Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»चौथी बार शादी के रास्ते पर टॉम क्रूज, 26 साल छोटी एना डे अरमास संग अंतरिक्ष में शादी की उम्मीद
    मनोरंजन

    चौथी बार शादी के रास्ते पर टॉम क्रूज, 26 साल छोटी एना डे अरमास संग अंतरिक्ष में शादी की उम्मीद

    AdminBy AdminOctober 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लॉस एंजिल्स

    क्‍या हॉलीवुड के एक्शन सुपरस्टार टॉम क्रूज चौथी बार शादी करने जा रहे हैं? जी हां, ऐसा लग रहा है कि 'मिशन इम्‍पॉस‍िबल' फेम एक्‍टर जल्‍द ही 'जॉन विक: बैलेरीना' फेम गर्लफ्रेंड एना डे अरमास संग विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। समझा जा रहा है कि शादी की तारीख पक्‍की हो गई है और यह आयोजन बेहद निजी रहने वाला है। मजेदार बात यह है कि कुछ दावों के मुताबिक, यह शादी अंतरिक्ष में होगी। वैसे, अगर यह खबर पक्‍की है तो फैंस के लिए खुश होने का बड़ा मौका है। एना के लिए भी यह दूसरी शादी होगी।

    टॉम क्रूज 63 साल के हैं, जबकि एना डे अरमास की उम्र 37 साल है। इसी साल जुलाई में दोनों को वरमोंट में हाथों में हाथ डाले सड़कों पर घूमते देखा गया था। अब अगर 'रडार ऑनलाइन' की एक रिपोर्ट पर यकीन किया जाए, तो टॉम फिर से शादी की कसमें खाने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है, 'टॉम बस इतना जानते हैं कि वह इसे छुपाना चाहते हैं, वरना लोग उनकी आलोचना करेंगे। खैर, जब वे शादी करेंगे, तो टॉम पीछे नहीं हटेंगे।'

    …तो क्‍या अंतरिक्ष में एना से शादी करेंगे टॉम क्रूज?
    एना डे अरमास के लिए टॉम क्रूज पहले भी प्यार भरी बातें कह चुके हैं। शादी को लेकर अफवाहें यह भी है कि दोनों अंतरिक्ष में जीवनभर साथ निभाने की कस्‍में खाने वाले हैं। यदि ऐसा होता है कि तो अंतरिक्ष में शादी करने वाला यह पहला जोड़ा होगा। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि टॉम क्रूज इस आयोजन को ग्रैंड बनाने की सोच रहे हैं। अंतरिक्ष को लेकर उनका जुनून किसी से छुपा नहीं है।

    टॉम क्रूज की तीन शादियां, तीन तलाक
    बहरहाल, टॉम क्रूज की ये चौथी शादी होगी। टॉम ने सबसे पहले एक्‍ट्रेस मिमी रोजर्स से 1987 में शादी की थी। लेकिन फिर दोनों का 1990 में तलाक हो गया। उसके तुरंत बाद उसी साल 1990 में उन्‍होंने निकोल किडमैन से शादी की, जिनसे 2001 में उनका तलाक हो गया। यह संयोग की ही बात है कि निकोल किडमैन भी इन दिनों कीथ अर्बन से तलाक को लेकर चर्चा में है। खैर, निकोल के रिश्‍ता टूटने के कुछ साल बाद टॉम क्रूज का दिल केटी होम्‍स पर आया। दोनों ने 2006 में शादी कर ली, लेकिन 6 साल बाद यह रिश्‍ता भी 2012 में टूट गया।

    एना डे अरमास की शादी, तलाक और ब्रेकअप
    दूसरी ओर, एक्‍ट्रेस एना डे अरमास भी तलाकशुदा हैं। एना ने 2011 में स्पेनिश एक्‍टर मार्क क्लॉटेट से शादी की थी। लेकिन दो बाद ही 2013 में दोनों का रिश्‍ता टूट गया। बाद में एना का दिल एक्‍टर बेन एफ्लेक पर आया। दोनों के बीच जबरदस्‍त रोमांस चला। लेकिन फिर ब्रेकअप हुआ और बेन एफ्लेक ने अपनी पूर्व प्रेमिका जेनिफर लोपेज से शादी कर ली। वैसे, ये दोनों भी अब तलाक ले चुके हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Ana de Armas marriage Tom Cruise
    Admin

    Related Posts

    Oscars 2026 Gift Bag: हर नॉमिनी को ₹3.20 करोड़ का तोहफा, 23 महंगे गिफ्ट्स से भरा बैग

    March 12, 2026

    पुरानी चैट लीक होते ही रश्मिका का गुस्सा फूटा, कहा– ‘सीमा पार की तो कानूनी कार्रवाई होगी’

    March 12, 2026

    सोनू निगम से मुलाकात पर दिव्या दत्ता की खुशी, तस्वीर के साथ लिखा खास संदेश

    March 12, 2026

    यामी गौतम का रोमांटिक अंदाज़, आदित्य धर के बर्थडे पर शेयर कीं यादगार तस्वीरें

    March 12, 2026

    ‘धुरंधर 2’ के लिए बिका सबसे महंगा टिकट, 3100 रुपये में भी नहीं मिली जगह

    March 12, 2026

    बिना किसी कट के ‘उस्ताद भगत सिंह’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    प्रदेश में घरेलू गैस की कमी नहीं, सप्लाई लगातार जारी रहेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    March 13, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व विधायक मती मंगली बाई रावटे के निधन पर जताया गहरा शोक

    March 13, 2026

    निफ्टी 23,500 से नीचे फिसला, बाजार ने कमजोर शुरुआत की लगातार तीसरे दिन

    March 13, 2026

    काव्या मारन पर घिरा विवाद, पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के बाद सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट बंद

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.