Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»हर महीने बिना बताए कट रहा पैसा! कहीं AutoPay तो एक्टिव नहीं? GPay, PhonePe, Paytm पर ऐसे करें कैंसिल
    तकनीकी

    हर महीने बिना बताए कट रहा पैसा! कहीं AutoPay तो एक्टिव नहीं? GPay, PhonePe, Paytm पर ऐसे करें कैंसिल

    AdminBy AdminDecember 27, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हर महीने बिना बताए कट रहा पैसा! कहीं AutoPay तो एक्टिव नहीं? GPay, PhonePe, Paytm पर ऐसे करें कैंसिल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    डिजिटल पेमेंट के दौर में PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे UPI ऐप्स ने लोगों के लिए AutoPay (ऑटो डेबिट) की सुविधा को आसान बना दिया है। इन तीनों ऐप्स में ऑटो पे का फीचर मिलता है। मोबाइल रिचार्ज, OTT सब्सक्रिप्शन, बिजली-पानी के बिल, EMI या म्यूचुअल फंड SIP जैसी सर्विसेज के लिए अपने आप पैसे कट जाते हैं। इससे यूजर्स का समय बचाता है और पेमेंट मिस होने की टेंशन भी नहीं रहती है। हालांकि, कभी-कभी यह सुविधा परेशानी का कारण भी बन जाता है। यह आपसे पूछे बिना उस सर्विस के लिए भी पेमेंट कर देता, जो आपको नहीं चाहिए होती है। कई बार तो पता भी नहीं चलता है कि आपने किस-किस सर्विस के लिए ऑटो पे सेट किया है। पैसे कट जाने पर आपको पता चलता है कि आपने उस सर्विस के लिए भी ऑटो पे सेट किया था। हालांकि, इस परेशानी को दूर करने के लिए PhonePe, Google Pay, Paytm तीनों ऐप में ऑटो पे को कैंसिल करने का ऑप्शन मिलता है। साथ ही, आप ये भी देख सकते हैं कि आपने किस-किस सर्विस के लिए ऑटो पे सेट किया है। आइये, तीनों ऐप से ऑटो पे कैंसिल करने का तरीका जानते हैं।

    दो तरह से रोक सकते हैं ऑटो पे
    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑटो पेमेंट को रोकने के दो तरीके हैं। आप किसी सर्विस या फिर सब्सक्रिप्शन के लिए ऑटो पे को केंसिल कर सकते हैं या फिर इसे पॉस यानी कुछ समय के लिए रोक सकते हैं। पॉस करने से एक तय समय के लिए ऑटो पेमेंट बंद हो जाएगा। वहीं, केंसिल करने से वह हमेशा के लिए रद्द हो जाएगा, लेकिन आप उसे बाद में कभी भी रीएक्टिवेट यानी चालू कर सकते हैं।

    Paytm से ऑटो पे बंद करना है बहुत आसान
        अगर आप पेटीएम के जरिए सेटअप किए गए ऑटो पे को कैंसिल करना चाहते हैं तो ऐप ओपन करने के बाद प्रोफाइल पर जाएं।
        अब स्क्रॉल डाउन करके नीचे आएं और UPI सेटिंग पर क्लिक करें।
        फिर आपको ऑटोमेटिक पेमेंट या फिर पेमेंट मैनेजमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
        अब उस पेमेंट को सिलेक्ट करें, जिसे कैंसिल करना चाहते हैं।
        इसके बाद Cancel Automatic Payment पर क्लिक करें और कन्फर्म कर दें। ​

    GPay के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
        गूगल पे के लिए आपको ऐप ओपन करते ही राइट साइड में You टैब दिखेगा। इस पर क्लिक कर दें।
        फिर नीचे आएं और AutoPay के ऑप्शन पर क्लिक करें।
        अब आपको तीन सेक्शन लाइव, पेंडिंग और कम्पलीट यानी पूरा मिलेंगे। इनमें से आपको लाइव सेक्शन में जाना है।
        इसके बाद कैंसिल ऑटो पे पर क्लिक करें और यूपीआई पिन डालें।

    PhonePe से कैसे कैंसिल करें ऑटो पे
        अगर आप फोनपे के जरिए ऑटो पे को कैंसिल करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में ऐप ओपन करना होगा।
        उसके बाद लेफ्ट साइड में सबसे ऊपर आ रहे प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
        फिर स्क्रॉल डाउन करके नीचे आएं और मैनेज पेमेंट पर क्लिक कर दें।
        इसके बाद आपको नीचे मोर ऑप्शन्स सेक्शन के तहत AutoPay का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
        यहां पर Ongoing टैब में आपको सभी सर्विसेस के लिए चालू ऑटो पे की लिस्ट दिख जाएगा।
        आपको जिस सर्विस के लिए ऑटो पे कैंसिल करना है, उस पर क्लिक करके आगे की प्रोसेस पूरी कर लें।
        ध्यान रखें ऑटो पे डिलीट या फिर कैंसिल करने के लिए आपको यूपीआई पिन डालना होगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    and Paytm. AutoPay Google Pay PhonePe
    Admin

    Related Posts

    BenQ ने लॉन्च किया स्मार्ट मीटिंग सॉल्यूशन, अब बिना सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए करें स्क्रीन शेयरिंग

    March 18, 2026

    3.5 अरब लोगों के लिए गूगल का चेतावनी अलर्ट, ‘जीरो डे’ संकट से बचने के लिए करें ये जरूरी कदम

    March 16, 2026

    गर्मी से राहत सस्ती! Flipkart-Amazon पर 1.5 टन AC की सबसे बड़ी डील, Voltas-Godrej भी शामिल

    March 15, 2026

    Meta का बड़ा फैसला, Instagram से हटेगा एंड टू एंड एन्क्रिप्शन, प्राइवेसी खत्म होने का खतरा

    March 14, 2026

    WhatsApp में बड़ी अपडेट, नया AI ऑप्शन सिर्फ सिंपल स्टेप्स में इस्तेमाल करें

    March 14, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ट्रंप ने पलटी मारी, अमेरिका ने होर्मुज पर ईरानी मिसाइल भंडार पर गिराया भारी बम

    March 18, 2026

    मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

    March 18, 2026

    आंगनबाड़ी केंद्रों में न्योता भोज कार्यक्रम: पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का व्यापक अभियान

    March 18, 2026

    योगी सरकार का बेहतरीन मॉडल, टैक्स से सीधे जनहित तक हर रुपये का उद्देश्य तय

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.