Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»वॉरियर्स ने बनाया अपना नया कप्तान यूपी वॉरियर्स ने WPL 2026 के लिए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग को कप्तान बनाया, जीत की नई उम्मीद
    खेल

    वॉरियर्स ने बनाया अपना नया कप्तान यूपी वॉरियर्स ने WPL 2026 के लिए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग को कप्तान बनाया, जीत की नई उम्मीद

    AdminBy AdminJanuary 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वॉरियर्स ने बनाया अपना नया कप्तान  यूपी वॉरियर्स ने WPL 2026 के लिए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग को कप्तान बनाया, जीत की नई उम्मीद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लखनऊ 

    वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) का चौथा सीजन 9 जनवरी से शुरू होने वाला है. उससे पहले यूपी वॉरियर्स (UP-W) ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग को अपना नया कप्तान बना दिया है. फ्रेंचाइजी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसकी जानकारी दी.

    इससे पहले भारतीय महिला टीम के दिग्गज ऑफ-स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा यूपी वॉरियर्स की कप्तान थीं. दीप्ति शर्मा ने WPL के पिछले सीजन 2025 में नियमित कप्तान और मेग की पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टीम-मेट, विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हीली की गैरमौजूदगी में फ्रेंचाइजी का नेतृत्व किया था.

    मेग WPL के तीनों सीजन दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान रहीं और तीनों बार उन्होंने अपनी टीम को फाइनल में भी पहुंचाया, लेकिन कभी वो खिताब नहीं जीत सकीं. क्रिकेट फैंस को हैरानी तब हुई तब WPL के चौथा सीजन से पहले दिल्ली ने अपनी कप्तान को ही रिलीज कर दिया जिसके बाद यूपी ने उनको मेगा ऑक्शन 1.9 करोड़ रुपये में साइन कर लिया.

    यूपी वॉरियर्स के हेड कोच ने क्या कहा?
    यूपी वॉरियर्स के हेड कोच अभिषेक नायर ने कहा, 'हमें पूरा भरोसा है कि वह (मेग लैनिंग) इस सीजन में टीम की रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी. मेग अपने साथ अनुभव, स्पष्टता और शांति का एक दुर्लभ संयोजन लाती हैं जो उन्हें एक लीडर के तौर पर अलग बनाता है. खेल की उनकी समझ, दबाव वाले मैच को संभालने की क्षमता और खिलाड़ियों के साथ जुड़ने की क्षमता उन्हें इस समूह के लिए आदर्श कप्तान बनाती है.'

    कप्तानी मिलने के बाद मेग लैनिंग ने क्या कहा?
    कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद मेग लैनिंग ने कहा, 'यूपी वॉरियर्स का कप्तान बनना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है. जैसे-जैसे WPL अपने चौथे सीजन में प्रवेश कर रहा है, यह देखना अविश्वसनीय है कि लीग कैसे विकसित हुई है, क्रिकेट की गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धा और रोमांचक नई प्रतिभाओं का उभरना हर साल स्तर को बढ़ाता जा रहा है. यह अंतरराष्ट्रीय अनुभव और भारतीय खिलाड़ियों के मजबूत मिश्रण वाला एक प्रतिभाशाली समूह है, और मैं आने वाली चुनौती के लिए बहुत उत्साहित हूं. हम सब मिलकर कड़ी मेहनत करेंगे और खुद को ट्रॉफी उठाने का हर मौका देंगे.'

    सबसे सफल कप्तानों में से एक
    33 वर्षीय मेग को महिला क्रिकेट इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है. उन्होंने अपनी कप्तानी के कार्यकाल में ऑस्ट्रेलिया को दोनों व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में कुल पांच वर्ल्ड कप खिताब और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक दिला चुकी हैं.

    मेग लैनिंग का WPL करियर
    WPL में, मेग ने अपनी पिछली टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) को तीनों सीजन में फाइनल तक पहुंचाया, लेकिन 2023, 2024 और 2025 में वह रनर-अप रहीं. हालांकि, मेग ने 2023 WPL में ऑरेंज कैप जीती थी, जब उन्होंने टॉप पर भारतीय ओपनर शैफाली वर्मा के साथ एक जबरदस्त पार्टनरशिप की थी.

    अब तक के अपने WPL करियर में, उन्होंने 27 मैच खेले हैं और 127.10 के स्ट्राइक रेट से 952 रन बनाए हैं, जिसमें 9 हाफ-सेंचुरी शामिल हैं. UPW, जिसने अभी तक WPL नहीं जीता है, 10 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपने 2026 अभियान की शुरुआत करेगी.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    WPL 2026
    Admin

    Related Posts

    नंबर 8 या 9 पर धोनी की बैटिंग का कोई मतलब नहीं, पुजारा का बड़ा बयान

    March 13, 2026

    क्रिकेट के मैदान पर चैलेंज लेना पसंद है: बुमराह का बड़ा बयान

    March 13, 2026

    युवराज से खास ट्रेनिंग ले रहे ऋषभ पंत, IPL 2026 में दिखेगा नया अवतार

    March 13, 2026

    कुलदीप की शादी में धूम, वंशिका संग मस्ती, चहल और रिंकू ने लगाई ठुमके

    March 13, 2026

    UEFA Europa League: Aston Villa, FC Porto और FC Midtjylland ने पहले चरण में बनाई मामूली बढ़त

    March 13, 2026

    इंडोरामा वेंचर्स ओपन: पहले राउंड में चमके राशिद खान, बनाई बढ़त

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 14 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किन्हें बरतनी होगी सावधानी

    March 13, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए

    March 13, 2026

    ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी मजबूती, देश में कोयला उत्पादन 200 मिलियन टन के पार: केंद्र

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.