Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»टेम्बा बावुमा की अगुवाई में साउथ अफ्रीका ने सेंचुरियन टेस्ट में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर WTC फाइनल में बनाई जगह
    खेल

    टेम्बा बावुमा की अगुवाई में साउथ अफ्रीका ने सेंचुरियन टेस्ट में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर WTC फाइनल में बनाई जगह

    AdminBy AdminDecember 29, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टेम्बा बावुमा की अगुवाई में साउथ अफ्रीका ने सेंचुरियन टेस्ट में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर WTC फाइनल में बनाई जगह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सेंचुरियन
    साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2023-25 के फाइनल में जगह बना ली है. टेम्बा बावुमा की अगुवाई में साउथ अफ्रीका ने सेंचुरियन टेस्ट में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर ये उपलब्धि हासिल की. मुकाबले में अफ्रीकी टीम को जीत के लिए 148 रनों का टारगेट मिला था, जिसने उसने खेल के चौथे दिन (29 दिसंबर) के दूसरे सत्र में हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका पहली बार WTC फाइनल में पहुंचा है.

    टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने एक समय 99 रनों पर ही आठ विकेट खो दिए थे. यहां से मार्को जानसेन और कगिसो रबाडा ने 51 रनों की नाबाद पार्टनरशिप करके साउथ अफ्रीका को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया. रबाडा 31 और जानसेन 16 रन पर नॉटआउट रहे. तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने दूसरी पारी में छह विकेट लेकर पाकिस्तान को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन जानसेन-रबाडा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया. अब दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा.
     
    वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 में फाइनल में साउथ अफ्रीक की तो एंट्री हो गई है, लेकिन दूसरी टीम का इंतजार जारी है. अब एक स्पॉट के लिए तीन टीमें रेस में बनी हुई हैं. इनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका शामिल है. न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज फाइनल की रेस से पहले ही आउट हो चुके हैं. WTC के मौजूदा चक्र का फाइनल अगले साल 11-15 जून तक क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में खेला जाना है.

    ♦ भारतीय टीम को आसानी से फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों टेस्ट (मेलबर्न भी शामिल) जीतने होंगे. यदि भारतीय टीम एक भी मुकाबला ड्रॉ कराती है या हारती है तो उसे दूसरे नतीजों पर निर्भर रहना होगा.

    ♦ यदि भारतीय टीम सीरीज को 2-1 से जीतती है, तो उसे उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की घरेलू सीरीज में कम से कम एक मैच को ड्रॉ करा ले.

    ♦  यदि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 2-2 से ड्रॉ होती है, तो भारत 55.26 प्रतिशत अंकों पर समाप्त होगा. ऐसे में भारतीय टीम तभी फाइनल में पहुंचेगी जब श्रीलंका अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 या 2-0 से जीत हासिल करे.

    ♦ यदि मेलबर्न और सिडनी टेस्ट ड्रॉ पर छूटते हैं तो भारतीय टीम 53.51 अंकों पर समाप्त करेगी. ऐसे में भारत तभी फाइनल में पहुंचेगा, जब श्रीलंकाई टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-0 से सीरीज जीते या 0-0 से बराबरी करे. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज 0-0 से बराबर होने पर ऑस्ट्रेलिया के भारत के समान 53.51 प्रतिशत अंक होंगे. लेकिन इस चक्र में अधिक सीरीज जीतने के आधार पर भारत उससे आगे रहेगा. यदि श्रीलंका 2-0 से सीरीज जीतता है, तो वो भारत से आगे हो जाएगा.

    ♦  यदि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 1-2 से हार जाती है तो वो 51.75 प्रतिशत अंकों के साथ फाइनल की रेस बाहर हो जाएगी.

    वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का यह तीसरा चक्र है, जो 2023 से 2025 तक चलेगा. इस तीसरे चक्र के लिए आईसीसी पॉइंट्स सिस्टम से जुड़े नियमों को पहले ही रिलीज कर चुकी थी. टेस्ट मैच जीतने पर टीम को 12 अंक, मैच ड्रॉ होने पर 4 अंक और मुकाबला टाई होने पर 6 पॉइंट मिलते हैं.

    वहीं मैच जीतने पर 100 फीसदी, टाई होने पर 50 फीसदी, ड्रॉ होने पर 33.33 फीसदी और हार पर शून्य फीसदी अंक जोड़े जाते हैं. किसी दो मैच की सीरीज में कुल 24 पॉइंट और पांच मैच की सीरीज में 60 अंक उपलब्ध हैं. जीत प्रतिशत के आधार पर पॉइंट्स टेबल में रैंकिंग का प्राथमिक तौर पर निर्धारण होता है

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    क्रिकेट अपडेट: विराट और रोहित चाहते हैं ज्यादा वनडे, टी-20 को नहीं प्राथमिकता

    March 14, 2026

    नंबर 8 या 9 पर धोनी की बैटिंग का कोई मतलब नहीं, पुजारा का बड़ा बयान

    March 13, 2026

    क्रिकेट के मैदान पर चैलेंज लेना पसंद है: बुमराह का बड़ा बयान

    March 13, 2026

    युवराज से खास ट्रेनिंग ले रहे ऋषभ पंत, IPL 2026 में दिखेगा नया अवतार

    March 13, 2026

    कुलदीप की शादी में धूम, वंशिका संग मस्ती, चहल और रिंकू ने लगाई ठुमके

    March 13, 2026

    UEFA Europa League: Aston Villa, FC Porto और FC Midtjylland ने पहले चरण में बनाई मामूली बढ़त

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    क्रिकेट अपडेट: विराट और रोहित चाहते हैं ज्यादा वनडे, टी-20 को नहीं प्राथमिकता

    March 14, 2026

    84 दिन का ही बचा पानी, नर्मदा लाइन का टी-कनेक्शन पूरा हो तो रोज हो सकेगा जलप्रदाय

    March 14, 2026

    जल जीवन मिशन के लिए केंद्र से बड़ी मदद, 4000 करोड़ फंड और कर्ज सीमा में बढ़ोतरी

    March 14, 2026

    चैत्र नवरात्र अष्टमी 2026: तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.