Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»बांग्लादेश में हिन्दुओं का दहशरा मनाना भी मुश्किल… दुर्गा पूजा पंडाल से कट्टरपंथियों ने किया इस्लामिक क्रांति का आह्वान
    विदेश

    बांग्लादेश में हिन्दुओं का दहशरा मनाना भी मुश्किल… दुर्गा पूजा पंडाल से कट्टरपंथियों ने किया इस्लामिक क्रांति का आह्वान

    AdminBy AdminOctober 12, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांग्लादेश में हिन्दुओं का दहशरा मनाना भी मुश्किल… दुर्गा पूजा पंडाल से कट्टरपंथियों ने किया इस्लामिक क्रांति का आह्वान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ढाका

    बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे भेदभाव के मामले रूके नहीं थे कि अब दुर्गा पूजा के दौरान भी हिंदुओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 1 अक्टूबर से देश भर में चल रहे दुर्गा पूजा समारोह से संबंधित 35 घटनाएं हुई हैं। इसमें 11 मामले दर्ज किए गए हैं और 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दुर्गा पूजा मंडप से कट्ट्ररपंथियों ने इस्लामिक क्रांति का आह्वान किया है।

    ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, आईजीपी मोहम्मद मोइनुल इस्लाम ने कहा कि देश भर में 32,000 से ज्यादा मंडपों में दुर्गा पूजा मनाई जा रही है। 35 घटनाएं सामने आई हैं। हर एक मामले में या तो केस दर्ज किया गया है या जीडी दर्ज की गई है और उसके अनुसार कार्रवाई की गई है। पिछले 11 दिनों में 11 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि मामूली तोड़फोड़ और चोरी जैसी घटनाओं के लिए 24 जीडी दर्ज की गई हैं। अब तक इन घटनाओं में शामिल होने के आरोप में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
    मंडप से इस्लामी क्रांति का आह्नान

    इससे पहले गुरुवार के दिन ढाका से करीब 250 किलोमीटर की दूरी पर चटगांव के दुर्गा पूजा मंडप के मंच पर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने इस्लामी क्रांति का आह्वान करते हुए एक गीत गाया। इससे लोगों में भारी गुस्सा फैल गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने शुक्रवार को इस्लामी क्रांति का आह्वान करने के आरोप में दो लोगों को अरेस्ट किया है।

    पूजा समिति के महासचिव सजल दत्ता समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले पर आईजीपी ने कहा, ‘हमने चटगांव में हुई घटना के सिलसिले में गुरुवार को छापेमारी के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया। घटना का कोई खास मकसद था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। कभी-कभी स्थानीय घटनाएं सूचना के तेजी से फैलने के कारण व्यापक ध्यान आकर्षित करती हैं। हमें छोटी घटनाओं को बड़ी घटनाओं में बदलने से रोकने के लिए सतर्क रहना चाहिए।’

    मोहम्मद यूनुस भी मंदिर का करेंगे दौरा

    पांच दिन के हिंदू धार्मिक उत्सव की शुरुआत बुधवार को देवी दुर्गा के आह्वान के साथ में हुई। इस पूरे कार्यक्रम का समापन रविवार को देवी दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के साथ में होगा। इसी बीच, नोबेल पुरस्कार विजेता और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस प्रमुख शक्तिपीठों में से एक सदियों पुराने ढाकेश्वरी मंदिर का दौरा करेंगे। बांग्लादेश की आबादी में से 8 फीसदी हिंदुओं की आबादी है। यहां पर शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद को छोड़ने के बाद में हिंदुओं को काफी नुकसान झेलना पड़ा है।

    अंतरिम सरकार के प्रमुख भी जाएंगे मंदिर

    पांच दिवसीय हिंदू धार्मिक उत्सव की शुरुआत बुधवार को देवी दुर्गा के आह्वान के साथ हुई, जिसे महा षष्ठी कहा जाता है. समारोह का समापन रविवार को देवी दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के साथ होगा. इस बीच रविवार को मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस राष्ट्रीय राजधानी के मध्य में स्थित प्रमुख शक्तिपीठों में से एक, सदियों पुराने ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर का दौरा करेंगे.

    बांग्लादेश की 170 मिलियन आबादी में हिंदुओं की संख्या लगभग 8 प्रतिशत हैं जिन्हें 5 अगस्त को प्रधानमंत्री शेख हसीना के निष्कासन के बाद भड़की छात्र-नेतृत्व वाली हिंसा के दौरान भारी नुकसान झेलना पड़ा. इस दौरान हिंदुओं के व्यवसायों और संपत्तियों में तोड़फोड़ की गई और और मंदिरों पर भी हमले किए गए.

