Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»पीएम नेतन्याहू ने दुनियाभर में इजरायली दूतावासों और कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
    विदेश

    पीएम नेतन्याहू ने दुनियाभर में इजरायली दूतावासों और कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

    AdminBy AdminMay 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम नेतन्याहू ने दुनियाभर में इजरायली दूतावासों और कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    यरूशलेम

    अमेरिका के वॉशिंगटन में गुरुवार को यहूदी म्यूजियम के पास इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जो कि पकड़े जाने पर फिलिस्तीन की आजादी से जुड़े नारे लगा रहा था. मारे गए लोगों में एक महिला भी शामिल है. अमेरिका ने इसे आतंकी हमला बताया है और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

    नेतन्याहू ने मांगी हमले की डिटेल

    इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी से बात की और इजरायली दूतावास के कर्मचारियों की हत्या पर अमेरिकी प्रशासन के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की है. प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिका में इजरायल के राजदूत येचिएल लीटर से बात कर घटना का पूरा ब्यौरा मांगा है. साथ ही राजदूत और दूतावास के कर्मचारियों को अपना फुल सपोर्ट देने की भी बात कही है.

    अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू को हत्यारे और दूतावास के दो कर्मचारियों की पहचान के बारे में फिलहाल जो कुछ भी जानकारी है, उसकी डिटेल दी है. अटॉर्नी जनरल ने प्रधानमंत्री से कहा कि उन्हें इस घटना का खेद है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस घटना पर चिंतित हैं, साथ ही अमेरिका हत्यारे को न्याय के कटघरे में लाकर रहेगा.

    'खून का बदला खून से…'

    अटॉर्नी जनरल बॉन्डी ने हमले में मारे गए यंग कपल के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताते हुए बताया कि जल्द ही उनकी सगाई होने वाली थी. प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने यहूदी-विरोध के खिलाफ साफ रुख के लिए अमेरिकी अटॉर्नी जनरल और राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताया है.

    प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि हम इस बात के गवाह हैं कि इजरायल के खिलाफ यहूदी विरोधी भावना और उकसावे की कितनी भयानक कीमत चुकानी पड़ी है. इजरायल के खिलाफ खूनी जंग की कीमत खून से चुकानी पड़ती है और इसके खिलाफ पूरी ताकत से लड़ना होगा. नेतन्याहू ने हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही उन्होंने दुनियाभर में स्थित इजरायली दूतावासों और कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

    फिलिस्तीन समर्थक है आरोपी?

    वॉशिंगटन में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या के आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें हमलावर को फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है, जिसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वीडियो में पुलिस ने आरोपी के दोनों हाथ पीछे से पकड़ रखे हैं और इस दौरान आरोपी 'फ्री फिलिस्तीन' के नारे लगाता दिख रहा है.

    वॉशिंगटन पुलिस चीफ पामेला स्मिथ ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पीड़ित म्यूजियम में हो रहे कार्यक्रम में शिरकत करते बाहर निकल रहे थे कि तभी फायरिंग की वारदात हुई. पुलिस के मुताबिक घटना को एक ही शख्स ने अंजाम दिया है और वह पुलिस की हिरासत में है. जैसे ही कुछ लोग म्यूजियम से बाहर निकले, हमलावर ने अपनी बंदूक से उन पर गोलियां चला दीं. शूटिंग के बाद हमलावर म्यूजियम के अंदर चला गया, जहां सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया है.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    PM Netanyahu
    Admin

    Related Posts

    मिड-एयर रिफ्यूलिंग के दौरान अमेरिकी विमान हादसे का शिकार, 4 लोगों की जान गई

    March 13, 2026

    अलविदा जुमा पर तेहरान में ब्लास्ट से दहशत, इजरायल विरोध प्रदर्शन के बीच अफरातफरी

    March 13, 2026

    US एयरफोर्स का टैंकर विमान इराक में दुर्घटनाग्रस्त, चार सैनिकों की जान गई

    March 13, 2026

    US एयरक्राफ्ट करियर पर ईरान ने मिसाइल हमले का दावा, अमेरिका ने बताया असफल

    March 13, 2026

    पाकिस्तान में दहशत का इशारा, तालिबान ने जारी किया ‘डेथ वारंट’

    March 13, 2026

    मोजतबा खामेनेई कोमा में और पैर कटने की अफवाह, वेस्टर्न मीडिया में सनसनी

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, PG से इंटर्न तक को फायदा

    March 13, 2026

    रेशम से माटीकला तक : ग्रामोद्योग बजट से लाखों ग्रामीणों को रोजगार का संबल

    March 13, 2026

    नंबर 8 या 9 पर धोनी की बैटिंग का कोई मतलब नहीं, पुजारा का बड़ा बयान

    March 13, 2026

    नई दिल्ली में आयोजित अमृत मित्र महोत्सव में शामिल हुईं राज्य की 75 महिलाएं

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.