Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»टी-सीरीज ने भक्तों को दिया तोहफा! जया किशोरी के नए भजन ‘दरस कन्हैया के’ ने मचाई धूम
    मनोरंजन

    टी-सीरीज ने भक्तों को दिया तोहफा! जया किशोरी के नए भजन ‘दरस कन्हैया के’ ने मचाई धूम

    AdminBy AdminAugust 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टी-सीरीज ने भक्तों को दिया तोहफा! जया किशोरी के नए भजन ‘दरस कन्हैया के’ ने मचाई धूम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई,

    संगीत की दुनिया में टी-सीरीज कई मुकाम हासिल कर चुका है। फिर, चाहे वह रोमांटिक सॉन्ग हो, डांस नंबर्स हो या फिर भक्ति गीत, टी-सीरीज ने हर तरह के फैंस को खुश रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब जैसे-जैसे जन्माष्टमी नजदीक आ रही है, इसके मेकर्स ने भक्ति के गाने सुनने वालों को खुश करने के लिए सोशल मीडिया पर जया किशोरी का नया गाना पोस्ट किया है।

    टी-सीरीज के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर जया किशोरी का नया गाना ‘दरस कन्हैया के’ पोस्ट किया है, जिसमें जया किशोरी गाना गाती नजर आ रही हैं। वीडियो में भी कथावाचिका गाने के बोल में लिपसिंक करती नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो वे वीडियो में अपनी कथावाचक की छवि के बिल्कुल अनुकूल हैं—सरल, शालीन और आकर्षक।

    फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वे तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जय श्री राधाकृष्णा,” दूसरा यूजर कमेंट करता है, “जय श्री कृष्णा।”

    एक अन्य यूजर कथावाचक के लुक पर कमेंट करके लिखता, “कितनी प्यारी हैं आप।”

    बता दें, यह गाना यूट्यूब पर कुछ दिन पहले ही रिलीज हो गया था, और रिलीज होने के बाद अब तक इसे 2,852,480 व्यूज मिले हैं। गाने को जया किशोरी ने गाया है। इसका संगीत राज आशो ने तैयार किया है, लिरिक्स सीपी झा ने लिखे हैं।

    बात करें जया किशोरी की, तो वह एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता, गायिका और प्रेरक वक्ता भी हैं। उनका मुख्य करियर धार्मिक प्रवचनों और भजनों पर केंद्रित है। वह ‘नारी बाई का मायरा’ और ‘श्रीमद्भागवत’ जैसी धार्मिक कथाओं के लिए जानी जाती हैं। जया किशोरी शुरू में डांसर बनना चाहती थीं। उन्होंने ‘बूगी वूगी’ रियलिटी शो में भी भाग लिया था, लेकिन जीवन ने एक अलग मोड़ लिया। सात साल की उम्र में उनका झुकाव अध्यात्म की ओर हो गया।

    श्रीकृष्ण के भजन गाने वालीं जया किशोरी यूट्यूब पर खूब लोकप्रिय हैं। उनके लगभग 3.61 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। उनके लोकप्रिय गीतों में ‘शिव स्तोत्र’, ‘मेरे कान्हा’, और ‘साजन मेरो गिरधारी’ शामिल हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 12.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जया किशोरी को कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें मार्च 2024 में सामाजिक परिवर्तन के लिए राष्ट्रीय क्रिएटर्स अवार्ड शामिल है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    एक्ट्रेस मलाइका की लव लाइफ: 17 साल छोटे बिजनेसमैन के साथ रिलेशनशिप की चर्चा

    March 13, 2026

    Oscars 2026 Gift Bag: हर नॉमिनी को ₹3.20 करोड़ का तोहफा, 23 महंगे गिफ्ट्स से भरा बैग

    March 12, 2026

    पुरानी चैट लीक होते ही रश्मिका का गुस्सा फूटा, कहा– ‘सीमा पार की तो कानूनी कार्रवाई होगी’

    March 12, 2026

    सोनू निगम से मुलाकात पर दिव्या दत्ता की खुशी, तस्वीर के साथ लिखा खास संदेश

    March 12, 2026

    यामी गौतम का रोमांटिक अंदाज़, आदित्य धर के बर्थडे पर शेयर कीं यादगार तस्वीरें

    March 12, 2026

    ‘धुरंधर 2’ के लिए बिका सबसे महंगा टिकट, 3100 रुपये में भी नहीं मिली जगह

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    US एयरफोर्स का टैंकर विमान इराक में दुर्घटनाग्रस्त, चार सैनिकों की जान गई

    March 13, 2026

    कुलदीप की शादी में धूम, वंशिका संग मस्ती, चहल और रिंकू ने लगाई ठुमके

    March 13, 2026

    गो तस्करों पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 35 हजार से अधिक आरोपी सलाखों के पीछे

    March 13, 2026

    MP की लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात: 34वीं किस्त के 1500 रुपये ट्रांसफर

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.