Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»दिल्ली कैपिटल्स जब कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेंगे तो टीम की नजरें बीच के ओवरों में बेहतर बल्लेबाजी पर टिकी होंगी
    खेल

    दिल्ली कैपिटल्स जब कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेंगे तो टीम की नजरें बीच के ओवरों में बेहतर बल्लेबाजी पर टिकी होंगी

    AdminBy AdminApril 29, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली कैपिटल्स जब कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेंगे तो टीम की नजरें बीच के ओवरों में बेहतर बल्लेबाजी पर टिकी होंगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन में 29 अप्रैल यानी मंगलवार को नई दिल्ली में जब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से भिड़ेंगे तो टीम की नजरें बीच के ओवरों में बेहतर बल्लेबाजी पर टिकी होंगी। दिल्ली को अपने पिछले चार मैच में दो हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मिली हार भी शामिल है और टीम लीग चरण के अंतिम मुकाबलों में लड़खड़ाने से बचना चाहेगी।

    शीर्ष क्रम में अभिषेक पोरेल ने आक्रामक तेवरों के साथ बल्लेबाजी की है, लेकिन वापसी करने के बाद अनुभवी फाफ डुप्लेसी को अरुण जेटली स्टेडियम की धीमी प्रकृति की पिच पर जूझना पड़ा और उन्हें जल्द से जल्द इससे सामंजस्य बैठाना होगा। केएल राहुल मौजूदा सत्र में दिल्ली के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं, लेकिन रविवार को स्पिनरों के खिलाफ तेजी से रन जुटाने में नाकाम रहे। वह सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की अनुभवी स्पिन जोड़ी के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।

    केकेआर के पास स्तरीय स्पिनर हैं, जो मेजबान टीम को कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ वर्षा से प्रभावित मैच में जूझने के बाद नाइट राइडर्स का आत्मविश्वास थोड़ा कम होगा। दिल्ली को करुण नायर से भी अच्छी पारी की उम्मीद होगी जिससे कि मध्य क्रम में सारा बोझ राहुल पर नहीं आए। गेंदबाजी विभाग में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने पिछले मैच में दो विकेट चटकाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से समर्थन नहीं मिला।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ विकेट चटकाने में नाकाम रहे स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अपनी पूर्व टीम केकेआर की कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, जबकि बीच के ओवरों में कुलदीप यादव ने लगतार अच्छा प्रदर्शन किया है। दिल्ली को अपने क्षेत्ररक्षण में भी सुधार करना होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पोरेल ने क्रुणाल पांड्या का महत्वपूर्ण विकेट गंवाया।

    केकेआर के अभी सिर्फ सात अंक हैं और टीम तालिका में सातवें स्थान पर चल रही है। टीम अपने पिछले तीन मैच में जीत दर्ज करने में नाकाम रही है, जिसमें दो में उन्हें हार मिली और एक मैच बेनतीजा रहा। केकेआर को प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद जीवंत रखने के लिए यह मुकाबला जीतना होगा, क्योंकि दिल्ली के बाद हार से उसकी प्लेऑफ में जगह बनाने की राह काफी मुश्किल हो जाएगी।

    टीम को विभिन्न विभागों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पारी का आगाज करने का मौका सुनील नरेन के साथ क्विंटन डिकॉक और रहमानुल्लाह गुरबाज को मिला है। टीम रन बनाने के लिए रहाणे और युवा अंगकृष रघुवंशी पर काफी अधिक निर्भर है। मध्यक्रम में वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह अधिक प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। टीम की गेंदबाजी भी चिंता का विषय है। केकेआर के गेंदबाजों को सलामी जोड़ियों को तोड़ने में दिक्कत हो रही है जिससे विरोधी टीमें उसके खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा कर रही हैं। पिछले मैच में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाजों ने 120 रन जोड़े।

    केकेआर की टीम डेथ ओवरों में बेहतर गेंदबाजी करने में सफल रही, लेकिन दिल्ली के खिलाफ रन गति में अंकुश लगाने के लिए नारायण, चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और हर्षित राणा को सामूहिक प्रयास करना होगा। मुकाबला शाम को साढ़े सात बजे से शुरू होगा। मैच में टॉस सात बजे होगा।

    टीमें इस प्रकार हैं:
    दिल्ली कैपिटल्स:
    अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, लोकेा राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिज्वी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दुष्मंता चमीरा, फाफ डु प्लेसी, टी नटराजन, अजय जाधव मंडल, मनवंत कुमार एल और माधव तिवारी।

    कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पावेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसोदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोईन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नोर्किया, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकारिया।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    नंबर 8 या 9 पर धोनी की बैटिंग का कोई मतलब नहीं, पुजारा का बड़ा बयान

    March 13, 2026

    क्रिकेट के मैदान पर चैलेंज लेना पसंद है: बुमराह का बड़ा बयान

    March 13, 2026

    युवराज से खास ट्रेनिंग ले रहे ऋषभ पंत, IPL 2026 में दिखेगा नया अवतार

    March 13, 2026

    कुलदीप की शादी में धूम, वंशिका संग मस्ती, चहल और रिंकू ने लगाई ठुमके

    March 13, 2026

    UEFA Europa League: Aston Villa, FC Porto और FC Midtjylland ने पहले चरण में बनाई मामूली बढ़त

    March 13, 2026

    इंडोरामा वेंचर्स ओपन: पहले राउंड में चमके राशिद खान, बनाई बढ़त

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अब UMANG, PhonePe, Paytm जैसे ऐप से भी बुक करें गैस सिलेंडर, जानिए पूरा प्रोसेस

    March 13, 2026

    शिक्षा में बड़ा निवेश, नए स्कूल, डिजिटल पढ़ाई

    March 13, 2026

    दुर्लभ खनिजों पर भारत-अमेरिका की बड़ी साझेदारी? ट्रंप के दूत ने दिए समझौते के संकेत

    March 13, 2026

    मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, PG से इंटर्न तक को फायदा

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.