Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»वही आरसीबी जिसके इतिहास के सिराज तीसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे, इस बार फिर बने प्लेयर ऑफ द मैच
    खेल

    वही आरसीबी जिसके इतिहास के सिराज तीसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे, इस बार फिर बने प्लेयर ऑफ द मैच

    AdminBy AdminApril 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वही आरसीबी जिसके इतिहास के सिराज तीसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे, इस बार फिर बने प्लेयर ऑफ द मैच
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई
    मोहम्मद सिराज का 'मियां मैजिक' एक बार फिर चला है। इस बार शिकार हुई है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु। वही आरसीबी जिसका वह 7 साल तक हिस्सा रहे थे। वही आरसीबी जिसके इतिहास के सिराज तीसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे। 87 मैचों में 83 विकेट चटकाए थे। बुधवार के मैच में गुजरात की तरफ से खेलते हुए सिराज ने बहुत ही किफायती गेंदबाजी की और आरसीबी के 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उन्होंने 4 ओवर में मात्र 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस जानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    दिलचस्प बात ये है कि पिछले सीजन में जब गुजरात और आरसीबी का पहला मुकाबला हुआ था तब भी मोहम्मद सिराज ही प्लेयर ऑफ द मैच थे। फर्क ये था कि तब वह आरसीबी का हिस्सा थे और गुजरात को हराने में अहम भूमिका निभाई थी। अभी गुजरात का हिस्सा हैं और इस बार अपनी पूर्व टीम आरसीबी को घुटने टेकने को मजबूर किया। अब शायद आरसीबी को अपनी गलती का अहसास हो रहा होगा और सिराज को रीटेन नहीं करने पर शायद पछतावा भी हो रहा हो।

    आरसीबी ने इस बार सिराज को रिलीज कर दिया था। ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने 12.5 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें खरीद लिया। हैरानी वाली बात है कि आरसीबी ने नीलामी के दौरान न तो सिराज के लिए कोई बोली लगाई और न ही राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल किया।

    बुधवार के मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। गुजरात के लिए सिराज ने सबसे ज्यादा तीन, साई किशोर ने 2, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्ण और ईशांत शर्मा ने 1-1 विकेट हासिल किए। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम ने जोस बटलर और साई सुदर्शन की विस्फोटक पारियों की बदौलत 18वें ओर में ही 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। बटलर ने 39 गेंद में 73 तो सुदर्शन ने 36 गेंद में 49 रन की पारी खेली। मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    अगर पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच हुए पहले मुकाबले की बात करें तो उस मैच में मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए थे। तब सिराज आरसीबी की तरफ से खेल रहे थे और उस मैच को आरसीबी ने 4 विकेट से जीता था। 4 मई 2024 को हुए उस मैच में गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। सिराज ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए थे। जवाब में आरसीबी ने 14वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली। विराट कोहली ने 42 और फाफ डु प्लेसिस ने 64 रनों की पारियां खेली थी। मोहम्मद सिराज शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    नंबर 8 या 9 पर धोनी की बैटिंग का कोई मतलब नहीं, पुजारा का बड़ा बयान

    March 13, 2026

    क्रिकेट के मैदान पर चैलेंज लेना पसंद है: बुमराह का बड़ा बयान

    March 13, 2026

    युवराज से खास ट्रेनिंग ले रहे ऋषभ पंत, IPL 2026 में दिखेगा नया अवतार

    March 13, 2026

    कुलदीप की शादी में धूम, वंशिका संग मस्ती, चहल और रिंकू ने लगाई ठुमके

    March 13, 2026

    UEFA Europa League: Aston Villa, FC Porto और FC Midtjylland ने पहले चरण में बनाई मामूली बढ़त

    March 13, 2026

    इंडोरामा वेंचर्स ओपन: पहले राउंड में चमके राशिद खान, बनाई बढ़त

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 14 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किन्हें बरतनी होगी सावधानी

    March 13, 2026

    Redmi Note 15 Pro आया मार्केट में: बैटरी और डिस्प्ले ने जीता दिल, लेकिन इन चीजों में रह गया थोड़ा कमी

    March 13, 2026

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मी मारे गए

    March 13, 2026

    ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी मजबूती, देश में कोयला उत्पादन 200 मिलियन टन के पार: केंद्र

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.