Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»सर्दी में लापरवाही पड़ सकती है भारी—रूम हीटर से आग का खतरा, BIS ने बताए सेफ्टी नियम
    तकनीकी

    सर्दी में लापरवाही पड़ सकती है भारी—रूम हीटर से आग का खतरा, BIS ने बताए सेफ्टी नियम

    AdminBy AdminDecember 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सर्दी में लापरवाही पड़ सकती है भारी—रूम हीटर से आग का खतरा, BIS ने बताए सेफ्टी नियम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    सर्दियों में रूम हीटर की जरूरत हर किसी को पड़ती है। रूम हीटर खरीदते समय लोगों को कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप अपने कमरे के लिए नया रूम हीटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो बजट के साथ-साथ सुरक्षा फीचर्स पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। भारत सरकार के ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने हीटरों को सुरक्षित बनाने के लिए कई कड़े नियम बनाए हैं, क्योंकि अक्सर सर्दियों के सीजन में हीटर के कारण बहुत हादसे होते हैं। कभी कमरे में आग लगना तो कहीं करंट लगने से जान जाने जैसे मामले सामने आते रहते हैं। BIS यह सुनिश्चित करता है कि हीटर घर में इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हों। ISI मार्क वाले सभी हीटरों पर कई टेस्ट किए जाते हैं ताकि वह लोगों के लिए नुकसानदायक ना हों। हीटर खरीदते समय सुरक्षा फीचर्स को जरूर जांच लेना चाहिए। आइये, BIS द्वारा बताए गए सुरक्षा फीचर्स के बारे में जानते हैं।

    सबसे पहले ISI सर्टिफिकेशन देखें
    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BIS के अनुसार, हीटर खरीदते समय सबसे पहले ISI सर्टिफिकेशन का मार्क देखें। यह मार्क बताता है कि हीटर को बिजली और मैकेनिकल सुरक्षा के कई टेस्ट से गुजारा गया है। इस मार्क से पता चलता है कि सुरक्षा के नजरिए से हीटर एकदम सही है। इन टेस्ट में अर्थ कंटिन्यूटी, इलेक्ट्रिक स्ट्रेंथ और लाइव पार्ट्स तक पहुंच शामिल हैं। टेस्ट का मकसद बिजली के झटके और अंदरूनी पुर्जों के खराब होने के खतरे को कम करना है।

    ऑटोमेटिक कट-ऑफ प्रोटेक्शन है बहुत काम का
    सरकार का कहना यह भी है कि हीटरों में ऑटोमेटिक कट-ऑफ प्रोटेक्शन होना बहुत जरूरी है। इसका मतलब है कि अगर हीटर ज्यादा गर्म हो जाता है या गलती से गिर जाता है, तो वह अपने आप बंद हो जाएगा। इससे आग लगने का खतरा काफी कम हो जाता है। इस कारण हीटर खरीदते समय ऑटोमेटिक कट-ऑफ प्रोटेक्शन फीचर पर जरूर ध्यान दें।

    कमरे के आकार के अनुसार ही हीटर खरीदें
    अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि हीटर की पावर इनपुट और वॉट की सटीकता के लिए भी सर्टिफिकेशन जांच होती है। BIS की चेतावनी है कि कमरे के आकार के हिसाब से गलत वॉट का हीटर चुनने से वह ज्यादा गर्म हो सकता है और बिजली की खपत भी बढ़ सकती है। इससे आग लगने का खतरा भी रहता है।

    बिना ब्रैंड वाला हीटर खरीदने से हो सकती है मुश्किल
    सर्टिफाइड हीटरों में सही अर्थिंग की व्यवस्था होती है। साथ ही, उनमें अच्छी क्वालिटी का इंसुलेशन होता है। इससे शॉर्ट सर्किट का खतरा नहीं रहता। BIS की चेतावनी में बताया है कि आपकी छोटी सी गलती जैसे बिना सर्टिफिकेशन वाला हीटर खरीदना, आपके घर को खतरे में डाल सकती है। खरीदारों से आग्रह किया जाता है कि वे बिना ब्रांड वाले हीटरों से बचें। इस्तेमाल से पहले कॉर्ड की जांच करें। इन सुरक्षा फीचर्स को जांचकर, उपभोक्ता बिजली से जुड़े खतरों के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Room heaters
    Admin

    Related Posts

    BenQ ने लॉन्च किया स्मार्ट मीटिंग सॉल्यूशन, अब बिना सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए करें स्क्रीन शेयरिंग

    March 18, 2026

    3.5 अरब लोगों के लिए गूगल का चेतावनी अलर्ट, ‘जीरो डे’ संकट से बचने के लिए करें ये जरूरी कदम

    March 16, 2026

    गर्मी से राहत सस्ती! Flipkart-Amazon पर 1.5 टन AC की सबसे बड़ी डील, Voltas-Godrej भी शामिल

    March 15, 2026

    Meta का बड़ा फैसला, Instagram से हटेगा एंड टू एंड एन्क्रिप्शन, प्राइवेसी खत्म होने का खतरा

    March 14, 2026

    WhatsApp में बड़ी अपडेट, नया AI ऑप्शन सिर्फ सिंपल स्टेप्स में इस्तेमाल करें

    March 14, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    घर पर बनाएं रेस्टोरेंट-स्टाइल मलाई-प्याज की सब्जी, मेहमान रह जाएंगे खुश

    March 18, 2026

    ग्रामीणों की मेहनत रंग लाई: कारकाबेड़ा गांव में पहली बार खुला स्कूल, बच्चों में उत्साह

    March 18, 2026

    भोपाल में फिर आई धमकी, जेके यूनिवर्सिटी में 21 बम रखने का किया गया दावा

    March 18, 2026

    Chaitra Navratri 2026 Vastu Tips: मां दुर्गा की चौकी रखने की सही दिशा और जरूरी नियम

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.