Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»ट्रंप का दावा- पद संभालने से पहले ही खत्म कर देंगे रूस-यूक्रेन जंग; बाइडन का तर्क- पुतिन युद्ध अपराधी हैं
    विदेश

    ट्रंप का दावा- पद संभालने से पहले ही खत्म कर देंगे रूस-यूक्रेन जंग; बाइडन का तर्क- पुतिन युद्ध अपराधी हैं

    By June 28, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ट्रंप का दावा- पद संभालने से पहले ही खत्म कर देंगे रूस-यूक्रेन जंग; बाइडन का तर्क- पुतिन युद्ध अपराधी हैं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वॉशिंगटन। अमेरिका में इस साल पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। शुक्रवार को अमेरिका में पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट (बहस) हुई। मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आमने-सामने आए। इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध और हमास-इस्राइल जंग को लेकर एक दूसरे पर जमकर हमला किया। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अफगानिस्तान से अमेरिका का वापस लौटना शमर्नाक था। इसकी वजह से ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन के खिलाफ जंग शुरू करने का बढ़ावा मिला। उन्होंने आगे दावा किया कि अगर वह सत्ता में होते तो दोनों ही युद्ध नहीं होते। ट्रंप ने आगे कहा, 'वह अफगानिस्तान के साथ बहुत बुरे थे। यह बहुत शर्मनाक था। पुतिन ने देखा कि ताकत कमजोर हो गई है। जब पुतिन कहते हैं कि उन्होंने पहले ही कह दिया था कि उन्हें लगता है कि वह अंदर जाने वाले हैं।' उन्होंने कहा, 'पुतिन यूक्रेन पर कभी आक्रमण नहीं करते, कभी नहीं। ठीक वैसे ही हमास भी कभी इस्राइल पर आक्रमण नहीं करता, क्योंकि ईरान ने मुझसे नाता तोड़ लिया था। मैं किसी को भी ईरान के साथ व्यापार नहीं करने देता। इसलिए मेरे प्रशासन के दौरान आपको बिल्कुल भी आतंक का सामना नहीं करना पड़ा, पूरी दुनिया उनके (बाइडन) शासन में हिल गई है।' राष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन ने यूक्रेन का समर्थन करने पर अपने रुख का बचाव किया। उन्होंने कहा कि रूस ने हजारों सैनिकों को खो दिया है और कीव पर कब्जा करने के अपने उद्देश्य में सफल नहीं हुआ है। उन्होंने आगे कहा, 'इस शख्स (ट्रंप) ने पुतिन से कहा कि आप जो करना चाहें करें। पुतिन का कहना था कि वह पांच दिनों में कीव पर कब्जा कर लेंगे क्योंकि यह पुराने सोवियत संघ का हिस्सा था। मगर वह ऐसा नहीं कर सके, उन्होंने हजारों सैनिकों को खो दिया है।'  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध अपराधी करार देते हुए बाइडन ने चेतावनी दी कि अगर रूस यूक्रेन पर कब्जा कर लेता है तो इससे यूरोप में और संघर्ष हो सकता है। उन्होंने कहा कि पुतिन युद्ध अपराधी हैं। उन्होंने हजारों लोगों को मार डाला है। उन्होंने एक बात स्पष्ट कर दी है कि वह पूरे यूक्रेन में सोवियत साम्राज्य की स्थापना करना चाहता है। क्या आपको लगता है, वह इतने पर ही रुक जाएंगे। अगर वह यूक्रेन पर कब्जा कर लेते हैं, तो आप सोच सकते हैं कि पोलैंड, बेलारूस, नाटो देशों के साथ क्या होगा।

    ट्रंप का तर्क

    इस बीच, जब उनसे पूछा गया कि युद्ध समाप्त करने के लिए पुतिन की शर्तें (यूक्रेन का नाटो में शामिल न होना और रूस द्वारा अब तक कब्जा किए गए क्षेत्रों को अपने पास रखना) मानी जाएंगी, इस पर ट्रंप ने कहा कि ये उन्हें स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने अपने दावे को भी दोहराया कि वह पद संभालने से पहले ही रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष को समाप्त कर देंगे। उन्होंने यूक्रेन को दिए जाने वाले अमेरिकी समर्थन पर भी चुटकी ली। जेलेंस्की को सेल्समैन यानी विक्रेता बताया। ट्रंप ने कहा, 'यह एक ऐसा युद्ध है जो कभी शुरू नहीं होना चाहिए था। उन्होंने (बाइडन) यूक्रेन को 200 अरब डॉलर या उससे अधिक की सहायता दी है। यह बहुत सारा पैसा है। जेलेंस्की जब भी देश में आते हैं, वह 60 अरब डॉलर लेकर चले जाते हैं, वह अब तक के सबसे बड़े सेल्समैन हैं।' उन्होंने कहा, 'ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था. मैं 20 जनवरी को पदभार ग्रहण करने से पहले नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में पुतिन और जेलेंस्की के बीच इस युद्ध को सुलझाना चाहता हूं।' ट्रंप ने नाटो का मुद्दा भी उठाया और कहा कि अन्य यूरोपीय देश भुगतान नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, 'मैंने जो बड़ी चीज बदली है, वह यह है कि वे भुगतान नहीं करना चाहते हैं। मैंने उनसे 100 अरब डॉलर जमा करवाए। मैंने कहा कि अगर वे भुगतान नहीं करते हैं तो मैं उनकी रक्षा नहीं करूंगा।' उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप लाखों डॉलर का निवेश हुआ। गाजा में इस्राइल-हमास युद्ध का मुद्दा भी बहस में उठा। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि संघर्ष विराम प्रस्ताव इस्राइल द्वारा स्वीकार कर लिया गया है और यह हमास है जो युद्ध जारी रखना चाहता है। हम अभी भी युद्ध विराम की शर्तों को स्वीकार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि इस्राइल को गाजा में काम खत्म करने की अनुमति दी जानी चाहिए। वहीं बाइडन को कमजोर फलस्तीनी के रूप में मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि आपको उसे (इस्राइल) जाने देना चाहिए और काम खत्म करना चाहिए। वह (बाइडन) एक फलस्तीनी की तरह हो गए हैं, लेकिन वे उन्हें पसंद नहीं करते क्योंकि वह बहुत बुरे फलस्तीनी हैं, बहुत कमजोर हैं। पूर्व राष्ट्रपति ने सीधे जवाब नहीं दिया कि क्या वह गाजा में इस्राइल और हमास के बीच युद्ध को समाप्त करने के लिए एक स्वतंत्र फलस्तीनी राज्य का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें देखना होगा। 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए

    March 13, 2026

    बांग्लादेश के निर्यात पर अमेरिका की नजर, जांच शुरू होने की रिपोर्ट

    March 13, 2026

    मिड-एयर रिफ्यूलिंग के दौरान अमेरिकी विमान हादसे का शिकार, 4 लोगों की जान गई

    March 13, 2026

    अलविदा जुमा पर तेहरान में ब्लास्ट से दहशत, इजरायल विरोध प्रदर्शन के बीच अफरातफरी

    March 13, 2026

    US एयरफोर्स का टैंकर विमान इराक में दुर्घटनाग्रस्त, चार सैनिकों की जान गई

    March 13, 2026

    US एयरक्राफ्ट करियर पर ईरान ने मिसाइल हमले का दावा, अमेरिका ने बताया असफल

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 14 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किन्हें बरतनी होगी सावधानी

    March 13, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए

    March 13, 2026

    ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी मजबूती, देश में कोयला उत्पादन 200 मिलियन टन के पार: केंद्र

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.