971 की लड़ाई जीतने के बाद शिमला में टेबल पर सरेंडर किया, सिंधु जल समझौते में सरेंडर किया, हाजी पीर का दर्रा सरेंडर किया, छम्ब सेक्टर का 160 किमी का इलाका सरेंडर किया, 1962 की लड़ाई में सरेंडर किया, 1948 में सरेंडर किया और यहां तक कि देश की आजादी के समय मुस्लिम लीग के भी सामने सरेंडर किया।''

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    JP Nadda top-news
    Admin

    Related Posts

    ICC महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में स्मृति मंधाना का जलवा, हरमनप्रीत कौर की भी छलांग

    March 3, 2026

    सोने-चांदी के दाम में फिर हुआ बदलाव, भोपाल, दिल्ली और जयपुर के ताजे रेट जानें

    March 3, 2026

    संगठन के शतक वर्ष पर मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’, सीएम बोले- यह फिल्म राष्ट्रसेवा का प्रतीक है

    March 3, 2026

    लखनऊ में पुलिस ने बेसहारा बच्चों के साथ मनाई होली, खुशियों से भरे उपहार दिए

    March 3, 2026

    पेंटागन डील के बाद OpenAI पर संकट, यूजर्स का ChatGPT अकाउंट डिलीट करने का सिलसिला, Claude AI को मिला फायदा

    March 3, 2026

    RS में कांग्रेस के LoP पद पर तलवार, ठाकरे से सीट के लिए पीछे हटने की गुहार

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    भारत, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा का नया गठबंधन, जानें क्यों इसे कहा जा रहा है गेमचेंजर

    March 3, 2026

    ‘मदद के लिए मांगना नहीं पड़ता’ वाले कमेंट पर सोनू सूद ने दिया करारा जवाब

    March 3, 2026

    सऊदी दूतावास हमले के बाद ट्रंप का बड़ा कदम, कुवैत में US एंबेसी बंद, पाकिस्तान और इजरायल में सेवाएं प्रभावित

    March 3, 2026

    ICC महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में स्मृति मंधाना का जलवा, हरमनप्रीत कौर की भी छलांग

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.