Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»2026 में iPhone 18 नहीं? रिपोर्ट ने फैंस को किया निराश
    तकनीकी

    2026 में iPhone 18 नहीं? रिपोर्ट ने फैंस को किया निराश

    AdminBy AdminDecember 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    2026 में iPhone 18 नहीं? रिपोर्ट ने फैंस को किया निराश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    Apple iPhone 18 का इंतजार करने वालों के लिए एक बुरी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईफोन 18 अगले साल यानी 2026 में नहीं बल्कि 2027 में लॉन्च किया जाएगा। खबरों के मुताबिक, ऐपल आईफोन 18 का ट्रायल प्रोडक्शन अगले साल यानी 2026 की शुरुआत में शुरू होगा। इस कारण कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नेक्स्ट जनरेशन आईफोन सीरीज का बेस मॉडल प्रो मॉडल्स के साथ नहीं बल्कि उनके बाद 2027 में लॉन्च किया जाएगा। आइये, पूरा मामला जानते हैं।

    दो चरणों में लॉन्च हो सकती है आईफोन 18 सीरीज
    इस बार ऐपल अपनी आईफोन सीरीज की लॉन्चिंग प्रोसेस में बदलाव कर सकती है। हर बार से अलग इस बार अगली आईफोन सीरीज यानी आईफोन 18 सीरीज दो चरणों में लॉन्च की जाने की उम्मीद है। आईफोन 18 प्रो मॉडल सितंबर, 2026 में लॉन्च हो सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी अपना पहला फोल्डेबल फोन भी पेश कर सकती है। वहीं, सीरीज का बेस मॉडल आईफोन 18, 2027 की शुरुआत में आ सकता है। लेटेस्ट लीक से पता चला है कि आईफोन 18 का ट्रायल प्रोडक्शन अभी शुरू नहीं हुआ है। इसकी शुरुआत 2026 में होगी।

    वीबो पर टिप्सटर फिक्स्ड फोकस डिजिटल के अनुसार, आईफोन 18 का ट्रायल प्रोडक्शन चीनी नव वर्ष के बाद ही शुरू होने की उम्मीद है। बता दें कि चीन में चीनी नव वर्ष की छुट्टी आमतौर पर फरवरी के अंत में खत्म होती है। इसके बाद फैक्ट्रियां सामान्य रूप से काम करना शुरू कर देती हैं और बड़े पैमाने पर नए प्रोजेक्ट लेती हैं।

    इस खबर ने उन अफवाहों को और भी मजबूत कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा है कि आईफोन 18 अगले साल नहीं बल्कि 2027 में लॉन्च होगा। हालांकि, अभी ऐपल ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। यह भी कहा जा रहा है कि इसके साथ कंपनी आईफोन 18e और अगली पीढ़ी के आईफोन एयर लॉन्च होगा।

    2026 में लॉन्च होंगे ये आईफोन
    एक और टिप्सटर का दावा है कि आईफोन 18 प्रो मॉडल के लिए प्रोडक्शन लाइनें पहले ही स्थापित हो चुकी हैं। इससे पता चलता है कि प्रो हार्डवेयर का डिजाइन पहले ही फाइनल हो चुका है। हालांकि, पोस्ट में यह भी सुझाव दिया गया है कि आईफोन 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स में उम्मीद से कम हार्डवेयर बदलाव होंगे। यही कारण है आईफोन 18 प्रो मॉडल पहले यानी हर साल की तरह 2026 सितंबर में आने की उम्मीद है और आईफोन 18 को 2027 में पेश किया जा सकता है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    iPhone 18
    Admin

    Related Posts

    BenQ ने लॉन्च किया स्मार्ट मीटिंग सॉल्यूशन, अब बिना सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए करें स्क्रीन शेयरिंग

    March 18, 2026

    3.5 अरब लोगों के लिए गूगल का चेतावनी अलर्ट, ‘जीरो डे’ संकट से बचने के लिए करें ये जरूरी कदम

    March 16, 2026

    गर्मी से राहत सस्ती! Flipkart-Amazon पर 1.5 टन AC की सबसे बड़ी डील, Voltas-Godrej भी शामिल

    March 15, 2026

    Meta का बड़ा फैसला, Instagram से हटेगा एंड टू एंड एन्क्रिप्शन, प्राइवेसी खत्म होने का खतरा

    March 14, 2026

    WhatsApp में बड़ी अपडेट, नया AI ऑप्शन सिर्फ सिंपल स्टेप्स में इस्तेमाल करें

    March 14, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    महिला का लिफ्ट में प्राइवेट वीडियो वायरल, हिडन कैमरा पहचानने के उपाय जानें

    March 18, 2026

    पांच राज्यों के चुनाव में एमपी के 40 IAS अधिकारियों की ड्यूटी, आयोग ने किए ऑब्जर्वर तैनात

    March 18, 2026

    घर बैठे WhatsApp, ऐप और कॉल से LPG सिलेंडर कैसे बुक करें, लंबी लाइन से बचने का तरीका

    March 18, 2026

    गुड़ी पड़वा के मौके पर महाकाल मंदिर के शिखर पर ब्रह्म ध्वज फहरेगा, 2000 साल पुरानी परंपरा का फिर से शुरुआत

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.