Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»असम के धुबरी जिले में सांप्रदायिक तनाव की घटना के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कड़ा रुख अपनाया
    देश

    असम के धुबरी जिले में सांप्रदायिक तनाव की घटना के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कड़ा रुख अपनाया

    AdminBy AdminJune 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    असम के धुबरी जिले में सांप्रदायिक तनाव की घटना के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कड़ा रुख अपनाया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    असम 
    असम के धुबरी जिले में ईद के मौके पर हुई सांप्रदायिक तनाव की घटना के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने हनुमान मंदिर में जानबूझकर गोमांस फेंका, जो कि एक बेहद घिनौना और निंदनीय कृत्य है।

    मंदिरों को निशाना बना रहा है एक खास वर्ग
    मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि एक विशेष वर्ग मंदिरों को अपवित्र करने की साजिश रच रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। 'हमारे धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने के लिए कुछ लोग जानबूझकर ऐसी गतिविधियां कर रहे हैं। इसलिए हमने पुलिस को आदेश दिया है कि अगर कोई व्यक्ति ऐसी अवैध हरकत करते हुए पकड़ा गया तो उसे देखते ही गोली मार दी जाए।'

    जरूरत पड़ी तो मैं खुद करूंगा मंदिर की सुरक्षा
    सीएम सरमा ने साफ कहा कि अगर दोबारा ऐसी किसी घटना की आशंका होगी, तो वे खुद मंदिर में रुकेंगे। 'अगर अगली बार ज़रूरत पड़ी तो मैं खुद रात भर मंदिर में पहरा दूंगा। हम अपने मंदिरों की रक्षा के लिए हर कदम उठाने को तैयार हैं।'

    सामने आया नया 'गोमांस माफिया', जांच जारी
    सीएम ने बताया कि जांच में एक नया गोमांस माफिया गिरोह सामने आया है, जिसने ईद से पहले हजारों पशु खरीदे हैं। यह गिरोह धार्मिक माहौल को खराब करने की कोशिश में लगा हुआ है। हमारी जांच टीम इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
     
    जीरो टॉलरेंस की नीति पर सरकार कायम
    धुबरी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी हाल में नजरअंदाज न किया जाए। हमारे मंदिरों को अपवित्र करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाएगी। इस घटना के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

    राजनीतिक बदलावों के बाद बढ़ी साजिशें
    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हाल ही में असम और बांग्लादेश में हुए राजनीतिक बदलावों के बाद, कुछ समूह ऑनलाइन और जमीन पर सक्रिय हो गए हैं। वे लोग राज्य में तनाव का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। हनुमान मंदिर में गोमांस फेंकने की घटना उसी साजिश का हिस्सा है।

    कानून-व्यवस्था बहाल रखने की अपील
    सीएम सरमा ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक हिंसा या अशांति को पनपने नहीं दिया जाएगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    AI-समिट 2026 में नया आविष्कार, 30 मिनट में कैंसर डिटेक्शन संभव

    March 4, 2026

    एक्सीडेंट पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, ‘PM RAHAT’ में 0 रुपये का बिल और 1.5 लाख तक कवर

    March 4, 2026

    अब दिल बोलेगा पहले: एआई तकनीक बताएगी हार्ट अटैक का संकेत समय रहते

    March 4, 2026

    क्या पुरुष ट्रैफिक पुलिसकर्मी महिलाओं से वाहन जांच नहीं कर सकते?

    March 4, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव से घिरा, क्या युद्ध या संकट के समय इंश्योरेंस कंपनियों से मिलेगा क्लेम? जानें शर्तें

    March 4, 2026

    सैलरी अकाउंट बदला है? PF क्लेम से पहले EPFO में यह काम करना न भूलें

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बिगिनर्स के लिए स्किन केयर गाइड: महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, सही आदतें हैं ज़रूरी

    March 4, 2026

    पिता के संघर्ष को मिला साथ – चिरायु योजना ने बचाई अंजलि की जिंदगी

    March 4, 2026

    खराश से लेकर दर्द तक—गरारे से गले की हर परेशानी का समाधान

    March 4, 2026

    AI-समिट 2026 में नया आविष्कार, 30 मिनट में कैंसर डिटेक्शन संभव

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.