    17 लोग अरेस्ट

    अखबार ढाका ट्रिब्यून ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) एमडी मोइनुल इस्लाम के हवाले से बताया, "1 अक्टूबर से, देशभर में चल रहे दुर्गा पूजा समारोह के दौरान 35 अप्रिय घटनाएं हुई हैं, जिसके कारण 11 मामले दर्ज किए गए हैं, 24 सामान्य डायरी (जीडी) दर्ज की गई हैं और 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है."

    इस्लाम ने शुक्रवार को ढाका में एक पूजा मंडप का दौरा किया, जिसके बाद उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि देश भर में 32,000 से अधिक मंडपों में दुर्गा पूजा मनाई जा रही है. आईजीपी इस्लाम ने आश्वासन दिया कि पुलिस के पास घटनाओं में शामिल लोगों का रिकॉर्ड है. उन्होंने कहा,  “इन घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.अगर कोई भी दुर्गा पूजा के दौरान अराजकता फैलाने या दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों में शामिल होने का प्रयास करता है तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे.”

    चटगांव में हुए हमले के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए, आईजीपी ने कहा, गुरुवार को छापेमारी के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और इसके पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

    सोने का मुकुट हो गया था चोरी

    इससे पहले शुक्रवार को बांग्लादेश पुलिस ने कहा कि उन्होंने सोने के मुकुट की चोरी के सिलसिले में एक व्यक्ति की पहचान की है और इसे बरामद करने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है. एक निजी समाचार चैनल ने दिखाया कि जब मंदिर में कोई नहीं था तो सफेद टी-शर्ट और जींस पहने एक युवक मंदिर में घुसा. उसने मुकुट का सुनहरा हिस्सा निकाला और उसे जेब में रख लिया.

    बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद के नेता कृष्ण मुखर्जी ने कहा, "यह चोरी का एक साधारण मामला हो सकता है या यह एक सुनियोजित साजिश का मामला भी हो सकता है. हम मांग करते हैं कि मामले की उचित जांच की जाए और इसमें शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाए."

    तीनों सेना प्रमुखों ने किया मंदिरों का दौरा

    इस बीच, सरकारी समाचार एजेंसी बांग्लादेश संगबाद संघ (बीएसएस) ने कहा कि तीनों सेनाओं के प्रमुख – सेना प्रमुख जनरल वाकर-उज-जमा, नौसेना प्रमुख एडमिरल एम नजमुल हसन और वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल हसन महमूद खान – ने शुक्रवार को ढाका में रमना काली मंदिर का दौरा किया. युवा और खेल सलाहकार आसिफ महमूद सजीब भुइयां ने शुक्रवार को खुलना में गल्लामारी हरिचंद टैगोर मंदिर और बागमारा गोविंदा मंदिर में दुर्गा पूजा पूजा मंडपों में पहुंचे और हिंदू समुदाय के सदस्यों के साथ शुभकामनाएं साझा कीं.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    durga Featured
    Admin

    Related Posts

    US एयरफोर्स का टैंकर विमान इराक में दुर्घटनाग्रस्त, चार सैनिकों की जान गई

    March 13, 2026

    कुलदीप की शादी में धूम, वंशिका संग मस्ती, चहल और रिंकू ने लगाई ठुमके

    March 13, 2026

    MP की लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात: 34वीं किस्त के 1500 रुपये ट्रांसफर

    March 13, 2026

    होटल और रेस्तरां उद्योग को LPG संकट से राहत, सरकार का फैसला रसोई संचालन को सुरक्षित रखेगा

    March 13, 2026

    आज से शुरू हो रहा स्वदेशी मेला, सीएम विष्णु देव साय की मौजूदगी में होगा उद्घाटन

    March 13, 2026

    अफीम की खेती के खिलाफ कड़ा एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सख्त निर्देश

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    US एयरफोर्स का टैंकर विमान इराक में दुर्घटनाग्रस्त, चार सैनिकों की जान गई

    March 13, 2026

    कुलदीप की शादी में धूम, वंशिका संग मस्ती, चहल और रिंकू ने लगाई ठुमके

    March 13, 2026

    गो तस्करों पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 35 हजार से अधिक आरोपी सलाखों के पीछे

    March 13, 2026

    MP की लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात: 34वीं किस्त के 1500 रुपये ट्रांसफर

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.