Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»PHQ ने सभी अधिकारी और जवानों को एयरटेल में सिम पोर्ट करने का सुनाया फरमान, बदलेगा सालों पुराना कम्युनिकेशन सिस्टम
    मध्यप्रदेश

    PHQ ने सभी अधिकारी और जवानों को एयरटेल में सिम पोर्ट करने का सुनाया फरमान, बदलेगा सालों पुराना कम्युनिकेशन सिस्टम

    AdminBy AdminJune 30, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    PHQ ने सभी अधिकारी और जवानों को एयरटेल में सिम पोर्ट करने का सुनाया फरमान, बदलेगा सालों पुराना कम्युनिकेशन सिस्टम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
    मध्य प्रदेश पुलिस ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को बड़ा झटका दिया है. पुलिस के 80 हजार से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की बीएसएनएल सिम अब एयरटेल में पोर्ट की जाएंगी. इस संबंध में बाकायदा आदेश जारी किए गए हैं.

    दरअसल, नए कानून भारतीय न्याय संहिता के तहत वीडियो रिकॉर्डिंग को सर्वर पर सहेजना हो या अधिकारियों-कर्मचारियों को दस्तावेज भेजना हो, इन कार्यों के लिए बीएसएनएल का 3जी और 4जी नेटवर्क ही उपलब्ध था, जिसमें फाइल डाउनलोड या अपलोड करने में काफी परेशानी होती थी. प्रदेश के कई इलाकों में बीएसएनएल का नेटवर्क उपलब्ध ही नहीं था. इस समस्या से निजात पाने के लिए पुलिस विभाग ने करीब 80 हजार क्लोज्ड यूजर ग्रुप (CUG) सिमकार्ड को बीएसएनएल से हटाकर एयरटेल में पोर्ट करने का निर्णय लिया है.

    बता दें कि पुलिस ने पहली बार 2009 में बीएसएनएल के 9,000 से अधिक सिमकार्ड खरीदे थे ताकि थाने के स्टाफ का नंबर कभी न बदले. इसका मतलब है कि यदि कोई थाना प्रभारी तबादले के बाद दूसरी जगह तैनात होता है, तो उस थाने का संपर्क नंबर वही रहेगा, जिससे मदद मांगने वाले लोग परेशान न हों. जरूरत पड़ने पर पुलिस दूरसंचार शाखा ने 70,000 और सिमकार्ड खरीदे थे. कुल मिलाकर, करीब 80,000 सिमकार्ड अब बीएसएनएल से एयरटेल में पोर्ट किए जा रहे हैं.

    राजधानी भोपाल पुलिस की डीसीपी श्रद्धा तिवारी के नाम से जारी एक आदेश में कहा गया है कि पहले बीएसएनएल की सिम सभी शासकीय कर्मचारियों को प्रदान की गई थीं. अब सभी सिम धारक 10 रुपये का रिचार्ज स्वयं करके SMS में PORT 10 अंकों का CUG नंबर टाइप कर 1900 पर भेजें. इसके बाद UPC कोड प्राप्त होगा. उस कोड के साथ सिम नंबर, नाम और पदनाम की सूची CUG डेस्क, भोपाल को दो दिन के भीतर भेजें. 

    पुलिस मुख्यालय ने बीएसएनएल की जगह एयरटेल को चुना

    मध्य प्रदेश पुलिस बीएसएनएल (BSNL) से करीब चार दशक से सेवाएं ले रही हैं। उसकी तरफ से ही पुलिस विभाग को कई बार सिम जारी की गई है। कई वीआईपी नंबरों के साथ अधिकारियों और थानों के अनुसार नंबर भी बीएसएनएल ने मुहैया कराएं हैं। लेकिन, कई दिनों से आम आदमियों की ही तरह पुलिस विभाग भी खराब नेटवर्क के कारण कई तरह की तकनीकी समस्याओं से जूझ रहा था। इस समस्या को देखते हुए एसएसपी वॉयरलैस विजय कुमार खत्री के आदेश पर एक सर्कुलर जारी किया गया है। 

