Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ओली पोप ने शतक जड़कर दूसरे दिन इंग्लैंड को खेल में बनाए रखा
    खेल

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ओली पोप ने शतक जड़कर दूसरे दिन इंग्लैंड को खेल में बनाए रखा

    AdminBy AdminJune 22, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ओली पोप ने शतक जड़कर दूसरे दिन इंग्लैंड को खेल में बनाए रखा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     लीड्स 

    भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून (शुक्रवार) से लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर हो रहा है. शनिवार (21 जून) को इस मुकाबले के दूसरे द‍िन टीम इंडिया की पहली पारी 471 के स्कोर पर सिमट गई. इसके जवाब में उतरी इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 209 रन बना लिए हैं. बुमराह को तीनों सफलता मिली है. भारत अभी 262 रनों से आगे है. ओली पोप सेंचुरी लगाकर खेल रहे हैं. वहीं, भारत की ओर से शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और पंत ने सेंचुरी लगाई और इंग्लैंड की तरफ से स्टोक्स और टंग ने 4-4 विकेट चटकाए. 

    भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए. इस इनिंग की खास बात ये रही की शुभमन गिल और पंत के बीच 200 रनों से ज्यादा की साझेदारी हुई.

    पोप ने इंग्लैंड के लिए शतक बनाया

    इंग्लैंड की पहली पारी बारिश के कारण देरी से शुरू हुई. जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में आउटस्विंगर पर जैक क्रॉली का विकेट लिया. करुण नायर ने उन्हें पहली स्लिप में कैच आउट किया. इसके बाद ओली पोप और बेन डकेट की जोड़ी क्रीज पर टिकी रही. इस बीच भारतीय फील्डर्स ने कई कैच भी छोड़े. डकेट ने चाय से पहले अपना अर्धशतक पूरा किया और पोप ने इसके तुरंत बाद अपना अर्धशतक पूरा किया. 29वें ओवर में बुमराह ने डकेट को आउट कर 122 रन की साझेदारी तोड़ी.

    पोप को मिला जीवनदान

    इसके बाद बुमराह के ही ओवर में यशस्वी जायसवाल ने ओली पोप को जीवनदान दिया. उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया और शतक बनाया. यह इंग्लैंड के उप-कप्तान का 9वां शतक है, जो अपना 57वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. उन्होंने 125 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया. इसके बाद अगली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने जो रूट का विकेट ले लिया. स्टंप्स के समय ओली पोप 100 रन बनाकर खेल रहे हैं. हैरी ब्रूक का खाता नहीं खुला है. बुमराह ने दिन के आखिरी ओवर में ब्रूक को आउट कर दिया था लेकिन नो बॉल से उन्हें बचा लिया.

    पंत और गिल ने जोड़े 209 रन

    इससे पहले दूसरे दिन के पहले सत्र में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार शतक और शुभमन गिल ने अपने करियर का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर बनाया. कप्तान गिल 147 रन और उपकप्तान पंत 134 रन बनाकर आउट हुए. भारत ने पहले दिन तीन विकेट पर 359 रन से आगे खेलना शुरू किया. 65 रन पर बल्लेबाजी कर रहे पंत ने अधिकतर समय स्ट्राइक अपने पास रखी. उन्होंने चौथे विकेट के लिए गिल के साथ 209 रन की साझेदारी की.

    पंत का रिकॉर्ड शतक

    इस दौरान पंत ने एक छक्के की मदद से 94 रन और फिर एक-एक रन की मदद से 99 रन बनाए. इसके बाद उन्होंने बशीर की गेंद पर छक्का लगाकर अपने टेस्ट करियर का सातवां शतक पूरा किया. इसके साथ ही वह महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर भारत के लिए सबसे अधिक टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए. गिल को बशीर ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर जोश टोंग के हाथों कैच कराया. इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया. आठ साल बाद टीम में लौटे करुण नायर चार गेंद खेलने के बाद भी अपना खाता नहीं खोल सके.

    4 रन पर गिरे आखिरी 3 विकेट

    भारत को बड़ा झटका तब लगा जब लंच से पहले अंतिम मिनटों में पंत को टोंग ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. भारत ने दूसरे सत्र में एक के बाद एक विकेट गंवाए और लंच ब्रेक से पहले आखिरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने शार्दुल ठाकुर (1) को आउट कर दिया. भारत के आखिरी तीन विकेट चार ओवर में गिर गए. इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स और जोश टोंग ने 4-4 भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया.

    ऐसी रही इंग्लैंड की बल्लेबाजी
    भारत के 471 रनों के जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 4 रन के स्कोर पर पहले ही ओवर में बुमराह ने क्राउली को बाहर का रास्ता दिखाया. इसके बाद डकेट और पोप के बीच अच्छी साझेदारी पनपी. दोनों ने 122 रन जोड़े. लेकिन 126 के स्कोर पर इंग्लैंड को दूसरा झटका लगा. जब बुमराह ने डकेट को आउट किया. डकेट 62 रन बना सके. लेकिन एक छोर पर पोप टिके रहे. रूट के साथ उनकी अच्छी साझेदारी हुई. पोप ने शतक भी लगाया. लेकिन दिन का खेल खत्म होने से पहले बुमराह ने इंग्लैंड को एक और झटका दिया और रूट को आउट कर दिया. रूट के बल्ले से 28 रन आए. भारत अभी 262 रन आगे है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news
    Admin

    Related Posts

    काव्या मारन पर घिरा विवाद, पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के बाद सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट बंद

    March 13, 2026

    अब क्या है टीम इंडिया का अगला मिशन? अगले 1 साल का पूरा क्रिकेट कैलेंडर जानिए

    March 13, 2026

    “BCCI का बड़ा कदम: T20 टीम से बाहर हुए क्रिकेटर को मिलेगा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ भी होंगे सम्मानित”

    March 13, 2026

    भोपाल के 6 प्राइवेट हॉस्पिटल 1 अप्रैल से हो सकते हैं बंद, सीएमएचओ ने रिन्यू न करने पर भेजा नोटिस

    March 13, 2026

    ये तो बस शुरुआत है — LPG और तेल संकट पर राहुल गांधी का सरकार पर वार, संसद में तीखी बहस

    March 12, 2026

    बुमराह के मुरीद हुए माइक वॉन, कहा – मेसी और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी, जहां खेलें वहीं जीत

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ईरान का कड़ा संदेश: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज़ों को गुजरने के लिए नौसेना से बात करना आवश्यक

    March 13, 2026

    पाकिस्तान में दहशत का इशारा, तालिबान ने जारी किया ‘डेथ वारंट’

    March 13, 2026

    सोना-चांदी के दाम गिरे, अचानक सस्ती हुई धातुएँ, बाजार में दिखी उत्सुकता

    March 13, 2026

    प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा: 1000 करोड़ की अनुदान मांगें पास, 8 लाख करोड़ निवेश के प्रस्ताव मिले

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.