Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»Windows 11 यूज़र्स के लिए Microsoft Paint और Notepad में AI फीचर्स का आगाज
    तकनीकी

    Windows 11 यूज़र्स के लिए Microsoft Paint और Notepad में AI फीचर्स का आगाज

    AdminBy AdminJanuary 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Windows 11 यूज़र्स के लिए Microsoft Paint और Notepad में AI फीचर्स का आगाज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

     Microsoft ने Windows 11 इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स के लिए Paint और Notepad में कई नए और दिलचस्प फीचर्स जोड़ने शुरू कर दिए हैं. ये अपडेट फिलहाल Windows Insider प्रोगाम Canary और Dev चैनल में शामिल टेस्टर्स को मिल रहे हैं, लेकिन आने वाले महीनों में इन्हें सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जाएगा. इसकी खास बात यह है कि इन नए फीचर्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया गया है.

    सबसे ज्यादा चर्चा Microsoft Paint में आए नए AI Colouring Book फीचर को लेकर हो रही है. इस फीचर की मदद से यूज़र सिर्फ टेक्स्ट लिखकर अपनी पसंद का कलरिंग पेज बना सकते हैं. जैसे ही यूज़र पेंट खोलकर Colouring Book ऑप्शन चुनते हैं, वहां एक टेक्स्ट बॉक्स दिखाई देता है.

    इसमें मनचाहा प्रॉम्प्ट टाइप करते ही AI अपने आप बच्चों की कलरिंग बुक जैसा सिंपल लाइन आर्ट तैयार कर देता है. इस आर्ट को यूज़र डिजिटल तरीके से कलर कर सकते हैं या फिर प्रिंट निकालकर हाथ से रंग भर सकते हैं. हालांकि, यह फीचर सिर्फ Copilot+ PCs पर ही उपलब्ध होगा और इसे इस्तेमाल करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट से साइन-इन करना जरूरी है.

    माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा जारी किए गए आधिकारिक ब्लॉग के मुताबिक, Paint में एक और छोटा लेकिन काम का अपडेट Fill Tolerance Slider के रूप में आया है. इसकी मदद से यूज़र यह कंट्रोल कर सकते हैं कि Fill Tool रंग को कितनी सटीकता से भरे. स्लाइडर को एडजस्ट करके यूज़र चाहें तो छोटे हिस्से में रंग भर सकते हैं या बड़े एरिया में, जिससे डिटेल्ड आर्टवर्क बनाना आसान हो जाता है.

    Notebook में भी आए नए एआई फीचर्स

    वहीं Notepad को भी इस अपडेट में काफी स्मार्ट बनाया गया है. माइक्रोसॉफ्ट ने इसमें Markdown सपोर्ट को और बेहतर किया है. अब नोटबुक में स्ट्राइकथ्रू, नेस्टेड लिस्ट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे, जिन्हें कीबोर्ड शॉर्टकट, टूलबार या सीधे मार्कडाउन सिंटैक्स से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा नोटबुक में एक नया Welcome Experience भी जोड़ा गया है, जो ऐप खोलते ही नए फीचर्स की जानकारी देता है.

    Notepad के AI फीचर्स जैसे Write, Rewrite और Summarise को भी पहले से तेज बनाया गया है. अब इनका रिज़ल्ट स्ट्रीमिंग प्रीव्यू के रूप में दिखता है, यानी पूरा टेक्स्ट बनने का इंतजार नहीं करना पड़ता. ये एआई फीचर्स लोकल डिवाइस या क्लाउड दोनों पर काम करते हैं, लेकिन इनके लिए भी माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट से लॉग-इन जरूरी होगा.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Microsoft Paint
    Admin

    Related Posts

    BenQ ने लॉन्च किया स्मार्ट मीटिंग सॉल्यूशन, अब बिना सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए करें स्क्रीन शेयरिंग

    March 18, 2026

    3.5 अरब लोगों के लिए गूगल का चेतावनी अलर्ट, ‘जीरो डे’ संकट से बचने के लिए करें ये जरूरी कदम

    March 16, 2026

    गर्मी से राहत सस्ती! Flipkart-Amazon पर 1.5 टन AC की सबसे बड़ी डील, Voltas-Godrej भी शामिल

    March 15, 2026

    Meta का बड़ा फैसला, Instagram से हटेगा एंड टू एंड एन्क्रिप्शन, प्राइवेसी खत्म होने का खतरा

    March 14, 2026

    WhatsApp में बड़ी अपडेट, नया AI ऑप्शन सिर्फ सिंपल स्टेप्स में इस्तेमाल करें

    March 14, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    MS धोनी ने छोड़ा अपना नंबर 7, क्या जडेजा से जुड़ा है इस फैसले का राज?

    March 18, 2026

    Wildlife Crime: डिप्टी रेंजर की साजिश का खुलासा, बाघ और तेंदुए के शिकार के बाद खाल बेचने जाते पकड़ा गया

    March 18, 2026

    UP Board 10वीं-12वीं आंसरशीट चेकिंग आज से, त्रिस्तरीय मूल्यांकन लागू, जानें कब आएगा रिजल्ट

    March 18, 2026

    घर पर बनाएं रेस्टोरेंट-स्टाइल मलाई-प्याज की सब्जी, मेहमान रह जाएंगे खुश

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.