    इसमें पुलिस विभाग की बटालियन, जिला पुलिस बल, फायर सर्विस, ट्रेनिंग स्कूल से लेकर सभी यूनिटों के प्रमुखों को आदेश दिया है। दूरसंचार मुख्यालय ने कहा है कि सेवा प्रदाता के लिए इस बार बीएसएनएल की बजाय एयरटेल का चयन किया गया है। आदेश की एक प्रतिलिपि भारती एयरटेल कंपनी के प्रबंधक शशांक तिवारी को भी भेजी गई है।

    सिंधिया से शिकायत करने की तैयारी में बीएसएनएल

    सूत्रों का कहना है कि बीएसएनएल के अधिकारी इस मामले को लेकर केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से चर्चा करेंगे. क्योंकि डेढ़ लाख यूजर्स कम नहीं होते हैं और सरकारी उपक्रम में अगर डेढ़ लाख से अधिक यूजर्स दूसरी निजी कंपनी की तरफ बढ़ेंगे तो ऐसे में सरकारी कंपनी को नुकसान होगा. पुलिस मुख्यालय के अधिकारी बताते हैं कि पिछले 40 साल से बीएसएनएल की सेवाएं पुलिस मुख्यालय ले रहा है. पूरे प्रदेश भर में बीएसएनएल के ही नेटवर्क का इस्तेमाल पुलिस मुख्यालय की तरफ से किया जा रहा है. आखिर अब निजी कंपनी पर क्यों ज्यादा भरोसा जताया जा रहा है. इस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

    खराब नेटवर्क की सबसे ज्यादा शिकायत

    पुलिस मुख्यालय के अधिकारी बताते हैं कि इस बदलाव के पीछे खराब नेटवर्क एक बड़ी वजह हो सकती है. क्योंकि अधिकांश शिकायत खराब नेटवर्क से जुड़ी हुई आती है. कई बार संपर्क नहीं होने पर पुलिस कर्मियों की तरफ से नेटवर्क ना होने का हवाला दिया जाता है. हालांकि अच्छे बैंडविथ की सर्विस बीएसएनएल की तरफ से पुलिस को दी जाती है. अब आखिर इस बदलाव के पीछे की क्या वजह है यह तो पुलिस मुख्यालय के अधिकारी ही स्पष्ट कर पाएंगे. लेकिन मध्य प्रदेश में बीएसएनएल के जरूर उपभोक्ता कम हो जाएंगे.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    bsnl police
    Admin

    Related Posts

    मिशन कनेक्ट से सुकमा में सुदृढ़ हुआ जनविश्वास : इमली के पेड़ तले सजी चौपाल

    February 22, 2026

    अंत्योदय के कल्याण भावना के साथ अधिकारी पहुँचे गाँव-गाँव

    February 22, 2026

    बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, उपकेंद्र अपग्रेड से उपभोक्ताओं को राहत

    February 22, 2026

    योगी के विदेशी दौरे पर सियासत गरम, अखिलेश बोले—100 विधायक लाओ और मुख्यमंत्री बन जाओ!

    February 22, 2026

    अब एक क्लिक में मिलेगा इलाज का पूरा रिकॉर्ड, BMHRC-हाइट्स एग्रीमेंट से पीड़ितों को बड़ी मदद

    February 22, 2026

    तेज रफ्तार का कहर! ट्रक पलटने से कार सवारों पर टूटा मौत का मंजर

    February 22, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    Aaj Ka Rashifal 23 February 2026: 12 राशियों का हाल, किस पर बरसेगी किस्मत

    February 22, 2026

    दिल्ली के बाद कटरा में अलर्ट, मां वैष्णो देवी यात्रा पर सुरक्षा कड़ी, हर कदम पर निगरानी

    February 22, 2026

    सैम पित्रोदा के विवादित बयान से मचा बवाल, BJP ने कांग्रेस को घेरा

    February 22, 2026

    BNP सरकार बनी ‘बिजनेस क्लास’ की कैबिनेट? 70% मंत्री बिजनेसमैन, सांसदों में करोड़पति-अरबपति हावी

    February 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.