Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»ट्रेविस हेड की आंधी जारी, सात मैदानों पर शतक लगाकर रचा नया कीर्तिमान
    खेल

    ट्रेविस हेड की आंधी जारी, सात मैदानों पर शतक लगाकर रचा नया कीर्तिमान

    AdminBy AdminJanuary 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ट्रेविस हेड की आंधी जारी, सात मैदानों पर शतक लगाकर रचा नया कीर्तिमान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     सिडनी
      एशेज सीरीज 2025-26 का पांचवां एवं आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में जारी है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने एक बार फिर अपने शानदार फॉर्म का सबूत देते हुए बेहतरीन शतक लगाया. हेड ने मुकाबले के तीसरे दिन (6 जनवरी) अपना शतक पूरा किया, जिसके लिए उन्होंने 105 गेंदें लीं. हेड ने वनडे स्टाइल में बैटिंग करते हुए 24 चौके और एक छक्के की मदद से 166 गेंदों पर 163 रन बनाए. हेड के टेस्ट करियर का ये 12वां शतक रहा. साथ ही मौजूदा ऐशेज सीरीज में ये उनका तीसरा शतक रहा, जिससे उनकी निरंतरता साफ झलकती है.

    यह शतक ट्रेविस हेड के लिए इसलिए भी खास रहा क्योंकि उन्होंने पहली बार सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शतकीय पारी खेली. इस शतक के साथ उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की. हेड अब ऑस्ट्रेलिया के सात अलग-अलग मैदानों पर टेस्ट शतक लगाने वाले दुनिया के सिर्फ पांचवें बल्लेबाज बन गए. इस खास सूची में पहले से स्टीव वॉ, जस्टिन लैंगर, मैथ्यू हेडन और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज शामिल हैं.

    अक्टूबर 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में टेस्ट डेब्यू करने वाले ट्रेविस हेड का ये 65वां टेस्ट मैच है. घरेलू मैदानों पर उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है. एडिलेड ओवल में उन्होंने लगातार चार टेस्ट मैचों शतक लगाए हैं. वहीं द गाबा (ब्रिस्बेन) में दो शतक जड़े हैं. हेड ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, ऑप्टस स्टेडियम (पर्थ), बेलेरिव ओवल (होबार्ट), मानुका ओवल (कैनबरा) और अब सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में एक-एक शतक जड़े हैं.

    ऑस्ट्रेलिया से बाहर सिर्फ एक 1 टेस्ट शतक
    दिलचस्प बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के बाहर उनका इकलौता टेस्ट शतक वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 के फाइनल में आया था. इंग्लैंड के द ओवल में भारत के खिलाफ खेले गए उस मुकाबले में हेड ने 174 गेंदों पर 163 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी, जिसने ऑस्ट्रेलिया को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. 

    ट्रेविस हेड ने अपनी पारी में 152 गेंदों पर 150 रन पूरे किए, जो एशेज में गेंदों के लिहाज से पांचवां सबसे तेज रहा. हेड अब उन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने किसी एशेज सीरीज में तीन शतक लगाए. एक एशेज सीरीज में तीन से ज्यादा शतक ऑस्ट्रेलिया के किसी सलामी बल्लेबाज ने अब तक नहीं लगाया है.

    एशेज में सबसे तेज 150 रन (गेंदों के आधार पर)
    129 – जो डार्लिंग, सिडनी, 1898
    141 – एडम गिलक्रिस्ट, एडजबेस्टन, 2001
    143 – ट्रेविस हेड, ब्रिस्बेन, 2021
    152 – जैक क्राउली, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2023
    152 – ट्रेविस हेड, सिडनी, 2026
    166 – डॉन ब्रैडमैन, लॉर्ड्स, 1930

    एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा शतक (ऑस्ट्रेलियाई ओपनर)
    3- जो डार्लिंग (1897/98, घरेलू)
    3- बिल वुडफुल (1928/29, घरेलू)
    3- आर्थर मॉरिस (1946/47, घरेलू)
    3- आर्थर मॉरिस (1948, विदेशी)
    3- बिल लॉरी (1965/66, घरेलू)
    3- माइकल स्लेटर (1994/95, घरेलू)
    3- माइकल स्लेटर (1998/99, घरेलू)
    3- मैथ्यू हेडन (2002/03, घरेलू)
    3- ट्रेविस हेड (2025/26, घरेलू)

    ट्रेविस हेड का मौजूदा सीरीज में प्रदर्शन
    इनिंग्स: 9
    रन: 600
    एवरेज: 66.66
    स्ट्राइक रेट: 87.59
    शतक: 3

    लगातार टूटते रिकॉर्ड और बेहतरीन फॉर्म के साथ ट्रेविस हेड ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सबसे भरोसेमंद स्तंभों में से एक क्यों हैं.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Travis Head
    Admin

    Related Posts

    नंबर 8 या 9 पर धोनी की बैटिंग का कोई मतलब नहीं, पुजारा का बड़ा बयान

    March 13, 2026

    क्रिकेट के मैदान पर चैलेंज लेना पसंद है: बुमराह का बड़ा बयान

    March 13, 2026

    युवराज से खास ट्रेनिंग ले रहे ऋषभ पंत, IPL 2026 में दिखेगा नया अवतार

    March 13, 2026

    कुलदीप की शादी में धूम, वंशिका संग मस्ती, चहल और रिंकू ने लगाई ठुमके

    March 13, 2026

    UEFA Europa League: Aston Villa, FC Porto और FC Midtjylland ने पहले चरण में बनाई मामूली बढ़त

    March 13, 2026

    इंडोरामा वेंचर्स ओपन: पहले राउंड में चमके राशिद खान, बनाई बढ़त

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    जल जीवन मिशन के लिए केंद्र से बड़ी मदद, 4000 करोड़ फंड और कर्ज सीमा में बढ़ोतरी

    March 14, 2026

    चैत्र नवरात्र अष्टमी 2026: तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी

    March 14, 2026

    8वां वेतन आयोग 2026: फिटमेंट फैक्टर, OPS बहाली और अन्य अहम अपडेट

    March 14, 2026

    इलेक्ट्रिक कारों की कीमत जल्द होगी पेट्रोल-डीजल कारों के बराबर, दावा देश की प्रमुख कंपनी का

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.