Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»सस्पेंस और रणनीति का असर! अमित शाह के प्लान बी से सहयोगी दलों में मचा घमासान
    व्यापार

    सस्पेंस और रणनीति का असर! अमित शाह के प्लान बी से सहयोगी दलों में मचा घमासान

    AdminBy AdminJune 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सस्पेंस और रणनीति का असर! अमित शाह के प्लान बी से सहयोगी दलों में मचा घमासान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के रणनीतिकारों में अहम रोल निभाने वाले अमित शाह की ओर से तमिलनाडु में गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में अन्नाद्रमुक महासचिव ई के पलानीस्वामी (EPS) के नाम का उल्लेख नहीं किए जाने और इसके बावजूद राज्य में एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने की बात दोहराने से राज्य के प्रमुख विपक्षी दल और भाजपा के साथी दल AIADMK में बेचैनी का माहौल है।

    यह दूसरी बार है, जब गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि आगामी चुनावों के बाद तमिलनाडु में NDA की सरकार बनेगी, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी साझेदार होगी। इससे पहले उन्होंने 8 जून को मदुरै में भी पार्टी की कोर ग्रुप बैठक को संबोधित करते हुए इसी तरह का बयान दिया था। करीब एक पखवाड़े के अंदर दूसरी बार इस तरह का बयान देने से AIADMK में खलबली मच गई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और AIADMK महासचिव ई के पलानीस्वामी भी अब शाह के ऐसे बयानों से नाराज बताए जा रहे हैं।

    अगली सरकार में भाजपा भी होगी शामिल: शाह
    इंटरव्यू में अमित शाह ने न केवल यह दावा किया कि राज्य में भाजपा की भागीदारी के साथ एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी बल्कि उन्होंने गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में ईपीएस का नाम भी नहीं लिया। हालांकि उन्होंने कहा, राज्य में निश्चित रूप से एनडीए सरकार बनाएगी और भाजपा इसका हिस्सा होगी। हम अन्नाद्रमुक की अगुवाई में चुनाव लड़ेंगे और मुख्यमंत्री अन्नाद्रमुक से ही होगा।"

    साल भर में बदल गए शाह के सुर?
    केन्द्रीय गृहमंत्री का ये बयान उनके पिछले उस बयान से काफी अलग है, जब पिछले साल अप्रैल में अन्नाद्रमुक ने NDA में दोबारा एंट्री ली थी, तब ईपीएस की मौजूदगी में अमित शाह ने खुद कहा था कि एनडीए ईपीएस के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ेगा लेकिन अब उन्हंने कहा है कि एनडीए अन्नाद्रमुक के नेत-त्व में चुनाव लड़ेगा। उन्होंने न तो सीएम चेहकरे के रूप में और ना ही नेतृत्वकर्ता के रूप में ईपीएस का नाम लिया।

    शाह के पास प्लान बी
    राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह इस बात का संकेत है कि भाजपा के पास ईपीएस पर सारा दारोमदार डालने के बजाय कोई ‘प्लान बी’ है और इसी वजह से अमित शाह ने ईपीएस का नाम नहीं लेकर स्सपेंस बढ़ाया है। इस बीच शाह ने इस बात से इनकार किया कि भाजपा पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम (OPS) और अन्नाद्रमुक से निकाले गए अन्य नेताओं को एकजुट करने की जिम्मेदारी उठा रही है। उन्होंने कहा, “मैं किसी को एकजुट नहीं कर रहा हूं। यह उनकी पार्टी से संबंधित है और उन्हें ही इस बारे में निर्णय लेना है। लेकिन मेरा मानना ​​है कि अन्नाद्रमुक और भाजपा से मिलकर बना एनडीए बहुत मजबूत है।”

    अभिनेता विजय पर रहस्यमयी मुस्कान
    शाह ने अभिनेता विजय की तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के NDA में शामिल होने के सवाल का भी कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने रहस्यमयी मुस्कान के साथ कहा, “चुनाव के लिए अभी भी काफी समय है। सही समय पर सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।” इस बीच टीवीके ने भाजपा को अपना ‘वैचारिक’ दुश्मन और द्रमुक को अपना ‘राजनीतिक’ दुश्मन बताया है। हालांकि केंद्र सरकार ने अभिनेता को ‘वाई’ स्तर की सुरक्षा मुहैया कराई है जिससे दोनों पार्टियों के बीच समझौते की अटकलें लगाई जा रही हैं।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Amit Shah's
    Admin

    Related Posts

    IDFC First Bank घोटाले में जांच तेज: 19 लोकेशन पर रेड, 90+ बैंक खाते सीज

    March 13, 2026

    सोना-चांदी के दाम गिरे, अचानक सस्ती हुई धातुएँ, बाजार में दिखी उत्सुकता

    March 13, 2026

    बंगाल चुनाव 2026: BJP ने तय किए 140 उम्मीदवार, रणनीति में बदलाव की उम्मीद

    March 13, 2026

    निफ्टी 23,500 से नीचे फिसला, बाजार ने कमजोर शुरुआत की लगातार तीसरे दिन

    March 13, 2026

    X पर ‘Ask Grok’ का फ्री वर्शन खत्म, थ्रेड्स में AI से सवाल पूछने के लिए अब पेमेंट जरूरी

    March 13, 2026

    “TVS Orbiter V1 स्कूटर की लॉन्चिंग, 50 हजार से कम कीमत और शानदार फीचर्स”

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 14 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किन्हें बरतनी होगी सावधानी

    March 13, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए

    March 13, 2026

    ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी मजबूती, देश में कोयला उत्पादन 200 मिलियन टन के पार: केंद्र

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.